Chandra grahan on Leo rashi holi Rashifal effect on zodiac future predictions Holi पर लगने वाले चंद्र ग्रहण का आपकी राशि पर क्या असर पड़ेगा, यहां पढ़ें, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Holi पर लगने वाले चंद्र ग्रहण का आपकी राशि पर क्या असर पड़ेगा, यहां पढ़ें

Chandra grahan on Leo rashi: ज्योतिषीय गणना के अनुसार साल का पहला चंद्र ग्रहण 03 मार्च, 2026 को अपराह्न 03.20 से प्रारंभ होकर शाम 06.47 तक रहेगा। इसका राशियों पर क्या प्रभाव होगा यहां पढ़ें 

Tue, 3 March 2026 07:08 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, ज्योतिर्विद समीर उपाध्याय
share
Holi पर लगने वाले चंद्र ग्रहण का आपकी राशि पर क्या असर पड़ेगा, यहां पढ़ें

ज्योतिषीय गणना के अनुसार साल का पहला चंद्र ग्रहण 03 मार्च, 2026 को अपराह्न 03.20 से प्रारंभ होकर शाम 06.47 तक रहेगा। सूतक ग्रहण शुरू होने के 09 घंटे पहले लगेगा और ग्रहण अंत के साथ खत्म होगा। यह ग्रहण पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र अर्थात सिंह राशि में लगेगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण की अवधि 03 घंटे 27 मिनट होगी। ग्रहण भारत में चंद्रोदय के अनुसार अलग-अलग शहरों में सीमित समय तक नजर आएगा। भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में 01 घंटे से ज्यादा, जबकि मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, बंगलुरु जैसे पश्चिमी एवं दक्षिणी शहरों में 05 से 25 मिनट तक नजर आएगा।यह ग्रहण सिंह राशि में लगेगा। चंद्र ग्रहण ग्रहण का आपकी राशि पर पड़ने वाला प्रभाव, यहां पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि , सभी 12 राशियों पर ग्रहण का क्या प्रभाव होगा, इसका राशिफल :

मेष : ग्रहण के कारण मेष राशि वालों की पारिवारिक अशांति रहेगी। निकटस्थ लोगों से दूरी बन सकती है। पूर्वानुमान गलत होंगे।

वृष : वृषभ राशि वालों को कार्यक्षेत्र में लाभप्रद परिवर्तन हो सकते हैं। निर्माण कार्य एवं खरीदारी पर खर्च होगा पैसा।

मिथुन : इसके कारण मिथुन राशि वालों प्रतियोगिता एवं विवाद में सफलता। खर्च व सम्मान में वृद्धि।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चंद्रग्रहण के दौरान किन कामों को करने से बचना चाहिए
ये भी पढ़ें:सिंह राशि में लगेगा चंद्रग्रहण, जानें सूर्य की सिंह राशि पर चंद्रग्रहण का असर
ये भी पढ़ें:Chandra Grahan 2026 :आज सुबह लगेगा चंद्रग्रहण का सूतक, मंदिर होंगे बंद

कर्क : कर्क राशि वालों को स्वास्थ्य, मरम्मत तथा खरीदारी पर खर्चा हो सकता है। गलत निर्णय से आर्थिक क्षति हो सकती है। अतिरिक्त प्रयास से काम बनेंगे।

सिंह : सिंह राशि वालों की चिंताओं में वृद्धि होगी। रोजगार का तनाव कम होगा। माता-पिता को कष्ट हो सकता है।

कन्या : कन्या राशि वालों के पराक्रम में वृद्धि। भाई-बंधुओं से तनाव हो सकता है। गृह व वाहन सुख में बाधा हो सकती है।

तुला : तुला राशि वालों के आय के साधनों में वृद्धि हो सकती है। संतान को लेकर चिंता। मनोवांछित सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक :वृश्चिक राशि वालों का मन अशांत रह सकता है। स्वास्थ्यगत समस्या रह सकती है। नौकरी में तरक्की मिल सकती है।

धनु : उच्चाधिकारी से तनाव हो सकता है। कार्य बाधा हो सकती है। गृह व भौतिक सुख में कमी हो सकती है।

मकर : धन हानि हो सकती है। दांपत्य सुख एवं प्रेम संबंध में वृद्धि हो सकतीलहै। अतिरिक्त प्रयास से विद्या में प्रगति होगी।

कुंभ : कुंभ राशि वालों को विवाह एवं साझेदारी संबंधी मामलों में समस्या आ सकती है। खर्च की अधिकता आ सकती है। जोखिमपूर्ण कार्यों से परहेज करें।

मीन : आज मीन वालों को स्वास्थ्य, कार्यक्षेत्र एवं आर्थिक पक्ष में सफलता कम लग सकती है। ठगी संभव है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!