When will the second lunar eclipse and solar eclipse of the year 2025 occur Know date and time Grahan 2025: साल का दूसरा चंद्रग्रहण व सू्र्यग्रहण कब लगेगा? जानें डेट व समय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Grahan 2025: साल का दूसरा चंद्रग्रहण व सू्र्यग्रहण कब लगेगा? जानें डेट व समय

Surya Grahan and Chandra Grahan 2025: साल का दूसरा चंद्र ग्रहण व सूर्य ग्रहण एक ही महीने में लगेंगे। जानें सूर्य ग्रहण व चंद्र ग्रहण का समय-

Thu, 24 April 2025 04:02 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Grahan 2025: साल का दूसरा चंद्रग्रहण व सू्र्यग्रहण कब लगेगा? जानें डेट व समय

Grahan September 2025: ग्रहण ज्योतिष व खगोलीय दोनों ही दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसका प्रभाव देश-दुनिया के साथ मानव जीवन पर भी पड़ता है। साल 2025 के सितंबर माह में ही साल का दूसरा चंद्र ग्रहणसूर्य ग्रहण लगेंगे। साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 07 सितंबर को लगेगा। इसके बाद दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगेगा। जानें दोनों ग्रहण का समय व किन-किन देशों में आएंगे नजर-

1. चंद्र ग्रहण का समय- 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण 07 सितंबर 2025 को लगेगा। इसे पूर्ण चंद्र ग्रहण माना जा रहा है। यह रात 09 बजकर 58 मिनट से देर रात 01 बजकर 26 मिनट तक लगेगा।

क्या भारत में नजर आएगा चंद्र ग्रहण- साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में नजर आएगा। चंद्र ग्रहण दिखने के कारण सूतक काल भी मान्य होगा। देश में सूतक काल ग्रहण प्रारंभ होने से 09 घंटे पहले शुरू होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्य का वृषभ गोचर, 15 मई से इन 4 राशियों को होगा लाभ

किन-किन देशों में नजर आएगा चंद्र ग्रहण- साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भारत के अलावा यूरोप, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, अटलांटिका महासागर, हिंद महासागर व एशिया में नजर आएगा।

चंद्र ग्रहण कब लगता है: जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में आ जाते हैं, इससे चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ती है इसे चंद्र ग्रहण कहा जाता है।

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा- साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को लगेगा। यह ग्रहण रात 11 बजे से प्रारंभ होकर अगले दिन सुबह 03 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। यह ग्रहण कन्या राशि व फाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा।

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं- साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। जिसके कारण सूतक काल मान्य नहीं होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:25 अप्रैल का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें राशिफल

सूर्य ग्रहण कहां आएगा नजर- यह सूर्य ग्रहण अमेरिका, न्यूजीलैंड, फिजी, अटलांटिका महासागर व समोआ में नजर आएगा।

सूर्य ग्रहण कब लगता है: जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है, तो इस खगोलीय घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!