Shani sadesati and dhaiya zodiac will change in Shani amavasya know effect on Surya Grahan 2025 Eclipse 2025 : साल के पहले सूर्य ग्रहण पर बदलेगी शनि की साढ़ेसाती और ढैया, इन राशियों की बदलेगी किस्मत, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Eclipse 2025 : साल के पहले सूर्य ग्रहण पर बदलेगी शनि की साढ़ेसाती और ढैया, इन राशियों की बदलेगी किस्मत

साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 , शनिवार को लगने वाला है। इस दिन शनि अमावस्या भी है। इस दिन शनि देव कुंभ से निकलकर मीन राशि में जाने वाले हैं। आइए जाने इसका क्या प्रभाव होगा

Wed, 5 Feb 2025 11:01 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
Eclipse 2025 : साल के पहले सूर्य ग्रहण पर बदलेगी शनि की साढ़ेसाती और ढैया, इन राशियों की बदलेगी किस्मत

साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 , शनिवार को लगने वाला है। इस दिन शनि अमावस्या भी है। इस दिन ऐसे में ग्रहों का भी उलटफेर होगा। शनि अमावस्या के दिन शनिदेव अपनी कुंभ राशि से गुरु की मीन राशि में प्रवेश करेंगे। शनि का यह परिवर्तन कई राशियों के लिए अच्छी खबर लाएगा। दरअसल शनि के राशि बदलने से शनि की साढ़ेसाती और शनि की ढैया की स्थिति बदलेगी। शनि के मीन राशि में जाने से मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी। इसके अलावा मेष ऐसी राशि होगी, जिसकी शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। आपको बता दें कि शनि का परिवर्तन इसलिए भी खास है, क्योंकि इस दिन सूर्य ग्रहण और शनि अमावस्या भी है। इस दिन शनि के उपायों को विधिपूर्वक करने से शनि के दोषों से छुटकारा मिलता है।

किन राशियों की बदलेगी किस्मत
आपको बता दें कि शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव से मकर राशि मुक्त हो जाएगी। अब मेष, कुंभ और मीन राशिपर शनि की साढ़ेसाती रहेगी। शनि की ढैया सिंह और धनु राशि पर रहेगी। ऐसे में कर्क और वृश्चिक राशि पर शनि की ढैया खत्म हो जाएगी। आपको बता दें कि मकर, कर्क और वृश्चिक राशि वालों के लिए किस्मत बदलती दिखेगी। खासकर मकर राशि वालों को इतने समय में शनि जो संघर्ष से सिखा कर गएहै, अब उन्हें उसका लाभ मिलेगा। इन राशियों के जीवन में अब लाभ के योग बनेंगे। कुल मिलाकर इन राशियों के जीवन में परेशानियों पहले की तुलना में धीरे-धीरे कम होने लगेंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:29 मार्च को शनि और सूर्य एक साथ एक राशि में होंगे, इनका भाग्य करेंगे मजबूत

शनि अमावस्या पर साढ़ेसाती वाले करें
शनि अमावस्या पर शनि साढ़ेसाती वालों को कई उपाय करने चाहिए। खासकर मेष, कुंभ और मीन राशि के जातकों को पीपल पर जल देकर दीपक जलाना चाहिए। इसके अलावा इन राशि के लोगों को शनि कीकृपा पाने के लिए छाया दान करना बहुत जरूरी है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!