magh gupt navratri 2026 date puja vidhi shubh muhurat in hindi Magh Gupt Navratri 2026: इस दिन से शुरू हो रही है माघ गुप्त नवरात्रि, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Magh Gupt Navratri 2026: इस दिन से शुरू हो रही है माघ गुप्त नवरात्रि, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

गुप्त नवरात्रि साल में दो बार आती है। नीचे विस्तार से जानें कि माघ वाले गुप्त नवरात्रि के लिए पूजा का शुभ मुहूर्त क्या होने वाला है? साथ ही इसके महत्व को भी समझें।

Sat, 17 Jan 2026 10:51 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Magh Gupt Navratri 2026: इस दिन से शुरू हो रही है  माघ गुप्त नवरात्रि, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

Gupt Navratri 2026: हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। शक्ति की साधना के बगैर बाकी देवी-देवताओं की पूजा भी अधूरी मानी जाती है। ऐसे में नवरात्रि अलग-अलग रूप में साल में चार बार आती है। शारदीय और चैत्र के अलावा साल में दो बार गुप्त नवरात्रि मनाई जाती है। शारदीय और चैत्र नवरात्रि में माता रानी की पूजा पूरे 9 दिन धूमधाम के साथ होती है। वहीं गुप्त नवरात्रि में उनकी साधना गुप्त रूप से की जाती है। जानिए इस साल माघ महीने वाली गुप्त नवरात्रि कब है और इसके महत्व से लेकर जानें पूजा के शुभ मुहूर्त के बारे में...

पूजा का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार माघ माह के गुप्त नवरात्रि की शुरुआत अगले हफ्ते यानी 19 जनवरी से होने वाली है। इसका समापन 27 जनवरी को है। इस दौरान घट स्थापना के लिए पूजा का शुभ मुहूर्त 19 जनवरी की सुबह 6 बजकर 43 मिनट से लेकर 10 बजकर 24 मिनट तक है। वहीं अभिजीत मुहूर्त की बात करें तो ये सुबह 11 बजकर 53 मिनट से शुरू होकर 12 बजकर 36 मिनट तक रहने वाला है।

गुप्त नवरात्रि का महत्व

गुप्त नवरात्रि का संबंध 10 महाविद्या की साधना से जुड़ा है। माघ के महीने में मनाई जाने वाली गुप्त नवरात्रि ठंड के दिनों में होती है। बसंत ऋतु के आगमन के दौरान ही ये पूजा होती है। ये तंत्र-मंत्र और गुप्त सिद्धियों के लिए प्रसिद्ध है। मान्यता है कि गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा और उनकी 10 महाविद्याओं को पूजने से जिंदगी की बाधाएं खत्म होती हैं और हर मनोकामना की पूर्ति होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दौरान की गई पूजा जितनी गुप्त रखी जाए, वो उतनी ही सफल होती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महाशिवरात्रि 2026: जानें तारीख और शुभ मुहूर्त, इस साल बन रहा ये महासंयोग
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: तकिए के नीचे भूलकर भी ना रखें ये चीज, बढ़ेगी नेगेटिविटी

गुप्त नवरात्रि की पूजा विधि

गुप्त नवरात्रि के पहले दिन स्नान करके साफ-सुथरे कपड़े पहन लें। इसके बाद पूजा घर की सफाई करें। मां दुर्गा की तस्वीर या मूर्ति के आगे दीया जलाएं। फूल और अक्षत अर्पित करें। इस दौरान मां दुर्गा के सभी मत्रों का जाप मन ही मन करें। माना जाता है कि इस दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करना फलदायी होता है। पाठ के बाद आरती करें और किसी भी भूलचूक के लिए मां से माफी मांगकर उनका आशीर्वाद लें।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!