gemini horoscope today 4 april 2026 mithun rashi ka rashifal future predicitons and bhavisyafal मिथुन राशिफल 4 अप्रैल 2026: सिंगल लोगों को किसी में आएगा इंटरेस्ट, पैसों से जुड़े मामले में सतर्क रहने की जरूरत, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मिथुन राशिफल 4 अप्रैल 2026: सिंगल लोगों को किसी में आएगा इंटरेस्ट, पैसों से जुड़े मामले में सतर्क रहने की जरूरत

Gemini Horoscope Today 4 April 2026: मिथुन राशि राशिचक्र की तीसरी राशि है। यहां पढ़ें आपका 4 अप्रैल का दिन करियर, बिजनेस, लव और हेल्थ के मामले में कैसा जाने वाला है?

Fri, 3 April 2026 07:24 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
मिथुन राशिफल 4 अप्रैल 2026: सिंगल लोगों को किसी में आएगा इंटरेस्ट, पैसों से जुड़े मामले में सतर्क रहने की जरूरत

Gemini Horoscope Today 4 April 2026 Aaj Ka Mithun Rashifal: आज सुबह से ही आपका दिमाग काफी एक्टिव रहने वाला है। दिन भर आपके दिमाग में एक साथ कई बातें चलती रहेंगी। ऐसे में आपका ध्यान बार-बार एक चीज से दूसरी चीज पर जाएगा। ऐसा नहीं है कि चीजें उलझी हुई होंगी लेकिन आपका मन शांत नहीं रहेगा। आप लोगों की बातों और आसपास के माहौल में ज्यादा इन्वॉल्व रहेंगे। ऐसा लग सकता है कि कोई चीज समझ आ गई है और अगले ही पल लगेगा कि कुछ छूट गया है। सुबह के बाद आप फोकस बनाकर काम करने की कोशिश करेंगे। कुछ समय के लिए चीजें सही चलेंगी। दोपहर के बाद स्थिति थोड़ी बदलेगी। आइए जानते हैं कि मिथुन राशि वालों के लिए 4 अप्रैल का दिन कैसा जाने वाला है?

यहां पढ़ें मिथनु राशि के लिए 4 अप्रैल का विस्तृत राशिफल

Gemini Love Horoscope, मिथुन लव राशिफल

फीलिंग्स के मामले में आज का दिन आपके लिए थोड़ा एक्टिव रहेगा। हालांकि सारी चीजें पूरी तरह क्लियर नहीं लगेंगी। आज ऐसा हो सकता है कि आपका मन करेगा कि किसी से ज्यादा बात की जाए। या फिर ऐसा भी मन होगा कि किसी से कनेक्ट किया जाए। आपकी बातचीत होगी। आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि आप जो कहना चाह रहे हैं, वो चीज सामने वाला समझ नहीं पा रहा है। अगर आप रिश्ते में हैं तो आपकी बात आगे बढ़ती हुई दिख रही है लेकिन आपको इसमें पूरी संतुष्टि महसूस नहीं होगी। वहीं अगर आप सिंगल हैं तो आप किसी में इंटरेस्ट ले सकते हैं लेकिन दिन के साथ उसका असर थोड़ा कम भी लग सकता है। आपकी फिलिंग्स बदलती रहेंगी।

Gemini Career Horoscope, मिथुन करियर राशिफल

प्रोफेशनल लाइफ में सब सही होगा। काम ठीक रहेगा लेकिन बीच-बीच में अलग काम भी आ सकते हैं। आज के कुछ काम दूसरों पर भी निर्भर रहने वाले हैं। ऐसे में आपको कुछ इंतजार भी करना पड़ सकता है। हो सकता है आपको किसी बात को दोबारा कन्फर्म करना पड़े या ऐसा होने की संभावना है कि आज काम करते समय छोटी-मोटी गलती सुधारनी पड़े। इस वजह से समय लगेगा। हालांकि आपको कोई बड़ी परेशानी नहीं है। बस आज आपको ध्यान से काम करने की जरूरत है। चीजों को लेकर क्लैरिटी मिलेगी लेकिन इसके लिए आपको दिन के दूसरे हिस्से का इंतजार करना होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इन 3 राशियों के लिए लकी होगा अप्रैल का महीना, मंगल के गोचर से मिलेंगे ये लाभ

Gemini Money Horoscope, मिथुन मनी राशिफल

पैसों के मामले में मिथुन राशि वालों का दिन सामान्य जाने वाला है। पैमेंट, बुकिंग और खर्चे से जुड़े रोजमर्रा के फैसले आज आप लेंगे। आज बस इस बात का ध्यान रखें कि आप जल्दीबाजी में कोई चीज ठीक से चेक करना ना भूल जाएं। पैसों से जुड़ा कोई बड़ा रिस्क नहीं होगा लेकिन अगर आपका ध्यान आज बंटेगा तो गलती की संभावना जरूर दिख रही है। ऐसे में सतर्क रहना जरूरी है। पैसों से जुड़े मामले में कुछ भी फाइनल करने से पहले एक बार सब चेक कर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रत्नशास्त्र: पुखराज पहनने से मिलते हैं ये 4 लाभ, बस इस राशि के लोग ना करें धारण

Gemini Health Horoscope, मिथुन हेल्थ राशिफल

आज के दिन मिथुन राशि वालों की फिजिकल हेल्थ सही रहने वाली है। बस दिमाग लगातार एक्टिव रहने वाला है। ओवरथिंकिंग करने से बचें। बार-बार सोचते रहेंगे और अलग-अलग चीजों पर ध्यान जाएगा तो फोकस बिगड़ेगा। जब भी लगे कि मन भटक रहा है तो थोड़ी देर का ब्रेक जरूर लें। इससे आपका दिमाग शांत रहेगा। साथ ही आपको नींद भी अच्छी आएगी। खानपान का ध्यान रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोजाना शंख बजाने से मिलते हैं ये 4 फायदे, इस दिशा में रखने से मिटेगा वास्तु दोष

आज का सुझाव

आज के लिए सुझाव ये है कि आपको हर बात का फैसला तुरंत लेने की जरूरत नहीं है। धैर्य रखें और चीजों को थोड़ा समय दें। हर चीज में आपको क्लैरिटी मिलती जाएगी।

इशिता कोटिया

(वैदिक ज्योतिषी, टैरो कार्ड रीडर, तांत्रिक विद्या विशेषज्ञ, लाइफ कोच, मनोवैज्ञानिक)

ईमेल: healingwithishita@gmail.com

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!