bedroom color according feng shui bedroom ka color kaisa hona chahiye फेंगशुई टिप्स: बेडरूम के लिए लकी ये हैं ये 4 रंग, घर से दूर भाग जाती है नकारात्मक ऊर्जा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

फेंगशुई टिप्स: बेडरूम के लिए लकी ये हैं ये 4 रंग, घर से दूर भाग जाती है नकारात्मक ऊर्जा

Feng Shui Tips for Bedroom: बेडरूम की दीवारों के रंग का चुनाव सोच-समझकर करना चाहिए। रंगों का असर सीधा हमारी जिंदगी पर पड़ता है। ऐसे में सही रंग चुनना जरूरी हो जाता है। नीचे विस्तार से जानें कि फेंगशुई के हिसाब से बेडरूम कैसा होना चाहिए?

Thu, 20 Nov 2025 01:45 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
फेंगशुई टिप्स: बेडरूम के लिए लकी ये हैं ये 4 रंग, घर से दूर भाग जाती है नकारात्मक ऊर्जा

Bedroom Color Feng Shui Tips: बेडरूम घर का सबसे खास कमरा होता है। इस कमरे में हम सबसे ज्यादा वक्त बिताते हैं। ऑफिस से थक हार के आने के बाद यही वो जगह है जहां पर सुकून से नींद आती है। ऐसे में इस कमरे की वाइब और एनर्जी एकदम परफेक्ट होनी चाहिए। बेडरूम में किसी भी तरह की कोई भी निगेटिविटी नहीं होनी चाहिए। इस जगह की एनर्जी को वास्तु के अलावा फेंगशुई के हिसाब से भी परफेक्ट बनाना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही घर के हर एक सदस्य की जिंदगी में सकारात्मक रूप से बदलाव देखने को मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर फेंगशुई के हिसाब से बेडरूम कैसा होना चाहिए?

बेडरूम में हो ये रंग

फेंगशुई के हिसाब से घर में सही रंग की दीवारों का होना विशेष महत्व रखता है। अगर घर में परफेक्ट रंग हो तो घर की एनर्जी काफी सही हो जाती है। यानी कि फेंगशुई के मुताबिक बेडरूम की दीवारों के रंग का चयन किया जाए तो घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। साथ ही कपल्स के बीच काफी अंडरस्टैंडिंग रहती है। साथ ही प्यार और भी बढ़ता जाता है। फेंगशुई के अनुसार बेडरूम की दीवारों का रंग आसमानी, गुलाबी, हल्का हरा और सफेद होना चाहिए। इन रंगों की वजह से घर में हमेशा खुशी का माहौल रहता है। जब घर ऐसा होता है तो धीरे-धीरे यहां पर सारे काम बनने लगते हैं और खूब बरकत होती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फेंगशुई: इस कमरे में भूलकर भी ना रखें एक्वेरियम, हो जाता है ये नुकसान

रखना चाहिए इन बातों का ध्यान

बेडरूम को लेकर फेंगशुई में कुछ और नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करना जरूरी है। फेंगशुई के नियमों के अनुसार बेडरूम में ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक सामान नहीं होने चाहिए। अगर ऐसा होता है तो वहां पर मौजूद लोग खूब ओवरथिकिंग करने लगते हैं। साथ ही यहां पर लगी हुई लाइट ऐसी हो जोकि आंखों को ज्यादा ना चुभें। बेडरूम की लाइट सूदिंग और वॉर्म होनी चाहिए। इसके अलावा बेडरूम में मिरर प्लेसमेंट भी सही होना चाहिए। मिरर या फिर ड्रेसिंग टेबल बेड के सामने तो बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए। इसकी प्लेसमेंट ऐसी हो कि सोते वक्त खुद का रिफ्लेक्शन नहीं दिखना चाहिए।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए फेंगशुई विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!