Dhanteras 2025 Rashifal 18 October Horoscope Lucky Zodiac Signs bhavishyafal prediction Dhanteras Rashifal: धनतेरस पर कैसी रहेगी ग्रहों की स्थिति? इन 3 राशियों को मिलेंगे शुभ फल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Dhanteras Rashifal: धनतेरस पर कैसी रहेगी ग्रहों की स्थिति? इन 3 राशियों को मिलेंगे शुभ फल

Dhanteras Lucky Zodiac Signs: धनतेरस का पर्व रोशनी व खुशियों का त्योहार है। इस दिन ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति कुछ राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है। जानें धनतेरस के दिन वित्त, करियर व व्यावसायिक जीवन में किन राशियों को मिल सकते हैं शुभ फल।

Thu, 16 Oct 2025 07:10 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Dhanteras Rashifal: धनतेरस पर कैसी रहेगी ग्रहों की स्थिति? इन 3 राशियों को मिलेंगे शुभ फल

Dhanteras 2025 Horoscope Lucky Zodiac Signs: 18 अक्टूबर 2025, शनिवार को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। धनतेरस का दिन कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। एक निश्चित समय में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में बदलाव होता है। धनतेरस के दिन कुछ ग्रह मिलकर शुभ संयोग बनाएंगे, जिनका कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में होने वाला शुभ बदलाव इन भाग्यशाली राशियों के जीवन में अच्छे बदलाव लाने के साथ ही उन्नति भी प्रदान करेगा।। जानें धनतेरस के दिन किन राशियों को मिलेंगे अच्छे परिणाम व कैसी रहेगी ग्रहों की स्थिति।

धनतेरस के दिन ग्रहों की स्थिति कैसी रहेगी: पंडित ज्योतिषाचार्य नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, धनतेरस के दिन गुरु मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे। चंद्रमा और केतु सिंह राशि में संचरण करेंगे। शुक्र कन्या राशि में रहेंगे और सूर्य तुला राशि में गोचर करेंगे और इस राशि में सूर्य नीच के रहेंगे। तुला राशि में सूर्य, बुध व मंगल के साथ संयोग करेंगे। सूर्य व बुध की युति बुधादित्य राजयोग का शुभ संयोग बनेगा। कुल मिलाकर ग्रहों की स्थिति अनुकूल रहने वाली है, बहुत खराब नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धनतेरस पर साढ़ेसाती व ढैय्या से पीड़ित राशियां करें ये 8 उपाय, प्रसन्न होंगे शनि

धनतेरस के दिन किन राशियों को होगा लाभ-

1. कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए धनतेरस सुख-सौभाग्य लेकर आएगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी के योग हैं। व्यापार में विस्तार के अवसरों की प्राप्ति होगी। धन लाभ से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। करियर में नई संभावनाएं नजर आ सकती हैं।

2. तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए धनतेरस का दिन शुभ माना जा रहा है। आपके अटके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। करियर में उन्नति के अवसर नजर आएंगे। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग लाएगी। सिंगल जातकों की लाइफ में किसी खास शख्स की एंट्री हो सकती है।

3. मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए यह दिन शुभ फलदायक सिद्ध हो सकता है। रोजी-रोजगार में तरक्की मिल सकती है। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। व्यापारियों को विस्तार के अवसर प्राप्त होंगे। ऑफिस में कुछ लोगों को नई जिम्मेदारी या भूमिका मिल सकती है। जीवन में सुख-शांति व समृद्धि का आगमन होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धनतेरस के दिन दीया कहां जलाना चाहिए? जानें दीपदान का महत्व व मुहूर्त भी

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!