Choti Diwali ke upay Narak Chaturdashi 2025 Choti Diwali par kya kare नरक चतुर्दशी, छोटी दिवाली की रात चुपचाप करें ये छोटा सा उपाय, नहीं सताएगा अकाल मृत्यु का डर, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

नरक चतुर्दशी, छोटी दिवाली की रात चुपचाप करें ये छोटा सा उपाय, नहीं सताएगा अकाल मृत्यु का डर

Choti Diwali ke upay: नरक चतुर्दशी के दिन मौत के देवता यमराज की खासतौर पर पूजा की जाती है। कई लोग इस दिन दीपक भी जलाते हैं। आज के दिन रात के समय कुछ उपाय करने से लंबी आयु का वरदान प्राप्त हो सकता है।

Sun, 19 Oct 2025 06:49 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
नरक चतुर्दशी, छोटी दिवाली की रात चुपचाप करें ये छोटा सा उपाय, नहीं सताएगा अकाल मृत्यु का डर

Choti Diwali ke upay, छोटी दिवाली: आज रविवार के दिन छोटी दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन अकाल मृत्यु से बचने के लिए विशेष उपाय किए जाते हैं। नरक चतुर्दशी के दिन मौत के देवता यमराज की खासतौर पर पूजा की जाती है। कई लोग इस दिन दीपक भी जलाते हैं। आज 19 अक्टूबर के दिन रात के समय कुछ उपाय करने से लंबी आयु का वरदान प्राप्त हो सकता है।

नरक चतुर्दशी की रात चुप चाप करें ये छोटा सा उपाय, नहीं सताएगा अकाल मृत्यु का डर

यम दीपदान

अकाल मृत्यु का डर कम करने और दीर्घायु की कामना के लिए आज रात में यम का दीपदान करें। आप प्रदोष काल के समय भी दीपदान कर सकते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि दीपदान करते समय आपको कोई देख ना पाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिवाली पर इतने बजे से शुरू होगा लक्ष्मी पूजा मुहूर्त, सिर्फ 1 घंटा 11 मिनट का रह

कैसे करें यम दीपदान?

  1. नरक चतुर्दशी के दिन घर के सबसे बड़े सदस्य को यम के नाम का एक बड़ा दीपक जलाना चाहिए।
  2. इस दीपक को घर के कोने-कोने में घुमाएं।
  3. घर के दूसरे सदस्‍यों को इस दौरान घर के अंदर रहना चाहिए और उन्हें यह दीपक नहीं देखना चाहिए।
  4. अब घर से बाहर जाकर दूर इस दीपक को रख आएं।

किस दिशा में जलाएं यम दीपदान?

नरक चतुर्दशी के दिन यम का दीपक दक्षिण की दिशा में जलाना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिवाली से इन राशियों के अच्छे दिन शुरू, 5 राजयोग का महासंयोग खूब देगा लाभ

किस मुहूर्त में जलाएं यम का दीपक?

हिंदू पंचांग के अनुसार, आज नरक चतुर्दशी के दिन रात के समय 11:41 पी एम से 12:31 ए एम, अक्टूबर 20 तक का मुहूर्त सबसे उत्तम रहेगा। वहीं, गोधूलि मुहूर्त में 05:47 पी एम से 06:13 पी एम तक भी दीपक जला सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिवाली व नरक चतुर्दशी पर कब होगी पूजा, जानें मुहूर्त व पूजा सामग्री
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!