Eid 2026 Date eid ul fitr in india on 21 march Eid kab hai Eid ka chand Eid: मुबारक हो, भारत में दिखा ईद का चांद, 21 मार्च को धूम-धाम से मनेगा ईद-उल-फितर का जश्न, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Eid: मुबारक हो, भारत में दिखा ईद का चांद, 21 मार्च को धूम-धाम से मनेगा ईद-उल-फितर का जश्न

Eid 2026 Date, Eid-ul-Fitr in India : रमजान के मुकम्मल होने के साथ ही ईद की खुशियां पूरे शबाब पर पहुंच गई हैं। शुक्रवार की शाम ईद के चांद का दीदार हो गया है। कन्फ्यूजन दूर होने के साथ लोगों में ईद के जश्न का उमंग छाया हुआ है।

Fri, 20 March 2026 10:59 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Eid: मुबारक हो, भारत में दिखा ईद का चांद, 21 मार्च को धूम-धाम से मनेगा ईद-उल-फितर का जश्न

Eid 2026 Date: रमजान के मुकम्मल होने के साथ ही ईद की खुशियां पूरे शबाब पर पहुंच गई हैं। शुक्रवार की शाम ईद के चांद का दीदार हो गया है। कन्फ्यूजन दूर होने के साथ लोगों में ईद के जश्न का उमंग छाया हुआ है। इसी के साथ मुकद्दस रमजान के महीने ने विदाई ले ली है। शनिवार यानि 21 मार्च को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा। एक माह (30 दिन) का रोजा रखने के बाद रोजेदार शनिवार को ईद पर्व मनाएंगे। शुक्रवार को अलविदा की नमाज अदा में अकीदतमंदों ने देश में अमन चैन के लिए दुआ भी की। साथ ही ईद की तैयारी में ही जुटे रहे। ईद की पूर्ण संध्या पर बाजारें गुलजार रहीं। ईदगाहों की साफ सफाई करवाकर भव्य तरीके से सजाया गया है। पर्व को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।

शुक्रवार को अलविदा की नमाज अदा की गई। रोजा इफ्तार के बाद चांद नजर आते ही लोगों ने मस्जिदों और घरों में दुआएं कीं। नमाज के समय भी तय कर लिए गए हैं और ईद की नमाज को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अधिकतर लोग ईद पर्व की खरीदारी में ही मशगूल रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत में कब मनाई जाएगी ईद, आज देखा जाएगा चांद, सउदी अरब में ईद कल

रमजान के महीने में मुस्लिम लोग रोजा यानी उपवास रखते हैं और अपना ज्यादा समय अल्लाह की इबादत में बिताते हैं। मुसलमान अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हुए इस महीने के आखिर में ईद-उल-फितर मनाते हैं, जिसे मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है। रमजान में चांद का दिखना बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि चांद का दीदार होने के बाद ही ईद का त्योहार मनाया जाता है। इस्लाम धर्म के अनुसार, क्योंकि इस महीने में पैगंबर मोहम्मद साहब को इस्लाम धर्म की पवित्र किताब कुरान शरीफ मिली थी। इसलिए इस पाक दिनों में लोग पूरा महीना रोजा रखते हैं फिर महीना समाप्त होने के बाद ईद का जश्न मनाते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईद-उल-फितर 2026: भारत में दिखा ईद का चांद, 21 मार्च को ईद मनाने का ऐलान
ये भी पढ़ें:ईद उल-फितर 2026: खास लोगों को ऐसे दें ईद की मुबारकबाद, पढ़ें 20+ शानदार मैसेज
ये भी पढ़ें:Eid Moon Sighting : भारत में कब होगी ईद, ईद का चांद आज देखा जाएगा
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!