Sun Transit 2025 in Taurus Horoscope Surya rashi parivartan in Vrishabh rashi effect on lucky zodiac signs Surya Gochar: सूर्य का वृषभ गोचर, 15 मई से इन 4 राशियों को होगा लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Surya Gochar: सूर्य का वृषभ गोचर, 15 मई से इन 4 राशियों को होगा लाभ

Surya Gochar 2025: सूर्य मई में मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के वृषभ राशि में आने से कुछ राशियों को लाभ होगा। जानें सूर्य गोचर से किन राशियों को होगा लाभ-

Thu, 24 April 2025 03:01 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Surya Gochar: सूर्य का वृषभ गोचर, 15 मई से इन 4 राशियों को होगा लाभ

Surya Gochar May 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य हर महीने एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। सूर्य इस समय मेष राशि में गोचर रहे हैं और 15 मई 2025, गुरुवार को वृषभ राशि में गोचर करेंगे। सूर्य वृषभ राशि में 14 जून 2025 तक रहेगा और 15 जून 2025 को मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के वृषभ राशि में आने से कुछ राशियों को लाभ होगा और इन भाग्यशाली राशियों को करियर, वित्त व व्यावसायिक सफलता प्राप्त होगी। जानें सूर्य गोचर से किन राशियों को होगा लाभ-

1. मिथुन राशि- सूर्य मिथुन राशि के लग्न भाव में गोचर करेंगे। सूर्य के प्रभाव से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ व तालमेल बढ़ेगा। निवेश का अच्छा रिटर्न मिलेगा। आर्थिक रूप से आप बेहतर स्थिति में आएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:25 अप्रैल का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें राशिफल

2. कन्या राशि- कन्या राशि वालों को सूर्य राशि परिवर्तन से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। सूर्य कन्या राशि के दशम भाव में गोचर करेंगे। सूर्य के प्रभाव से आपको व्यावसायिक सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा करने वालों को तरक्की मिलने के संकेत हैं। नए पद या जिम्मेदारी मिल सकती है। रिश्तों में सुधार होगा।

3. सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। लंबे समय से अटका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है। जीवन में किसी खास व्यक्ति का आगमन हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कार्यों की विघ्न-बाधाएं दूर करने के लिए आजमाएं ये 5 आसान वास्तु उपाय

4. कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए सूर्य गोचर लाभकारी रहने वाला है। सूर्यदेव के प्रभाव से आपको उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक के साथ व्यावसायिक उन्नति के योग बनेंगे। आय के नए-नए सोर्स बनेंगे। आप सही फैसले लेने में सक्षम रहेंगे।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!