christmas day 2025 tree right direction and decoration rules according vastu shastra Vastu Tips: इसी दिशा में रखें क्रिसमस ट्री, एक साथ दूर हो जाएंगी सारी परेशानियां, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Vastu Tips: इसी दिशा में रखें क्रिसमस ट्री, एक साथ दूर हो जाएंगी सारी परेशानियां

Christmas Day 2025 Decor: वास्तु के अनुसार अगर क्रिसमस ट्री को सजाया जाए तो इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है। साथ ही क्रिसमस ट्री को हमेशा सही दिशा में ही रखना चाहिए। नीचे विस्तार से जानें इससे जुड़े वास्तु के कुछ जरूरी नियम…

Tue, 23 Dec 2025 07:10 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Vastu Tips: इसी दिशा में रखें क्रिसमस ट्री, एक साथ दूर हो जाएंगी सारी परेशानियां

Christmas Tree Decoration Vastu Tips: साल खत्म होने को है और इसी के साथ क्रिसमस डे का सेलिब्रेशन आसपास रौनक बढ़ा जाता है। इस त्योहार को मूल रूप से क्रिश्चियन कम्युनिटी मनाते हैं। दरअसल 25 दिसंबर का दिन यीशु मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। हालांकि काफी समय से इस त्योहार की रौनक अब दुनिया के हर एक कोने में देखने को मिलती है। खुशियों से भरपूर और पॉजिटिव एनर्जी वाले इस त्योहार के मौके पर लोग अपने घरों को सजाते हैं और इस दौरान मेन अटैक्शन होता है क्रिसमस ट्री। लोग अपने-अपने हिसाब से क्रिसमस ट्री को सजाते हैं। इसी के साथ घर को लाइट्स के साथ-साथ कई और डेकॉरेटिव आइटम के साथ सजाया जाता है। बता दें कि वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर क्रिसमस डे की तैयारी की जाए तो घर में हमेशा पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी।

इस दिशा में रखें क्रिसमस ट्री

बात की जाए क्रिसमस ट्री की तो हर कोई चाहता है कि इसे घर के सबसे खूबसूरत कोने में रखना चाहिए। हालांकि वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर का एक ही कोना है जहां पर इसे रखने से सबसे ज्यादा लाभ मिल सकते हैं। सही दिशा में रखा हुआ क्रिसमस ट्री घर से नेगेटिविटी को हटा देता है। शास्त्र के अनुसार डेकॉर की चीजें भी हमारी जिंदगी में अलग प्रभाव डालती हैं। बता दें कि इसे हमेशा घर के ईशान कोण में रखना चाहिए। शास्त्र में उत्तर-पूर्व दिशा को ही ईशान कोण कहा जाता है। सही दिशा में क्रिसमस ट्री को रखने से वास्तु दोष कम होता है। साथ ही इससे तनाव भी धीरे-धीरे छूमंतर होने लगता है।

ये भी है अच्छा ऑप्शन

अगर घर में ईशान कोण वाली दिशा खाली नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। शास्त्र के हिसाब से क्रिसमस ट्री को पूर्व दिशा की ओर भी रख सकते हैं। दरअसल इस दिशा को सूर्य की दिशा माना जाता है। ऐसे में इस तरह रखा हुआ क्रिसमस ट्री नई शुरुआत और अच्छी हेल्थ लेकर आता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: बाथरूम में हो रही इस चीज को ना करें नजरअंदाज, होगा खूब नुकसान
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: पायदान खरीदते वक्त हमेशा चुने ये रंग, ना करें ये गलती

इन दिशाओं में भूलकर भी ना रखें

अब बात करते हैं उन दिशाओं के बारे में जहां भूलकर भी क्रिसमस ट्री को नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के हिसाब से क्रिसमस ट्री को कभी भी दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर नहीं रखना चाहिए। साथ ही इसे बेडरूम में भी रखने से बचना चाहिए। इन जगहों पर क्रिसमस ट्री लगाने से वास्तु दोष लगता है। साथ ही लोगों को रिश्तों में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकते हैं क्योंकि गलत जगह क्रिसमस ट्री लगाने से पारिवारिक तनाव बढ़ता है। शास्त्र में ये भी बताया गया है कि किसी दरवाजे के ठीक सामने भी क्रिसमस ट्री नहीं लगाना चाहिए।

रखें इन बातों का ध्यान

क्रिसमस ट्री पर लाल, गोल्डन और हरे रंग की लाइट्स के डेकोरेशन को शुभ माना जाता है। कोशिश करें कि क्रिसमस ट्री के आसपास गंदगी या फिर जूते-चप्पल ना हो। साथ ही क्रिसमस ट्री पर कोई भी टूटी-फूटी चीज लगाने से बचना चाहिए। शास्त्र में ये भी बताया गया है कि अगर किसी के पास असली क्रिसमस ट्री नहीं है तो उसे घर में अच्छा आर्टिफिशियल क्रिसमस ट्री ही लगाना चाहिए।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!