feng shui tips for office promotion in 2026 hindi फेंगुशई टिप्स: 2026 में चाहिए बढ़िया प्रमोशन? ऑफिस डेस्क पर जरूर रखें ये 3 चीजें, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

फेंगुशई टिप्स: 2026 में चाहिए बढ़िया प्रमोशन? ऑफिस डेस्क पर जरूर रखें ये 3 चीजें

Feng Shui Tips: फेंगशुई से जुड़ी कुछ चीजें जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लेकर आती है। वहीं अगर आप ऑफिस में फेंगशुई की कुछ चीजों को रख लेंगे तो ये आपके प्रोफेशनल लाइफ को स्मूद बना सकते हैं। नीचे विस्तार से जानें इन चीजों के बारे में…

Tue, 2 Dec 2025 05:06 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
फेंगुशई टिप्स: 2026 में चाहिए बढ़िया प्रमोशन? ऑफिस डेस्क पर जरूर रखें ये 3 चीजें

Feng Shui Tips for Money Plant: फेंगशुई के नियमों का पालन करके जिंदगी को सकारात्मक दिशा दी जा सकती है। फेंगशुई में कुछ ऐसी चीजों का जिक्र किया गया है जिसकी मदद से प्रोफेशनल लाइफ को स्मूद बनाया जा सकता है। आज हम आपको फेंगशुई की उन चीजों के बारे में बताएंगे जो आपकी ग्रोथ की स्पीड को दोगुना कर सकते हैं। साथ ही इससे आपके प्रमोशन होने की राह भी आसान हो जाती है। तो चलिए जानते हैं इन चीजों के बारे में...

मनी प्लांट

आम तौर पर लोग अपने घरों में मनी प्लांट लगाते हैं। इससे घर की सुंदरता बढ़ती है और साथ ही ये अपने साथ सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है। देखा जाए तो ऑफिस में अक्सर तनाव की स्थिति बनती है। ऐसे में अपने आसपास सकारात्मक ऊर्जा का होना जरूरी है। अगर आप अपने ऑफिस डेस्क पर इसे रखेंगे तो इससे पॉजिटिव वाइब्स आएंगी जोकि आपके माइंड को स्टेबल बनाए रखेगा। इससे निकली सकारात्मक ऊर्जा से आप सही तरीके से फैसले ले पाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: तोहफे में भूलकर भी किसी को ना दें घड़ी, हो जाते हैं ये नुकसान

लाफिंग बुद्धा

फेंगशुई के अनुसार लाफिंग बुद्धा की एनर्जी काफी सकारात्मक होती है। फेंगशुई की दुनिया में ये सबसे मशहूर भी है। इसे खुशहाली का प्रतीक मानते हैं और ऐसे में इसे अपने आसपास रखना बेहद ही सही होता है। अगर इसे ऑफिस डेस्क पर रखा जाए तो हर एक काम सफल होने लगते हैं। लोग प्रोफेशनल तौर पर खूब ग्रोथ भी देखते हैं। अगर आप अगले साल प्रमोशन चाहते हैं तो इसे अभी से अपने डेस्क पर रखना शुरू कर दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: दुकान के सामने नहीं होनी चाहिए ये 3 चीजें

ड्रैगन

फेंगशुई की दुनिया में डैगन को काफी लकी माना जाता है। दिखने में भले ही ड्रैगन डरावना सा लगे लेकिन ये अपने लिए सकारात्मक ऊर्जा लिए हुए होता है। इसे अपने ऑफिस डेस्क पर जरूर रखें। इसे रखते वक्त सिर्फ इतना ध्यान रखें कि इसका मुंह आपकी ओर हो। ड्रैगन की एनर्जी आपकी कम्यूनिकेशन स्किल्क को और शॉर्प करेगी जोकि आगे बढ़ने के लिए बेहद ही जरूरी है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए फेंगशुई विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!