Dhanteras gold purchase muhurat 2025 dhanteras per sona chandi kharidne ka shubh muhurat 18 october shopping time Dhanteras Shopping Time: धनतेरस के दिन सोना-चांदी व अन्य सामान खरीदने का सबसे उत्तम मुहूर्त क्या है?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Dhanteras Shopping Time: धनतेरस के दिन सोना-चांदी व अन्य सामान खरीदने का सबसे उत्तम मुहूर्त क्या है?

Dhanteras Shopping Muhurat 2025: धनतेरस के दिन सोना-चांदी या उससे बने आभूषण खरीदना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन सोना-चांदी खरीदने से धन-संपदा में 13 गुना वृद्धि होती है। जानें 18 अक्टूबर को धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का समय।

Thu, 16 Oct 2025 04:15 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Dhanteras Shopping Time: धनतेरस के दिन सोना-चांदी व अन्य सामान खरीदने का सबसे उत्तम मुहूर्त क्या है?

Dhanteras shopping time 2025 for Gold and Silver: धनतेरस का त्योहार इस बार 18 अक्टूबर, शनिवार को है। धनतेरस को धन त्रयोदशी भी कहा जाता है। धनतेरस का पर्व हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है। मान्यता है कि इस दिन धनतेरस पर सोना, चांदी व इससे बने आभूषण, झाड़ू व धनिया आदि खरीदने से धन-संपदा में 13 गुना वृद्धि होती है। धनतेरस पर आप भी सोना-चांदी खरीदने वाले हैं, तो यहां जान लें खरीदारी का शुभ मुहूर्त।

धनतेरस मुहूर्त 2025: त्रयोदशी तिथि 18 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12 बजकर 18 मिनट पर प्रारंभ होगी और त्रयोदशी तिथि का समापन 19 अक्टूबर को दोपहर 01 बजकर 51 मिनट पर होगा। धनतेरस पूजा का मुहूर्त शाम 07 बजकर 16 मिनट से रात 08 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। धनतेरस पूजन की शुभ अवधि 01 घंटा 04 मिनट की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धनतेरस पर साढ़ेसाती व ढैय्या से पीड़ित राशियां करें ये 8 उपाय, प्रसन्न होंगे शनि

धनतेरस पर प्रदोष व वृषभ काल मुहूर्त: धनतेरस के दिन प्रदोष काल शाम 05 बजकर 48 मिनट से रात 08 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। वृषभ काल शाम 07 बजकर 16 मिनट से रात 09 बजकर 11 मिनट पर समाप्त होगा।

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त: धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त 18 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से अगले दिन सुबह 06 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। सोना-चांदी खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त 18 घंटे 06 मिनट का है।

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने के शुभ चौघड़िया मुहूर्त:

चर-सामान्य मुहूर्त: दोपहर 12:06 बजे से दोपहर 01:32 बजे तक

लाभ-उन्नति मुहूर्त: दोपहर 01:32 बजे से दोपहर 02:57 बजे तक

अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त: दोपहर 02:57 बजे से शाम 04:23 बजे तक

लाभ-उन्नति मुहूर्त: शाम 05:48 बजे से शाम 07:23 बजे तक

शुभ-उत्तम मुहूर्त: रात 08:57 बजे से रात 10:32 बजे तक

अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त: रात 10:32 बजे से देर रात 12:06 बजे तक

चर-सामान्य मुहूर्त: देर रात 12:06 बजे से मध्य रात 01:41 बजे तक

लाभ-उन्नति मुहूर्त: 19 अक्टूबर से 04:50 बजे से सुबह 06:24 बजे तक।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धनतेरस के दिन लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदनी चाहिए या नहीं?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!