vastu shastra 3 things that should not be in front of your shop Vastu Shastra: दुकान के सामने नहीं होनी चाहिए ये 3 चीजें, बनवाते वक्त रखें इन खास बातों का ध्यान, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Vastu Shastra: दुकान के सामने नहीं होनी चाहिए ये 3 चीजें, बनवाते वक्त रखें इन खास बातों का ध्यान

Shop Vastu Tips: घर ही नहीं बल्कि दुकान समेत कई जगहों के लिए भी वास्तु टिप्स होते हैं। अगर दुकान बनवाते वक्त वास्तु के नियमों को ध्यान में रख लिया जाए तो व्यापार अच्छा चल पड़ता है। तो चलिए विस्तार से समझिए दुकान से जुड़े वास्तु टिप्स को…

Wed, 5 Nov 2025 11:36 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Vastu Shastra: दुकान के सामने नहीं होनी चाहिए ये 3 चीजें, बनवाते वक्त रखें इन खास बातों का ध्यान

Easy Vastu Tips for Shop: वास्तु के नियम सिर्फ घर ही नहीं बल्कि कई जगहों के लिए लागू होते हैं। इसके सिद्धांत दुकानों के लिए भी काम आते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर दुकान बनवाते हुए सही चीजों को ध्यान में रखा जाए तो व्यापार फलता-फूलता है। दुकान बनवाने या सहेजने के लिए भी कई वास्तु नियम होते हैं। इन नियमों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए क्योंकि चीजें वाकई में अलग छाप छोड़ती हैं। नीचे विस्तार से समझिए कि किसी दुकान को बनवाते वक्त किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही ये भी जानिए कि दुकान के सामने वो कौन सी 3 चीजें हैं, जो बिल्कुल भी नहीं होनी चाहिए?

दुकान के सामने ना हो यें चीजें

शास्त्र के हिसाब से दुकान के सामने कुछ चीजें ना ही हो तो बहुत अच्छा है। नियम के अनुसार दुकान के सामने कोई सीढ़ी नहीं होनी चाहिए। अगर दुकान के सामने टेलीफोन या बिजली का खंभा है तो ये भी शुभ नहीं है। अगर दुकान के बनने के बाद ऐसा कुछ हुआ है तो आप वास्तु दोष निवारण के उपाय कर सकते हैं। शास्त्र के हिसाब से दुकान के सामने कोई बड़ा पेड़ भी नहीं होना चाहिए। इन चीजों से वास्तु दोष होता है और ऐसे में धीरे-धीरे व्यापार पर इसका असर पड़ने लगता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: घर में पोछा लगाते वक्त रखें इन बातों का खास ध्यान

रखें इन बातों का ध्यान

अगर आपकी दुकान है तो कोशिश करिए कि यहां का ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) हल्का और साफ-सुथरा हो। वहीं अगर दुकान में कोई भारी सामान है तो उसे हमेशा दक्षिण या फिर पश्चिम दिशा की ओर ही रखिए। अलमारी या शो-केस जैसी चीजों को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें। अगर दुकान में आपने पानी की व्यवस्था बनाई हुई है तो उसे ईशान कोण की ओर ही रखिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर में लगाने के लिए कौन सी तुलसी है सबसे शुभ? ये वाली तो है श्रीकृष्ण को प्रिय

ग्राहकों के लिए खाली रखें ये दिशा

दुकान का सीधा-सीधा संबंध ग्राहकों से ही है। जब ग्राहक आएंगे तभी दुकान भी चलेगी। ऐसे में ग्राहकों के आने-जाने की दिशा काफी मायने रखती है। दुकान में ग्राहकों के आने-जाने वाली जगह को साफ और खुला-खुला रखें। दुकान के पूर्वी या उत्तरी क्षेत्र में ग्राहकों का आना-जाना होना चाहिए। वहीं दुकान की सबसे खास और पवित्र जगह होती है पूजा स्थल वाली। हर कोई अपनी दुकान में भगवान को भी जगह देता है। आप भी भगवान को दुकान के ईशान कोण में ही रखिए। इस दिशा को सबसे पवित्र माना जाता है क्योंकि यहीं पर देवी और देवताओं का निवास होता है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!