Gemology These 4 gemstones are highly powerful wearing them increases wealth and prosperity रत्न शास्त्र: बेहद प्रभावशाली हैं ये 4 रत्न, धारण करने बढ़ती है धन-दौलत, जानें पहनने के नियम, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

रत्न शास्त्र: बेहद प्रभावशाली हैं ये 4 रत्न, धारण करने बढ़ती है धन-दौलत, जानें पहनने के नियम

लोग जीवन को सुखी और समृद्धि अलग-अलग रत्न धारण करते हैं। ज्योतिष में रत्नों का अपना खास महत्व होता है। मान्यता है कि सही रत्न पहनने से व्यक्ति के स्वभाव, करियर, स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन पर पॉजिटिव असर डालता है।

Sat, 20 Dec 2025 07:18 PMDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share
रत्न शास्त्र: बेहद प्रभावशाली हैं ये 4 रत्न, धारण करने बढ़ती है धन-दौलत, जानें पहनने के नियम

लोग जीवन को सुखी और समृद्धि अलग-अलग रत्न धारण करते हैं। ज्योतिष में रत्नों का अपना खास महत्व होता है। मान्यता है कि सही रत्न पहनने से व्यक्ति के स्वभाव, करियर, स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन पर पॉजिटिव असर डालता है। वैसे रत्न शास्त्र में 84 उपरत्न और 9 रत्नों का उल्लेख मिलता है, जिसमें से प्रमुखतया 5 ही रत्न माने गए हैं, जो हैं, माणिक्य, पुखराज, पन्ना, हीरा, मूंगा। लेकिन आज हम आपको 4 ऐसे रत्न के बारे में बताएंगे जिन्हें धारण करने से धन में वृद्धि होती है।

टाइगर रत्न

टाइगर रत्न को धारण करने से जीवन की अनेक समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसे धारण करने से करियर में तरक्की मिलती है। आर्थिक संकट दूर होता है। वैवाहिक जीवन में चली आ रही परेशानियां खत्म होती है। तो टाइगर स्टोन पहनने से इन समस्याओं में कमी देखी जा सकती है। यह रत्न न केवल जीवन को संतुलित करता है, बल्कि व्यक्ति के भाग्य को मजबूत बनाकर उसे आगे बढ़ने में मदद करता है।

धारण करने के नियम

टाइगर स्टोन रत्न को सही तरीके से धारण करने के लिए शुभ दिन और विधि का ध्यान रखना जरूरी है। इसे मंगलवार, गुरुवार या शनिवार को धारण करना सबसे शुभ माना जाता है। रत्न को पहनने से पहले इसे गंगाजल, दूध और शहद में डुबोकर शुद्ध करेंष फिर भगवान शिव या अपने इष्ट देव की पूजा करें और “ॐ भौमाय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें। इसे चांदी, तांबे या पंचधातु की अंगूठी में मढ़वाकर अनामिका या मध्यमा अंगुली में पहनें।

नीलम रत्न

नीलम रत्न ही एक ऐसा रत्न है, जो तुरंग असर दिखाने लगता है। इस रत्न का संबंध शनि देव से हैं। अगर नीलम सही विधि और तरीके से धारण किया जाए तो मनुष्य धनवान बन सकता है। नीलम के साथ मूंगा और माणिक्य धारण नहीं करना चाहिए। नीलम दिन-दूनी रात-चौगुनी उन्नति करवाता है।

नीलम अथवा नीलम का उपरत्‍न या काले घोड़े की नाल का छल्ला धारण करने के उपरान्त किसी भी गरीब व्यक्ति को शनिवार के दिन भोजन अवश्य कराना चाहिए। नीलम रत्न शनि ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। नीलम रत्न सूट करने पर शनि से संबंधित समस्त दोष शांत हो जाते हैं।

पन्ना धारण

पन्ना रत्न का संबंध बुध ग्रह से ही है। इसलिए पन्ना धारण करने से करियर और व्यापार में लाभ होता है। पन्ना को धारण करने में भी विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। जब आप यह रत्न धारण करें तो मोती, मूंगा, पुखराज जैसे रत्नों को धारण करने से बचें। पन्ना बुद्धि को प्रखर और एकाग्र कर देता है। यह मन की चिंताओं को दूर करता है। इसको धारण करने से वाणी की शक्ति बढ़ जाती है।

जेड स्टोन
जेड स्टोन पहनने से व्यक्ति की एकाग्रता बढ़ती है। नियमित रूप से इसको धारण करने से धन लाभ होता है। अगर आप हर रंग का जेड स्टोन धारण करते हैं तो इससे आप अपने नौकरी और व्यापार के लिए सही फैसले ले पाते हैं। आर्थिक लाभ के लिए आप हरे रंग का जेड स्टोन धारण करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्वप्न शास्त्र: ब्रह्म मुहूर्त में दिखे ये सपने जीवन में लाते हैं बड़े बदलाव
ये भी पढ़ें:तुलसी के पास दीपक जलाते वक्त करें ये उपाय, बनेंगे आय के नए मार्ग
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!