Gift According Vastu Shastra: गिफ्ट में भूलकर भी किसी को ना दें घड़ी, हो जाते हैं ये बड़े-बड़े नुकसान
Gifts Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में सिर्फ दिशाओं के बारे में ही नहीं बताया गया है। आप इस शास्त्र की मदद से अपनों के लिए बेहतर गिफ्ट चुन सकते हैं। वहीं अगर आप किसी को तोहफे के तौर पर घड़ी देने जा रहे हैं तो सतर्क हो जाएं क्योंकि इससे बड़े नुकसान होते हैं।

Gift according Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में बहुत बड़ा रोल होता है। इसके आधार पर हम घर की ऊर्जा को अपने अनुकूल कर सकते हैं। वास्तु के कुछ ऐसे नियम हैं, जिनका पालन करने से हमारी जिंदगी की मुश्किलें कम हो जाती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी इस शास्त्र में सिर्फ कमरों की दिशा और घर में रखे हुए सामान का प्लेसमेंट के बारे में ही वर्णन नहीं है। अगर आप किसी को तोहफा देना चाहते हैं तो भी आप शास्त्र की मदद से सही चीज का चुनाव कर सकते हैं। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी वस्तुओं का जिक्र है, जिसे हमें किसी को भी तोहफे के रूप में नहीं देना चाहिए और उनमें से एक है घड़ी।
घड़ी देने से होते हैं ये नुकसान
शास्त्र के हिसाब से किसी को तोहफे के तौर पर घड़ी देना शुभ नहीं होता है। आम तौर पर लोग बर्थडे, एनिवर्सरी या फिर शादियों में गिफ्ट के तौर पर घड़ी देना ही प्रिफर करते हैं। हालांकि शास्त्र के अनुसार किसी को भूलकर भी तोहफे में घड़ी नहीं देना चाहिए। दरअसल माना जाता है कि घड़ी को तोहफे में देने से रिश्तों में दूरियां आ जाती हैं। साथ ही आप जिसे घड़ी दे रहे हैं, उसके और आपके बीच की बातचीत भी खराब हो सकती है। साथ ही ऐसा भी माना गया है कि जिसे आप घड़ी दे रहे हैं, उसकी जिंदगी में नकारात्मक चीजें ज्यादा होने लगती हैं और धन का फ्लो भी रुक जाता है। ऐसे में किसी को भी घड़ी तोहफे के रूप में देने से बचना चाहिए। शास्त्र के अनुसार इसका नकारात्मक प्रभाव घड़ी देने वाले की जिंदगी पर भी देखने को मिलता है।
तोहफे में नहीं देनी चाहिए ये चीजें
वास्तु शास्त्र में कुछ और भी चीजों का जिक्र है, जो हमें किसी को भी तोहफे में देने से बचना चाहिए। इस लिस्ट में पर्स, परफ्यूम, इत्र, नुकीले चीजें, जूते-चप्पल, रुमाल या फिर काले रंग का सामान नहीं देना चाहिए। साथ ही शीशा देने से भी बचना जरूरी है। इन चीजों को तोहफे में देने से नकारात्मकात दोनों ही साइड बढ़ती है। ऐसे में इन चीजों को किसी और को देने के लिए ना खरीदें।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन