Eid 2026: भारत में दिखा ईद का चांद, 21 मार्च को ईद मनाने का ऐलान
Eid 2026 Date: भारत में ईद-उल-फितर 2026 इस बार 21 मार्च को मनाई जाएगी। चांद दिखने के कारण रमजान का महीना 30 रोजों के साथ पूरा होगा और अगले दिन ईद का त्योहार मनाया जाएगा। यह दिन खुशी, भाईचारे और एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद देने का होता है।

Eid 2026 Date in India: भारत में ईद कब है? ये सवाल अब तक आपने भी कई बार सुन ही लिया होगा। अभी तक 20 और 21 मार्च के बीत जबरदस्त कन्फ्यूजन बना हुआ था। वहीं अब आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया गया है कि अब ईद-उल-फितर का जश्न भारत में 21 मार्च को होगा। बता दें कि रमजान का महीना मुस्लिम समुदाय के लिए सबसे खास और पवित्र माना जाता है। इस महीने को पाक साफ इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस महीने में लोग अल्लाह की इबादत करते हैं और उनकी नेमत पाने के लिए पूरे महीने रोजे रखते हैं।
इस महीने के लिए कुछ कायदे कानून होते हैं। लोग इस दौरान ना बुरा देखते है और ना ही सोचते हैं। रोजेदारों की एक ही ख्वाहिश होती है कि इस महीने वो जरुरतमंदों की जितनी सेवा कर पाए उतना कम है। फिलहाल तो जानते हैं कि आखिर भारत में ईद 21 मार्च को है, इसकी पुष्टि कैसे हुई?
हैदराबाद में दिखा ईद का चांद
हैदराबाद में ईद का चांद दिखा है। ऐसे में यहां पर ऐलान कर दिया गया है कि ईद 21 मार्च को मनाई जा रही है। डेक्कन मुस्लिम उलेमा काउंसिल सेंट्रल कमेटी अध्यक्ष रोहिल हिलाल की ओर से ऐलान कर दिया गया है कि भारत में ईद कब है? दरअसल हैदराबाद में आज नया चांद दिखाई दिया है। ऐसे में आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी गई है कि अब भारत में ईद-उल-फितर का जश्न 21 मार्च यानी शनिवार को मनाया जाएगा।
लखनऊ में दिखा आज ईद का चांद
हैदराबाद के बाद लखनऊ इस्लामिक सेंटर के चेयरमैन मौलाना खालिद रशीद ने घोषणा की है कि ईद अब 21 मार्च को मनाई जाएगी। बता दें कि ईद का चांद देखने के अगले दिन ही ईद-उल-फितर का जश्न मनाया जाता है। सऊदी अरब और बाकी खाड़ी देशों में ईद के जश्न के एक दिन बाद ही भारत में ईद-उल-फितर का जश्न मनाया जाता है। ऐसा भौगोलिक कारणों से होता है।
दिल्ली के जामा मस्जिद में भी हुआ ऐलान
जामा मस्जिद के नायब शाही इमान सैयद शब्बान बुखारी ने भी ऐलान कर दिया है कि अब भारत में ईद 21 मार्च को मनाई जाएगी। उन्होंने पीटीआई को बताया कि गुरुवार को शव्वाल का चांद नहीं दिखा है। ऐसे में अब ईद-उल-फितर का जश्न 21 मार्च को होगा। जामा मस्जिद में आज मार्कजी रुयत-ए-हिलाल की कमेटी में ये फैसला लिया गया है कि इस बार रमजान के कुल 30 रोजे रखे जाएंगे।
सऊदी अरब की ओर से घोषणा
सऊदी अरब में भी शव्वाल के चांद का इंतजार गुरुवार के दिन खूब हुआ। ऐसे में वहां पर पहले से ही घोषणा कर दी गई है कि ईद 20 मार्च को होगी। अब ईद 20 मार्च को मनाई गई और रोजेदारों के कुल 30 रोजे पूरे हो जाएंगे। इस कम्युनिटी में माना जाता है कि रमजान के 30 रोजे पूरे होने के बाद जो ईद मनाई जाती है उसे अल्लाह का शुकराना माना जाता है।
ईद-उल-फितर का दूसरा नाम
मुस्लिम समुदाय में ईद-उल-फितर को ईद और मीठी ईद भी कहा जाता है। मीठी ईद कहने का लॉजिक ये है कि इस त्योहार में शीर खुरमा, सेवइयां समेत कई मीठे पकवान बनाए जाने का रिवाज है। इसी वजह से ईद-उल-फितर को लोग मीठी ईद भी कहते हैं।




साइन इन