Swapna Shastra These dreams seen during Brahma Muhurta bring big changes in life but dont tell anyone स्वप्न शास्त्र: ब्रह्म मुहूर्त में दिखे ये सपने जीवन में लाते हैं बड़े बदलाव, पर किसी से ना करें शेयर!, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

स्वप्न शास्त्र: ब्रह्म मुहूर्त में दिखे ये सपने जीवन में लाते हैं बड़े बदलाव, पर किसी से ना करें शेयर!

ब्रह्म मुहूर्त का समय बेहद खास होता है। इस समय को बेहद पवित्र माना जाता है। यह सूर्योदय से लगभग 1.5 घंटे पहले होता है। आमतौर पर यह समय सुबह 4:00 बजे से 5:30 बजे तक माना जाता है। मान्यता है कि इस दौरान यानी ब्रह्म मुहूर्त में देखे गए कुछ सपने बेहद प्रभावशाली समझे जाते हैं।

Sat, 20 Dec 2025 06:14 PMDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share
स्वप्न शास्त्र: ब्रह्म मुहूर्त में दिखे ये सपने जीवन में लाते हैं बड़े बदलाव, पर किसी से ना करें शेयर!

ब्रह्म मुहूर्त का समय बेहद खास होता है। इस समय को बेहद पवित्र माना जाता है। यह सूर्योदय से लगभग 1.5 घंटे पहले होता है। आमतौर पर यह समय सुबह 4:00 बजे से 5:30 बजे तक माना जाता है। मान्यता है कि इस दौरान यानी ब्रह्म मुहूर्त में देखे गए कुछ सपने बेहद प्रभावशाली समझे जाते हैं। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक हर सपनों का कोई ना कोई अर्थ होता है। कुछ सपने शुभ होते हैं और कुछ अशुभ।

शुभ सपने

लेकिन मान्यता है कि ब्रह्म मुहूर्त में आए सपने जल्द फल देते हैं और भविष्य में होने वाली शुभ घटनाओं की ओर इशारा करते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि ब्रह्म मुहूर्त में कौन से सपने शुभ संकेत देते हैं।

भगवान के दर्शन

ब्रह्म मुहूर्त के सपने में यदि आपको भगवान के दर्शन होते हैं, मंदिर दिखाई दे या किसी देवी-देवता की मूर्ति नजर आए, तो इसे बेहद शुभ संकेत माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि जीवन में उन्नति, कार्यक्षेत्र में सफलता और भगवान की कृपा जल्द ही प्राप्त होगी। साथ ही रुके कार्य पूरे होते हैं और मानसिक शांति बढ़ती है।

बहता पानी देखना

इसके अलावा यदि सपने में साफ बहता हुआ पानी, नदी या समुद्र दिखाई दे, तो यह भी सपना शुभ संकेत की तरफ इशारा करते हैं। यह सपना आर्थिक स्थिति के मजबूत होने का संकेत देता है।

फूलों का सपना देखना

ब्रह्म मुहूर्त में फूलों का सपना, विशेष रूप से सफेद कमल या चमेली देखना शुभ समाचार, सुख-शांति और प्रेम की प्राप्ति का संकेत होता है।

मंदिर, पूजा या दीपक देखना

ब्रह्म मुहूर्त के समय सपने में जलता हुआ दीपक देखने का अर्थ है कि मनोकामनाओं की पूर्ति और घर में सुख-समृद्धि की वृद्धि होना। साथ ही यह सपना जीवन में सकारात्मक बदलाव का प्रतीक भी है।

हरियाली देखना

इसके अलावा ब्रह्म मुहूर्त के सपने में हरियाली, पेड़-पौधों को देखना स्वास्थ्य लाभ और धन की प्राप्ति का संकेत होता है।

गाय, हाथी या हंस देखना

ब्रह्म मुहूर्त के सपने में गाय, हाथी या हंस को देखना लक्ष्मी कृपा और शुभ अवसर का आगमन का संकेत होता है। विशेष रूप से गाय के साथ बछड़ा देखना अतिशुभ होता है।

किसी से ना करें शेयर

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, शुभ सपना देखने के बाद मन में सकारात्मक विचार बनाए रखना चाहिए, ताकि उसका फल शीघ्र प्राप्त हो सके। ऐसे सपनों को हर किसी से साझा नहीं करना चाहिए।

अशुभ सपने

वहीं, ब्रह्म मुहूर्त में देखे गए कुछ सपने अशुभ संकेत देते हैं। जैसे- ब्रह्म मुहूर्त में भय, गिरना, अंधकार, टूटे हुए मंदिर या जलते घर आदि देखने वाले सपने अशुभ माने जाते हैं। ऐसे में भगवान का नाम लेकर स्नान करना और दान देना शुभ फल देता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:माघ मेले में जाने की है तैयारी, तो करें इन 5 तरह का दान
ये भी पढ़ें:नए साल पर घर लाएं शनि देव की यह प्रिय चीज, खुलेंगे सफलता के मार्ग!
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!