Gajkesari yog 2025 On 6 February 2025 these zodiac will benefit Gajkesari yog: 6 फरवरी से बन रहा है गजकेसरी योग, इन राशियों के लिए बदलेगी तस्वीर, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Gajkesari yog: 6 फरवरी से बन रहा है गजकेसरी योग, इन राशियों के लिए बदलेगी तस्वीर

  • अगर चंद्रमा और गुरु एक साथ बैठे हों, तो गजकेसरी योग बनता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर चंद्रमा और गुरु एक साथ एक राशि में आते हैं, तो गजकेसरी योग होता है। इस योग के बनने पर उस राशि के लोगों के लिए सफलता के योग बनते हैं। आइए जानें किन राशियों को होगा लाभ

Wed, 5 Feb 2025 02:31 PMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
Gajkesari yog: 6 फरवरी से बन रहा है गजकेसरी योग, इन राशियों के लिए बदलेगी तस्वीर

अगर चंद्रमा और गुरु एक साथ बैठे हों, तो गजकेसरी योग बनता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर चंद्रमा और गुरु एक साथ एक राशि में आते हैं, तो गजकेसरी योग होता है। इस योग के बनने पर उस राशि के लोगों के लिए सफलता के योग बनते हैं। यह योग बहुत शक्तिशाली होता है। अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा मजबूत स्थिति में हो और गुरु भी मजबूत स्थिति हो तो इस योग के बनने से आपको बहुत अधिक सफलता मिलती है। आपको बता दें कि 6 फरवरी गुरुवार को चंद्रमा वृषभ राशि में होंगे। इसी राशि में गुरु भी हैं, ऐसे में दोनों ग्रहों के होने के कारण गजकेसरी योग बन रहा है, जो कई रशियों को लाभ दिलाएगा। आइए जानें किन राशियों को होगा लाभ

वृषभ: गजकेसरी योग बनने से कई राशियों को लाभ होगा। इस राशि के काम बनने लगेंगे। आपको आर्थिक सफलता मिलने के योग हैं। इसके अलावा आपका सोशल नेटवर्क मजबूत होगा। ऑफिस के लोगों का आपको सहयोग मिलेगा। आपके आने वाले सपने पूरे होंगे।

कर्क: गजकेसरी योग बनने से कर्क राशि के लोगों को नौकरी में मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है, आपकी तरक्की होकर आपको नया पद मिलेगा। आप आगे बढ़ेंगे। इस योग के कारण आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी।

सिंह राशि वालों की लवलाइफ अच्छी होगी। जो भी गलतफहमिया दोनों को बीच में आ गई थी, वो खत्म होकर आप सुखद जीवन जिएंगे। मन का कारक चंद्रमा अगर है, तो कुछ परेशानियां आ सकती हैं। खासकर तनाव को लेकर समस्या हो सकती है। पर्सनल नेटवर्क आपको मजबूत रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साल के पहले सूर्य ग्रहण पर बदलेगी शनि की साढ़ेसाती और ढैया, जानें क्या होगा असर?
ये भी पढ़ें:शनि गुरु के नक्षत्र में, जानें क्या आपकी राशि को मिलेगी अच्छी खबर

धनु वाले के लिए गजकेसरी योग वाले दिन नई संभावनाओं से भरा होगा, आपके आर्थिक पक्ष में सुधार होगा। निवेश आपको अच्छा रिटर्न देगा, जिससे आपके कई काम बन जाएंगे। तनाव कम होगा और आप अच्छा महसूस करेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में अच्छी होगी।

इस आलेख में दी गईजानकारियों का हम दावा नहीं करते कि वो सत्य और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!