Dhanteras Diya: आज धनतेरस पर दीया कहां जलाना चाहिए? जानें दीपदान का महत्व व शुभ मुहूर्त
Dhanteras ke din deepak kaha jalana chaiye: धनतेरस के दिन दीपदान अत्यंत शुभ व सौभाग्यशाली माना गया है। जानें धनतेरस के दिन दीया कहां जलाना चाहिए और घर की किस दिशा में लगाना चाहिए।

Dhanteras ke din deepak kahan kahan jalayen: धनतेरस का त्योहार 18 अक्टूबर, शनिवार को है। इस दिन से पंचदिवसीय दीवाली के पर्व की शुरुआत होती है। इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान धन्वंतरि व कुबेर देवता की पूजा का विधान है। मान्यता है कि कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को समुद्र मंथन के समय भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इस दिन को सुख-समृद्धि व अच्छी सेहत से जोड़ा गया है। कहा जाता है कि सोना-चांदी, पीतल-तांबे के बर्तन व नई चीजों को खरीदने की परंपरा है। इस दिन खरीदारी के साथ ही दीपदान का भी खास महत्व है। मान्यता है कि इस दिन यम के नाम का दीपक जलाने से परिवार की अकाल मृत्यु से रक्षा होती है। जानें धनतेरस के दिन दीपक कहां जलाना चाहिए और किस दिशा में जलाना चाहिए, दीपदान का शुभ मुहूर्त।
दक्षिण दिशा में यम के नाम का दीपक: धनतेरस के दिन सूर्यास्त के बाद दक्षिण दिशा में आटे का चौमुखी दीपक जलाना चाहिए। दीपक में सरसों के तेल का प्रयोग करना चाहिए। इस दीपक को यम दीपम कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन यम के नाम से दीपदान करने से अकाल मृत्यु का भय दूर होता है और संकटों से सुरक्षा मिलता है।
पूजा घर में लगाएं दीपक: धनतेरस के दिन शाम के समय पूजा घर में मां लक्ष्मी और कुबेर देवता के सामने दीपक जलाना चाहिए। इस दीपक में घी का प्रयोग करना चाहिए। मान्यता है कि पूजास्थल पर दीपक लगाने से जीवन में सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है।
धनतेरस पर कितने दीपक जलाने चाहिए: धनतेरस के दिन दीपदान का खास महत्व है। इस दिन कुल 13 दीए जलाने शुभ माना गया है। हिंदू धर्म की परंपरा के अनुसार, पहला दीपक घर के बाहर या किसी कोने के पास जलाया जाता है। यह दीया दक्षिण दिशा में लगाते हैं, इसे यम के नाम का दीया कहा जाता है।
धनतेरस पर दीपदान का शुभ मुहूर्त 2025: धनतेरस के दिन यम दीपम जलाने का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 48 मिनट से शाम 07 बजकर 04 मिनट तक रहेगा। दीप दान की शुभ अवधि 01 घंटा 16 मिनट की है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन