Dhanteras 2025 ke din Shani shani sade sati and dhaiya wale kare ye upay prasann honge shanidev धनतेरस के दिन शनि त्रयोदशी का महासंयोग, साढ़ेसाती व ढैय्या से पीड़ित राशियां करें ये 8 उपाय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

धनतेरस के दिन शनि त्रयोदशी का महासंयोग, साढ़ेसाती व ढैय्या से पीड़ित राशियां करें ये 8 उपाय

Dhanteras Shani Upay: इस बार धनतेरस पर शनि त्रयोदशी का दुर्लभ संयोग बन रहा है। मान्यता है कि शनि त्रयोदशी के दिन कुछ उपायों को करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या से पीड़ित राशियों को अशुभ प्रभावों से राहत मिलती है।

Wed, 15 Oct 2025 06:50 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
धनतेरस के दिन शनि त्रयोदशी का महासंयोग, साढ़ेसाती व ढैय्या से पीड़ित राशियां करें ये 8 उपाय

Dhanteras 2025 Shani Sade Sati and Dhaiya Upay: हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इसे धन त्रयोदशी भी कहा जाता है। हिंदू धर्म में हर महीने के कृष्ण व शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को प्रदोष व्रत रखा जाता है। यह व्रत भगवान शिव को समर्पित है। इस बार धनतेरस 18 अक्टूबर, शनिवार को है। शनिवार के दिन धनतेरस होने के कारण इस दिन शनि त्रयोदशी या शनि प्रदोष व्रत का महासंयोग बन रहा है। शनिवार का दिन न्याय देवता शनिदेव को समर्पित है। शनि साढ़ेसाती व ढैय्या के अशुभ प्रभावों से बचाव के लिए शनि प्रदोष व्रत या शनि त्रयोदशी का दिन अति उत्तम माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन कुछ उपायों को करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और साढ़ेसाती व ढैय्या से पीड़ित राशियों पर उनका प्रकोप कम होता है। इस समय मेष, कुंभ व मीन राशि पर शनि कीसाढ़ेसाती और सिंह व धनु राशि पर शनि ढैय्या चल रही है। जानें धनतेरस पर शनि कृपा पाने के लिए शनि ढैय्या व साढ़ेसाती से पीड़ित राशियां कौन-से उपाय करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि के नक्षत्र में मंगल का गोचर, दिवाली बाद इन 6 राशियों की होगी चांदी

शनि कृपा पाने के लिए धनतेरस के दिन करें ये उपाय:

1. धनतेरस के दिन शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या से पीड़ित राशियों को राहत के लिए भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए और शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए।

2. इस दिन शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए और शनिदेव को काले तिल, उड़द की दाल दान अर्पित करनी चाहिए।

3. इस दिन शनि चालीसा या शनि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

4. शनिदेव की कृपा पाने के लिए धनतेरस के दिन शिवलिंग का जलाभिषेक करना चाहिए और भगवान शिव को काले तिल व बेलपत्र अर्पित करना चाहिए।

5. इस दिन शनि कृपा पाने के लिए काले वस्त्र, लोहा, काले तिल, काली उड़द की दाल, छाता व जूते आदि का दान करना चाहिए।

6. इस दिन सुबह व शाम को पीपल के वृक्ष के सामने दीपक जलाना चाहिए और उसकी परिक्रमा करना अत्यंत शुभ माना गया है।

7. धनतेरस के दिन शनि कृपा पाने के लिए हुनमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना करनी चाहिए और हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।

8. इस दिन गाय, कुत्ते व कौवे को रोटी खिलाना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धनतेरस से ठीक एक दिन पहले इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य, सूर्य करेंगे तुला गोचर

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!