Saturn Horoscope Shani Rashifal Shani Transit saturn in Guru nakshatra lucky for 3 zodiacs Shani Transit: शनि गुरु के नक्षत्र में, जानें क्या आपकी राशि को मिलेगी अच्छी खबर, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Shani Transit: शनि गुरु के नक्षत्र में, जानें क्या आपकी राशि को मिलेगी अच्छी खबर

  • Saturn Horoscope Shani Rashifal : वर्तमान समय में शनि देव जिस नक्षत्र में विराजमान रहकर गोचर कर रहे हैं, उसका स्वामित्व गुरु ग्रह को प्राप्त है। शनि का ये नक्षत्र गोचर कुछ राशियों के लिए काफी लकी रहने वाला है।

Mon, 6 Jan 2025 07:04 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Shani Transit: शनि गुरु के नक्षत्र में, जानें क्या आपकी राशि को मिलेगी अच्छी खबर

Saturn Horoscope Shani Rashifal: कर्मफलदाता शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन बेहद खास महत्व रखता है। वर्तमान समय में शनि देव जिस नक्षत्र में विराजमान रहकर गोचर कर रहे हैं, उसका स्वामित्व गुरु ग्रह को प्राप्त है। शनि का नक्षत्र गोचर न ही सभी के लिए शुभ साबित हो सकता है और न ही अशुभ। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव के गुरु के पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करने से कुछ राशियों के लिए समय शुभ माना जा रहा है। आइए जानते हैं शनि देव पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में कब रहेंगे और इनके गोचर का पॉजिटिव प्रभाव किन राशियों पर दिख सकता है-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Rashifal: 7 जनवरी को मेष से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा? पढें राशिफल
ये भी पढ़ें:रोज करें ये काम, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

शनि गुरु के नक्षत्र में: दृक पंचांग के अनुसार, शनि देव ने दिसम्बर 27, 2024 दिन शुक्रवार को रात 10:42 बजे के करीब पूर्व भाद्रपद नक्षत्र के प्रथम पद में गोचर किया था। अब फरवरी 2, 2025 को रात 08:51 बजे शनि देव इसी नक्षत्र के द्वितीय पद में गोचर करेंगे। फिर, मार्च 2, 2025 को शाम 07:20 बजे पूर्व भाद्रपद के तृतीय पद व मार्च 29, 2025 को रात 11:01 बजे पूर्व भाद्रपद के चतुर्थ पद में गोचर करेंगे। इसके बाद अप्रैल 28, 2025 को सुबह 07:52 बजे नक्षत्र परिवर्तन कर उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

जानें क्या आपकी राशि को मिलेगी अच्छी खबर-

कुंभ राशि

शनि के गुरु के नक्षत्र में गोचर करने से कुंभ राशि के लोगों को लाभ हो सकता है। करियर के मामलों में आपको जीत हासिल हो सकती है। धन कमाने के नए स्रोत बनेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा माना जा रहा है। प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुंभ मासिक राशिफल: 1-31 जनवरी तक का समय कुंभ राशि के लिए कैसा रहेगा?

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए गुरु के नक्षत्र में शनि का गोचर शुभ माना जा रहा है। घर-परिवार और पूर्वजों का आपको आशीर्वाद मिलेगा। शनि की कृपा से समाज में आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बिजनेस कर रहे लोगों को गुड न्यूज मिल सकती है। दुश्मनों पर जीत हासिल कर सकते हैं। व्यापारिक मुद्दों में आपको लाभ मिलेगा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए गुरु के नक्षत्र में शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन फायदेमंद माना जा रहा है। शनि ग्यारहवें भाव में गोचर करने वाले हैं। आपके सालों से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। धन संपत्ति में वृद्धि होने की भी संभावना दिख रही है। संपत्ति, या वाहन खरीदने के योग हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!