Dhanteras Do & Don't: धनतेरस के दिन इन 7 बातों का रखें जरूर ध्यान, वरना रुष्ट हो सकती हैं मां लक्ष्मी
Dhanteras Niyam: धनतेरस के दिन कुछ कार्यों को करना अत्यंत शुभ व लाभकारी माना गया है, जबकि कुछ कामों की मनाही है। मान्यता है कि इस दिन कुछ बातों का ध्यान नहीं रखने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। जानें धनतेरस के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

Dhanteras ke din kya kare aur kya nahi: हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। धनतेरस से ही पंचदिवसीय दीवाली के पर्व की शुरुआत होती है। इस साल धनतेरस 18 अक्टूबर, शनिवार को मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी व धन देवता कुबेर जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि इस दिन सोना, चांदी, नए बर्तन, झाड़ू व धनिया आदि की खरीदारी करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और बरकत होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धनतेरस के दिन कुछ कार्यों को करना अत्यंत शुभ व कल्याणकारी माना गया है, जबकि कुछ कार्यों को करने की मनाही होती है। कहा जाता है कि धनतेरस के दिन कुछ कार्यों को करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। कहते हैं कि धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए। जानें धनतेरस के दिन क्या करें और क्या नहीं करना चाहिए।
धनतेरस के दिन इन बातों का रखें खास ध्यान, जानें धनतेरस के दिन क्या करें:
1. धनतेरस के दिन वाद-विवाद व गुस्सा आदि नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी रुष्ट हो सकती हैं।
2. इस दिन परिवार के सदस्यों के साथ प्रेम-व्यवहार से रहना चाहिए और घर के बड़े-बुजुर्गों का अपमान नहीं करना चाहिए।
3. इस दिन दरवाजे में आए किसी भी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति की सामर्थ्यनुसार मदद जरूर करनी चाहिए। किसी के लिए कटु वचन नहीं बोलने चाहिए।
4. धनतेरस के दिन शाम के समय मां लक्ष्मी के पूजन का विधान है। इस दिन सूर्यास्त के बाद घर पर झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।
5. धनतेरस के दिन कांच के बर्तनों की खरीदारी करना अशुभ माना गया है।
6. धनतेरस के दिन लोहे से बनी चीजों की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी का घर पर आगमन नहीं होता है।
7. धनतेरस के दिन प्लास्टिक से बनी वस्तुओं को नहीं खरीदना चाहिए। हिंदू धर्म में प्लास्टिक को शुद्ध धातु नहीं माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि नहीं आती है।
धनतेरस के दिन क्या करना चाहिए-
1. धनतेरस के दिन प्रदोष काल में मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर व भगवान धन्वंतरि का विधि-विधान से पूजन करना चाहिए और परिवार की खुशहाली की कामना करनी चाहिए।
2. इस दिन सोना, चांदी व मां लक्ष्मी-भगवान गणेश की प्रतिमा की खरीदारी करना शुभ माना गया है।
3. इस दिन अन्न, वस्त्र व धन का दान अत्यंत शुभ माना गया है।
4. शाम के समय यम के नाम का दक्षिण दिशा में दीपदान करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से अकाल मृत्यु का भय समाप्त होता है।
5. धनतेरस के दिन सूखा धनिया व पीतल के बर्तनों की खरीदारी करना शुभ माना गया है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन