Dev Diwali Upay Shani Sadesati in the evening on Dev Dipawali 2025 Upay to reduce effect of Saturn देव दिवाली 2025: शाम में देव दीपावली पर करें ये आसान उपाय, शनि का अशुभ प्रभाव होगा कम, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

देव दिवाली 2025: शाम में देव दीपावली पर करें ये आसान उपाय, शनि का अशुभ प्रभाव होगा कम

Dev Diwali Upay Shani Sadesati: इस साल देव दीपावली का पर्व 5 नवंबर को पड़ रहा है। मान्यता अनुसार, इस दिन कुछ उपायों को करने से न केवल आप शिव कृपा प्राप्त कर सकते हैं बल्कि शनि देव के अशुभ प्रभाव से भी राहत पा सकते हैं।

Mon, 3 Nov 2025 08:56 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
देव दिवाली 2025: शाम में देव दीपावली पर करें ये आसान उपाय, शनि का अशुभ प्रभाव होगा कम

Dev Diwali Upay: हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली मनायी जाती है। इस साल पंचांग के अनुसार, देव दीपावली का पर्व 5 नवंबर के दिन पड़ रहा है। मान्यता अनुसार इस दिन कुछ उपायों को करने से न केवल आप शिव कृपा प्राप्त कर सकते हैं बल्कि शनि देव के अशुभ प्रभाव से भी राहत पा सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शिव भक्तों को शनि देव ज्यादा परेशान नहीं करते हैं। शिव जी की विधिवत आराधना करने से शनि देव का अशुभ प्रभाव कम होता है। आइए जानते हैं देव दीपवाली के दिन ऐसे कौन से उपाय करने चाहिए, जो शनि के प्रकोप से राहत दिल सकते हैं-

शनि का अशुभ प्रभाव कम करने के लिए देव दीपावली पर करें ये उपाय

  1. देव दिवाली के दिन साफ मिट्टी से 11 शिवलिंग बनाएं। फिर 11 बार इनका जलाभिषेक करें।
  2. शिवलिंग पर गाय का कच्चा दूध चढ़ाएं।
  3. इस दिन हनुमान जी की भी पूजा करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कब मनेगी देव दिवाली, अभी से जान लें सही डेट, मुहूर्त व पूजाविधि
  • पूजा के दौरान ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। ये उपाय देव दीपावली से शुरू करें और इसके बाद रोज शनिवार और सोमवार को करें। इससे शनि का बुरा प्रभाव दूर हो सकता है।
  • 21 बिल्व पत्रों पर चंदन से ऊँ नम: शिवाय लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। इससे शिवजी की कृपा मिलती है।
  • शनि देव के प्रकोप से राहत पाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
  • इस दिन कंबल, काला तिल व सरसों के तेल का दान कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल या परसों कब होगी कर्तिक पूर्णिमा पूजा व स्नान-दान, जानें मुहूर्त और विधि
  • अपने सामर्थ्य के अनुसार किसी गरीब या ब्राह्मण को भोजन कराएं।
  • शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं। इस जल में काले तिल भी मिलाएं और ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। इससे शनि देव को प्रसन्न कर सकते हैं।
  • शिव चालीसा का पाठ करें।
  • शिवलिंग पर शुद्ध घी चढ़ाएं। फिर गंगाजल चढ़ाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुध के नक्षत्र में मंगल की एंट्री, 19 नवंबर से इन राशियों को खूब मिलेगी सफलता
ये भी पढ़ें:2026 से इन 3 राशियों का भाग्य होगा मजबूत, शनि गोचर से होगा फायदा ही फायदा
  • भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर सकते हैं।
  • ऊँ नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें।
  • शनि चालीसा का पाठ करें।
  • शाम को शिव मंदिर में घी के 11 या 7 दीपक जलाएं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राशिफल: 4 नवंबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!