Gemology These two gemstones are incredibly powerful wearing them can awaken your luck रत्न शास्त्र: बेहद शक्तिशाली है ये 2 रत्न, पहनने से जाग जाती है किस्मत, जानें किसे पहनना चाहिए, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

रत्न शास्त्र: बेहद शक्तिशाली है ये 2 रत्न, पहनने से जाग जाती है किस्मत, जानें किसे पहनना चाहिए

Gemology: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कुल 9 ग्रह होते हैं, जिनका गहरा असर हर व्यक्ति की जिंदगी पर पड़ता है। ग्रहों के मुताबिक ही रत्न धारण करने चाहिए। रत्नशास्त्र में ऐसे कई रत्न बताए गए हैं, जो बेहद शक्तिशाली माने जाते हैं। इन्हीं रत्न में से एक है हीरा और दूसरा ओपल।

Wed, 24 Dec 2025 04:55 PMDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share
रत्न शास्त्र: बेहद शक्तिशाली है ये 2 रत्न, पहनने से जाग जाती है किस्मत, जानें किसे पहनना चाहिए

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कुल 9 ग्रह होते हैं, जिनका गहरा असर हर व्यक्ति की जिंदगी पर पड़ता है। ग्रहों के मुताबिक ही रत्न धारण करने पड़ते हैं। रत्न शास्त्र में ऐसे कई रत्न बताए गए हैं, जो बेहद शक्तिशाली और प्रभावशाली माने जाते हैं और ये ग्रहों के विपरीत प्रभाव को कम करने में मदद करते हैं। इन्हीं रत्न में से एक है हीरा और दूसरा ओपल। मान्यता है कि इन्हें धारण करने से सोई हुई किस्मत जाग जाती है। ये रत्न किसी ना किसी ग्रह से जुड़े होते हैं, जिसका असर जातकों पर पड़ता है। साथ ही यह रत्न कुछ विशेष राशियों के लिए ज्यादा उत्तम माना जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि हीरा और ओपल पहनने के नियम और फायदे क्या-क्या है?

हीरा रत्न

ज्योतिष के मुताबिक हीरा शुक्र ग्रह से जुड़ा रत्न माना जाता है। यह प्रेम, सुंदरता, लग्जरी जीवन, कला और सुख-सुविधाओं का प्रतीक होता है इसी कारण माना जाता है कि सही व्यक्ति द्वारा सही तरीके से हीरा पहनने पर जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं। कई लोग केवल फैशन या दिखावे के लिए हीरा पहन लेते हैं, लेकिन ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार हर रत्न हर व्यक्ति के लिए लाभकारी नहीं होता। ज्योतिष के मुताबिक वृषभ और तुला राशि वालों के लिए हीरा सबसे उत्तम रत्न माना गया है। यदि आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर है तो हीरे की अंगूठी पहनना शुभ रहता है। यह रत्न शुक्र की शक्ति को मजबूत करता है और कहते हैं कि यह सोए हुए नसीब को भी जगा देता है।

हीरे की ऊर्जा व्यक्ति के करियर और धन में स्थिरता लाती है। साथ ही यह जीवन में खुशहाली बढ़ाता है। अगर लव लाइफ में कोई कठिनाई है तो हीरा पहनने से रिश्तों में मिठास और समझ बढ़ती है।

हीरा पहनने के फायदे
हीरा पहनने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है, जिससे जीवन में सुख-सुविधाओं की कमी नहीं रहती।
धन से जुड़ी परेशानियां कम होती हैं और आर्थिक स्थिति बेहतर होती है।
करियर में स्थिरता आती है और काम के नए अवसर मिलने लगते हैं।
कला, मीडिया, फैशन, अभिनय और डिजाइन जैसे क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए हीरा खास लाभकारी माना जाता है।

सावधानियां

हीरा हमेशा शुक्रवार के दिन पहनना शुभ माना जाता है।

इसे सोने या चांदी की अंगूठी में पहनना चाहिए।

दाएं हाथ की मध्यमा या अनामिका उंगली में हीरा धारण करना बेहतर माना जाता है।

मान्यतानुसार, 21 साल से कम उम्र के लोगों को हीरा पहनने से बचना चाहिए।

ओपल रत्न

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ओपल रत्न धारण करने से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है। जिससे व्यक्ति के जीवन में कभी भी धन-दौलत की कमी नहीं होती है और रिश्तों में प्रेम बढ़ता है। इसे भी वृषभ और तुला राशि वालों के लिए बहुत फायदेमंद है। यह जीवन में आए उतार-चढ़ाव को कम करता है और मानसिक शांति देता है। ओपल पहनने से पुराने विवाद और असमंजस धीरे-धीरे खत्म होते हैं। रिश्तों में भरोसा और समझदारी बढ़ती है। यही वजह है कि प्रेम जीवन में सुधार के लिए ओपल का प्रयोग अत्यंत लाभकारी माना गया है।

पहनने के नियम

- ओपल रत्न को माणिक्य, मोती और मूंगा के साथ नहीं पहनना चाहिए।
- इसे चांदी की अंगूठी में पहनना सबसे ज्यादा शुभ होता है।
- इसे भी शुक्रवार के दिन पहनना सबसे शुभ माना जाता है।
- इसे नीलम और गोमेद के साथ भी धारण किया जा सकता है।
- ओपल को हमेशा शुक्रवार के दिन इंडेक्स फिंगर में पहनना चाहिए।
- इस रत्न को पहनने से पहले गाय के कच्चे दूध और गंगाजल से शुद्ध कर लें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तुलसी की माला से किन मंत्रों का जाप करना चाहिए, जानें नियम
ये भी पढ़ें:इन तारीखों में जन्मी लड़कियां होती हैं बेहद सक्सेसफुल, ऐसा होता है करियर
ये भी पढ़ें:माथा, गला, छाती... जानिए तिलक लगाते वक्त कौन से मंत्र पढ़ने चाहिए?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!