Ekadashi Vrat May 2025 Mohini Ekadashi and apara ekadashi Date and Vrat Paran Timing Ekadashi Vrat: मई में मोहिनी व अपरा एकादशी कब है? जानें डेट, महत्व व व्रत पारण का समय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Ekadashi Vrat: मई में मोहिनी व अपरा एकादशी कब है? जानें डेट, महत्व व व्रत पारण का समय

Ekadashi Vrat May mein kab kab hai: मई महीने में मोहिनी व अपरा एकादशी व्रत रखे जाएंगे। जानें मई महीने में एकादशी व्रत कब-कब हैं-

Thu, 24 April 2025 06:18 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Ekadashi Vrat: मई में मोहिनी व अपरा एकादशी कब है? जानें डेट, महत्व व व्रत पारण का समय

Ekadashi Vrat May 2025 Date: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है। हर महीने दो एकादशी व्रत रखे जाते हैं। इस साल से साल में कुल 24 एकादशी व्रत पड़ते हैं। मई महीने में मोहिनी एकादशी व अपरा एकादशी व्रत रखा जाएगा। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, एकादशी व्रत करने से पापों से मुक्ति मिलती है। भगवान विष्णु की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और अंत में व्यक्ति सभी सुखों को भोगकर मोक्ष को जाता है। जानें मई महीने में कब-कब रखा जाएगा एकादशी व्रत-

1. मोहिनी एकादशी कब है- हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष में मोहिनी एकादशी व्रत रखा जाता है। इस साल मोहिनी एकादशी व्रत 08 मई 2025, गुरुवार को है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्य का वृषभ गोचर, 15 मई से इन 4 राशियों को होगा लाभ

मोहिनी एकादशी का महत्व- मोहिनी एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। इस दिन भगवान विष्णु के मोहिनी स्वरूप व मां लक्ष्मी की पूजा करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।

मोहिनी एकादशी व्रत पारण का समय- मोहिनी एकादशी व्रत का पारण 09 मई 2025 को किया जाएगा। व्रत पारण का शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 34 मिनट से सुबह 08 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय दोपहर 02 बजकर 56 मिनट है।

2. अपरा एकादशी कब है- अपरा एकादशी व्रत ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को रखा जाता है। इस साल अपरा एकादशी व्रत 23 मई 2025, शुक्रवार को है।

अपरा एकादशी का महत्व- हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, अपरा एकादशी व्रत करने से व्यक्ति को 100 यज्ञों के बराबर पुण्य फल की प्राप्ति होती है। जीवन में सुख-समृद्धि आती है। पापों से मुक्ति मिलती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साल का दूसरा चंद्रग्रहण व सू्र्यग्रहण कब लगेगा? जानें डेट व समय

अपरा एकादशी व्रत पारण का मुहूर्त- अपरा एकादशी व्रत का पारण 24 मई 2025 को किया जाएगा। व्रत पारण का शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 26 मिनट से सुबह 08 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। पारण के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय शाम 07 बजकर 20 मिनट है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!