chandra grahan 3 march 2026 lunar eclipse in banaras 6-4 pm to 6-46 pm blood moon varanasi timing and sutak kaal Chandra Grahan Timing in Banaras: बनारस में आज सिर्फ इतनी देर ही दिखेगा चंद्र ग्रहण, नोट कर लें सही टाइमिंग, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Chandra Grahan Timing in Banaras: बनारस में आज सिर्फ इतनी देर ही दिखेगा चंद्र ग्रहण, नोट कर लें सही टाइमिंग

Blood Moon Timing Today in Varanasi: आज 3 मार्च 2026 को पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने वाला है। देश के हर कोने में चंद्र ग्रहण लगेगा। हालांकि हर इलाके की टाइमिंग अलग-अलग है। जानें बनारस में आज चंद्र ग्रहण कब लगेगा और कितने बजे ब्लड मून देखा जा सकता है?

Tue, 3 March 2026 03:05 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Chandra Grahan Timing in Banaras: बनारस में आज सिर्फ इतनी देर ही दिखेगा चंद्र ग्रहण, नोट कर लें सही टाइमिंग

Chandra Grahan 2026 Time In Banaras: आज 3 मार्च को फाल्गुन मास की पूर्णिमा है। खगोलीय भाषा के अनुसार जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तो इसके बाद उसकी छाया चंद्रमा पर पड़ती है। इसी के बाद पूर्ण चंद्र ग्रहण लगता है। इस दौरान चंद्रमा एकदम लाल रंग का दिखता है। इसी वजह से इसे ब्लड मून भी कहा जाता है आज के दिन भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इसे Full Lunar Eclipse भी कहते हैं। आज का दिन खगोलीय ही नहीं बल्कि ज्योतिषीय और धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ये साल का पहला चंद्र ग्रहण है और इसी वजह से कई मायनों में ये खास हो जाता है। हालांकि चंद्र ग्रहण से कुछ घंटे पहले ही सूतक शुरू हो जाता है जिसमें कुछ कार्यों को करने की सख्त मनाही होती है।

बनारस में कब दिखेगा चंद्र ग्रहण?

वहीं देश भर के सभी मंदिरों के पट बंद कर दिए जाते हैं। हर कोई चंद्र ग्रहण के सटीक टाइमिंग को जानना चाह रहा है। बात की जाए बनारस की तो यहां पर सूतक सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर लगा था। वहीं इसका समापन 6 बजकर 46 मिनट पर होगा। भारत के समय के अनुसार चंद्र ग्रहण का स्पर्श काल 3 बजकर 20 मिनट से शुरू हो जाएगा। नीचे विस्तार से जानें कि बनारस में आज चंद्र ग्रहण का समय क्या रहने वाला है?

नीचें जानें बनारस की चंद्र ग्रहण से जुड़ी सारी डिटेल्स-

इतने बजे होगी चंद्र ग्रहण की शुरुआत- 6 बजकर 4 मिनट (चंद्रोदय का समय)

चन्द्र ग्रहण का समापन- 6 बजकर 46 मिनट

स्थानीय ग्रहण का समय- 42 मिनट 51 सेकंड

सूतक की शुरुआत- 9 बजकर 15 मिनट

सूतक का समापन- 6 बजकर 46 मिनट

बच्चों और बड़े बुजुर्गों के लिए सूतक की शुरुआत- 3 बजकर 5 मिनट

बच्चों और बड़े बुजुर्गों के लिए सूतक समाप्त- 6 बजकर 46 मिनट

बदल गई गंगा आरती की टाइमिंग

बता दें कि आज चंद्र ग्रहण की वजह से ही बनारस में होने वाली सुप्रसिद्ध गंगा आरती की टाइमिंग में भी बदलाव किया गया है। अमूनन गंगा आरती सवा 6 बजे से शुरू हो जाती है, लेकिन चंद्र ग्रहण के चलते आज आरती ग्रहण के मोक्ष काल के बाद से शुरू होगी। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा के अनुसार 3 मार्च को बनारस में गंगा आरती 7 बजकर 30 मिनट पर होगी। ये टाइमिंग दशाश्वमेध घाट से लेकर अस्सी घाट हर एक गंगा आरती में रहने वाली है। वैसे अस्सी घाट पर रोजाना ये आरती शाम को 6 जबकर 30 मिनट पर होती है। भारतीय समय के हिसाब से आज चंद्र ग्रहण की शुरुआत 3 बजकर 20 मिनट से शुरू हो जाएगा और इसका समापन शाम को 6 बजकर 47 मिनट पर होगा। बनारस के लिए समापन का समय 6 बजकर 46 मिनट रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज का पंचांग 3 मार्च: आज फाल्गुन मास की पूर्णिमा, लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें समय
ये भी पढ़ें:चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026: काशी में आज सवा घंटे की देरी से होगी गंगा आरती
ये भी पढ़ें:Chandra Grahan 2026 LIVE: कुछ ही देर में शुरू होगा साल का पहला चंद्र ग्रहण

इतने बजे खुलेंगे काशी विश्वनाथ मंदिर के कपाट

सूतक काल में सभी मंदिर के कपाट बंद हो जाएंगे। चंद्र ग्रहण की शुरुआत होते ही बनारस में स्थिति शिव ज्योतिर्लिंग श्री काशी विश्वनाथ के कपाट भी बंद जाएंगे। इस दौरान कोई भी दर्शन नहीं कर पाएगा। कपाट को आज शाम 4 बजकर 30 मिनट पर बंद किया जाएगा। इसे रात में 7 बजकर 15 मिनट पर खोल दिया जाएगा।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!