dhanteras par ganesh laxmi murti kharidna chahiye ya nahi things keep in mind while buying laxmi ganesh idol Dhanteras: धनतेरस के दिन लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदनी चाहिए या नहीं? इन 5 बातों का रखें ध्यान, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Dhanteras: धनतेरस के दिन लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदनी चाहिए या नहीं? इन 5 बातों का रखें ध्यान

Dhanteras 2025: धनतेरस का त्योहार हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस दिन से ही पंचदिवसीय दिवाली के पर्व की शुरुआत होती है। जानें धनतेरस के दिन दिवाली पूजन के लिए गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति खरीदनी चाहिए या नहीं।

Wed, 15 Oct 2025 06:32 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Dhanteras: धनतेरस के दिन लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदनी चाहिए या नहीं? इन 5 बातों का रखें ध्यान

Dhanteras par ganesh laxmi murti kharidna chahiye ya nahi: 18 अक्टूबर को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर के पूजन का विधान है। हिंदू धर्म में धनतेरस के दिन सोना-चांदी, धनिया, कौड़ी, गोमती चक्र, इलेक्ट्रॉनिक सामान, झाड़ू व पीतल और ताबें के बर्तन खरीदना बहुत शुभ माना गया है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन इन चीजों की खरीदारी करने से धन-संपदा में 13 गुना वृद्धि होती है। वास्तु के अनुसार, धनतेरस के दिन दीवाली पूजन के लिए गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति को खरीदना भी अत्यंत शुभ माना गया है। हालांकि गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति को खरीदते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। जानें धनतेरस पर गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान।

1. दिवाली के लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति खरीदते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि दोनों प्रतिमा एक साथ जुड़ी न हों। ऐसी प्रतिमा या मू्र्ति को सही नहीं माना जाता है। पूजन के लिए लक्ष्मी-गणेश जी की अलग-अलग मूर्ति का इस्तेमाल करना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धनतेरस से ठीक एक दिन पहले इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य, सूर्य करेंगे तुला गोचर

2. गणेश जी की मूर्ति खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि उनके हाथ में मोदक जरूर हो। कहते हैं कि इस प्रकार की मूर्ति को घर लाने से जीवन में खुशहाली आती है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। ध्यान रखें कि मूर्ति में गणेश जी का वाहन मूषक भी हो।

3. मां लक्ष्मी की खड़ी हुई मुद्रा वाली मूर्ति नहीं खरीदनी चाहिए। कहते हैं कि यह मां लक्ष्मी के जाने की मुद्रा को दर्शाती है। मां लक्ष्मी की हमेशा बैठी हुई मुद्रा वाली मूर्ति खरीदनी चाहिए।

4. दिवाली पूजन के लिए मां लक्ष्मी की ऐसी मूर्ति खरीदनी चाहिए, जिसमें मां लक्ष्मी का हाथ वरमुद्रा में हो और धन वर्षा करते हुए दिखे। इसके साथ ही मां लक्ष्मी कमल पर विराजमान हों।

5. गणेश-लक्ष्मी जी की मूर्ति खरीदते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि गणेश जी की सूंड बाएं ओर होनी चाहिए। पूजा के लिए कभी भी खंडित मूर्ति नहीं रखनी चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिवाली से पहले और बाद में बुध करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन 5 राशियों को होगा लाभ

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!