Eid kab hai 2026: भारत में कब मनाई जाएगी ईद, आज देखा जाएगा चांद, सउदी अरब में ईद कल, दुबई में भी नहीं दिखा चांद
Eid mubarak: आपको बता दें कि ईद उल फितर दुबई में भी कब मनाई जाएगी, इसकी आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की गई है। कल दुबई में चांद नहीं दिखा है।

सउदी अरब में कल ईद का चांद नहीं दिखा, इसलिए उन्होंने आधिकारिक तौर पर शुक्रवार को ईद मनाने की घोषणा की है। कल 20 मार्च को सउदी अरब में ईद मानई जाएगी। भारत में भी ईद को लेकर आधिकारिक तौर पर अभी तक कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है। आज भार में चांद देखा जाएगा। अगर आज भारत में चांद दिख जाता है तो कल 20 मार्च को ईद मनाई जाएगी। एक बार सउदी अरब में चांद दिख जाता तो भारत में भी ईद की तारीख तय हो जाती। अगर आज भारत में चांद नहीं दिखता है तो रमजान 30 दिन के पूरे होंगे और फिर ईद शनिवार को मनाई जाएगी।
सउदी के अलावा किस और देश में ईद की तारीख का ऐलान किया
सउदी में कल चांद नहीं दिखा अब शुक्रवार को वहां ईद मनाई जाएगी। ऐसे में कईऔर भी देश हैं, जहां ईद की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। सउदी अरब, बहरीन और कुछ दूसरे खाड़ी देशों में ईद की तारीख की घोषणा कर दी गईहै। आपको बता दें कि ईद उल फितर दुबई में भी कब मनाई जाएगी, इसकी आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की गई है। कल दुबई में चांद नहीं दिखा है। सउदी अरब और भारत में समय अंतर के कारण ईद की तारीख में अंतर हो सकता है, बाकी आज चांद के दिखने पर निर्भर किया जाएगा।
29वें रमजान को चांद देखने की तैयारी
माह-ए-रमजान का 28वां रोजा बुधवार को रखा गया है। अब ईद का चांद 29वें रोजे को देखा जाएगा। अगर आज चांद दिख जाता है तो रमजना 29 दिन के होंगे, अगर आज चांद नहीं दिखता है, तो रमजान 30 दिन के होंगे और फिर शनिवार को ईद मनाई जाएगी। अगर गुरुवार को चांद का दीदार होता है, तो शुक्रवार को ईद मनाई जाएगी। वहीं चांद नजर न आने की सूरत में शनिवार को ईद होगी। इस दिन ईद की नमाज पढ़ी जाएगी।
इस बार पांच जुम्मे भी पड़ सकते हैं
शुक्रवार को जुम्मे की नमाज अदा की जाती है। अगर आज भारत में चांद नहीं दिखा तो 30 दिन के रोजे होंगे और शनिवार को ईद मनाई जाएगी। ऐसे में इस बार रमजान में पांच रोजे भी पड़ सकते हैं। भारत में भी आज लोगों से चांद देखने की अपील की है। इस बार यह इत्तेफाक भी हो सकता है कि एक माह के रमजान में पांच जुमा पड़े। आपको बता दें कि माह-ए-रमजान में अकीदतमंदों ने इबादत व तिलावत किया है। इन दिनों में रोजेदार अल्लाह से कुरबत का कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं। जरुरतमन्दों की हर छोटी-बड़ी जरूरत को पूरा कर वो अल्लाह का शुक्र अदा करते हैं।




साइन इन