Numerology Girls born on these dates are incredibly successful and achieve great heights in their careers इन तारीखों में जन्मी लड़कियां होती हैं बेहद सक्सेसफुल, करियर में पाती हैं ऊंचा मुकाम!, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

इन तारीखों में जन्मी लड़कियां होती हैं बेहद सक्सेसफुल, करियर में पाती हैं ऊंचा मुकाम!

कुछ मूलांक की लड़कियां बेहद भाग्यशाली होती हैं। ये अपनी लाइफ में काफी सफलता हासिल करती हैं। ये लग्जरी लाइफ जीना पसंद करती है। इतना ही नहीं शादी के बाद ये अपने पति के लिए भी लकी होती हैं और उनकी तरक्की के रास्ते खोल देती हैं।

Wed, 24 Dec 2025 02:50 PMDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share
इन तारीखों में जन्मी लड़कियां होती हैं बेहद सक्सेसफुल, करियर में पाती हैं ऊंचा मुकाम!

अंक ज्योतिष में हर एक मूलांक की अपनी खासियत होती है। माना जाता है कि कुछ मूलांक की लड़कियां बेहद भाग्यशाली होती हैं। ये अपनी लाइफ में काफी सफलता हासिल करती हैं। ये लग्जरी लाइफ जीना पसंद करती है। इतना ही नहीं शादी के बाद ये अपने पति के लिए भी लकी होती हैं और उनकी तरक्की के रास्ते खोल देती हैं। ये मूलांक है 1, 2, 6 और 9। इनके ग्रह सूर्य, चंद्रमा, शुक्र और मंगल है। अंक ज्योतिष के मुताबिक इनकी मौजूदगी से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है, पति करियर में आगे बढ़ता है और आर्थिक स्थिति मजबूती आती है। चलिए इन 4 मूलांक के बारे में जानते हैं।

मूलांक 1 की लड़कियां

जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 1 होगा। इस मूलांक का स्वामी सूर्य है, जो सम्मान, तेज और प्रसिद्धि का प्रतीक माना जाता है।मूलांक 1 वाली महिलाएं आत्मविश्वासी होती हैं। इन्हें किसी भी काम में संकोच नहीं होता और ये अपने निर्णय खुद लेने में सक्षम होती हैं। ये खुद पर भरोसा रखती हैं और अपने लाइफ पार्टनर को भी आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट करती हैं। शादी के बाद ये पति के फैसलों में सपोर्ट सिस्टम बनती हैं। जब हसबैंड किसी बड़े डिसीजन को लेकर कन्फ्यूज होता है, तब मूलांक 1 की पत्नी उसे सही दिशा देती है। इसका असर सीधा करियर और बिजनेस पर पड़ता है, जहां सक्सेस के चांस काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं।

मूलांक 2 की लड़कियां

जिन लड़कियों का मूलांक 2 होता है, वह बेहद ही भाग्यशाली मानी जाती है। आपको बता दें कि अगर आपका जन्म किसी भी महीने के 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 2 होगा। अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 2 वाली लड़कियां अपने रिश्तों में हमेशा खुश रहती हैं और हर रिश्ते में सफलता पाती हैं, साथ ही उनके जीवन में सुख-शांति का भी आगमन होता है। ऐसी लड़कियां अपने जीवनसाथी के लिए आदर्श मानी जाती हैं। ये लड़कियां सॉफ्ट नेचर और समझदार सोच वाली होती हैं। इन्हें रिश्तों को संभालना अच्छे से आता है। शादी के बाद ये घर का माहौल शांत और पॉजिटिव बनाए रखती हैं।

मूलांक 6 की लड़कियां

किसी भी माह की 6, 15 और 24 तारीख की लड़कियों का मूलांक 6 होता है। मूलांक 6 की लड़कियां काफी धनी माना जाता है। इस लड़कियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है। ये लड़कियां खूबसूरत, स्टाइलिश और लाइफ को एंजॉय करने वाली होती हैं। कहा जाता है कि इनके कदम घर में सुख-सुविधाएं और पैसा लेकर आते हैं। शादी के बाद हसबैंड की इनकम बढ़ना, नई जॉब के मौके मिलना या बिजनेस में ग्रोथ दिखना, ये सब मूलांक 6 की पत्नी के साथ अक्सर देखने को मिलता है।

मूलांक 9 की लड़कियां

ज्योतिष के मुताबिक जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 9 होता है। मूलांक 9 का स्वामी ग्रह मंगल है। मूलांक 9 की महिलाएं बहुत ही साहसी, सुंदर और आत्मविश्वासी होती हैं। ये खेल-कूद में आगे रहती हैं और हर कार्य को साहस के साथ करती हैं। ये अपने पार्टनर को हार मानना नहीं सिखातीं, बल्कि हर मुश्किल से लड़ना सिखाती हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेहद शुभ होते हैं ये 4 नक्षत्र, दिलाते हैं खूब धन और सफलता
ये भी पढ़ें:माथा, गला, छाती... जानिए तिलक लगाते वक्त कौन से मंत्र पढ़ने चाहिए?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!