Financial Problems Due to These Planets? Try These Simple Astrology Remedies dhani hani kyu hoti hai आर्थिक संकट का बड़ा कारण बन सकते हैं ये 3 ग्रह, समय रहते करें ये उपाय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

आर्थिक संकट का बड़ा कारण बन सकते हैं ये 3 ग्रह, समय रहते करें ये उपाय

कई बार ऐसा होता है कि मेहनत करने के बाद भी पैसा हाथ में नहीं टिकता। कमाई अच्छी होती है, लेकिन खर्चे बढ़ जाते हैं या अचानक कोई बड़ा नुकसान हो जाता है। ज्योतिष शास्त्र में इसके लिए राहु, शनि और मंगल जैसे ग्रहों को जिम्मेदार माना जाता है।

Fri, 29 May 2026 04:02 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
आर्थिक संकट का बड़ा कारण बन सकते हैं ये 3 ग्रह, समय रहते करें ये उपाय

कई बार ऐसा होता है कि मेहनत करने के बाद भी पैसा हाथ में नहीं टिकता। कमाई अच्छी होती है, लेकिन खर्चे बढ़ जाते हैं या अचानक कोई बड़ा नुकसान हो जाता है। ज्योतिष शास्त्र में इसके लिए राहु, शनि और मंगल जैसे ग्रहों को जिम्मेदार माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार राहु की खराब स्थिति इंसान से गलत फैसले करवाती है, जिससे आर्थिक नुकसान हो सकता है। वहीं शनि और मंगल की वजह से पैसा जमा करने में दिक्कत आती है और कर्ज बढ़ने लगता है। ऐसे में कुछ आसान उपाय करने से राहत मिल सकती है।

राहु के लिए करें ये उपाय

अगर बार-बार पैसा फंस रहा है या बेवजह खर्च बढ़ रहे हैं, तो राहु को शांत करने के लिए रोज "ॐ रां राहवे नमः" मंत्र का जाप करें। इसके अलावा किसी जरूरतमंद को भोजन कराना भी शुभ माना जाता है।

शनिवार की शाम काले तिल को परिवार के सभी लोगों के सिर से 7 बार उतारकर बहते पानी में प्रवाहित कर दें या किसी सुनसान जगह पर रख दें।

शनि देव को ऐसे करें प्रसन्न

अगर कर्ज बढ़ रहा है या पैसों की तंगी बनी हुई है, तो शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। साथ ही "ॐ शं शनैश्चराय नमः" मंत्र का जाप करें। मान्यता है कि इससे शनि देव की कृपा मिलती है और आर्थिक बाधाएं कम होती हैं।

धन लाभ के लिए मजबूत करें शुक्र

शुक्र ग्रह को सुख-सुविधा और धन का कारक माना जाता है। शुक्र को मजबूत करने के लिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें खीर का भोग लगाएं। इसके साथ "ॐ शुं शुक्राय नमः" मंत्र का जाप करना भी लाभकारी माना जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चंद्रमा की राशि में शुक्र गोचर, 8 जून से सतर्क रहें ये 4 राशियां, ऐसे करें बचाव

ये आसान उपाय भी कर सकते हैं

अगर अचानक आर्थिक परेशानी बढ़ जाए या फंसा हुआ पैसा वापस न मिल रहा हो, तो बुधवार के दिन भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएं और गाय को हरी घास खिलाएं। वहीं कर्ज से जल्दी राहत पाने के लिए मंगलवार को ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करना शुभ माना जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या है भद्र राजयोग जो मिथुन राशि में बन रहा, बुध का गोचर किसके लिए लाभकारी?

हनुमान जी की पूजा करें-

हनुमान जी की पूजा भी आर्थिक परेशानियों को दूर करने में मददगार मानी जाती है। मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान मंदिर जाकर चमेली के तेल का दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें। मान्यता है कि इससे नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं और रुके हुए काम धीरे-धीरे बनने लगते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:30 मई को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें विस्तृत राशिफल

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!