aaj ka panchang 3 march 2026 falgun maas purnima chandra grahan time lunar eclipse today tuesday blood moon time muhurat Aaj Ka Panchang 3 March 2026: आज फाल्गुन मास की पूर्णिमा, लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें ग्रहण का समय और दिन के शुभ मुहूर्त, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Panchang 3 March 2026: आज फाल्गुन मास की पूर्णिमा, लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें ग्रहण का समय और दिन के शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 3 March 2026: हिन्दू पंचांग की मदद से हर दिन के लिए पूजा-पाठ या व्रत से जुड़े शुभ मुहूर्त निकलते हैं। साथ ही इससे सूर्योदय और सूर्यास्त के समय का भी पता लगाया जाता है। जानें 3 मार्च 2026 यानी मंगलवार के दिन के शुभ और अशुभ मुहूर्त क्या है? 

Tue, 3 March 2026 05:51 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Aaj Ka Panchang 3 March 2026: आज फाल्गुन मास की पूर्णिमा, लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें ग्रहण का समय और दिन के शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang, 3 मार्च 2026 का पंचांग: आचार्य मुकुल रस्तोगी,पं. ऋभुकांत गोस्वामी, 03 मार्च, मंगलवार, शक संवत् : 12 फाल्गुन (सौर) 1947, पंजाब पंचांग : 20 फाल्गुन मास प्रविष्टे 2082, इस्लाम : 13 रमजान, 1447, विक्रमी संवत् : फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा तिथि सायं 05.08 बजे तक। पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र, सुकर्मा योग प्रातः 10.25 बजे तक पश्चात धृति योग, बव करण। चंद्रमा सिंह राशि में (दिन-रात)। सूर्य उत्तरायण। अपराह्न 03 बजे से सायं 04.30 मिनट तक राहुकालम्। फाल्गुन पूर्णिमा। ग्रस्तोदय खग्रास चंद्रग्रहण। होली पर्व। श्री चैतन्य महाप्रभु जयंती। गंडमूल प्रातः 07.32 मिनट तक।

आज है फाल्गुन पूर्णिमा

आज 3 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा है। आज चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इसी के साथ सूतक काल में कुछ विशेष काम की मनाही होगी। आज मंगलवार का व्रत भी रखा जाएगा। भगवान हनुमान को समर्पित इस दिन का विशेष महत्व होता है। नीचे जानें आज के चंद्र ग्रहण से जुड़ी कुछ विशेष जानकारियां और आज के दिन के शुभ और अशुभ मुहूर्त के बारे में-

क्या है चंद्र ग्रहण?

आज 3 मार्च को जो चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, उसे ब्लड मून कहा जाता है। दरअसल जब सूर्य और चंद्रमा के बीच में पृथ्वी आता है तो उसकी छाया चंद्रमा पर पूरी तरह से पड़ने लगती है और तभी पूर्ण रूप से चंद्र ग्रहण लगता है। ऐसे समय में चंद्रमा गहरे लाल रंग का दिखने लगता है। इसी वजह से इसे ब्लड मून भी कहते हैं। वैसे तो खगोलीय रूप से ये सामान्य सी ही घटना है लेकिन ज्योतिषीय दुनिया में ये काफी महत्व रखता है।

भारत में कब दिखेगा ग्रहण?

आज का ग्रहण भारत में ग्रस्तोदित रूप में दिखने वाला है। दरअसल जब चंद्रोदय होगा तो पहले से ही वो ग्रहण की अवस्था में रहेगा। आज आंशिक ग्रहण की शुरुआत दोपहर में 3 बजकर 20 बजे से शुरू हो जाएगा। वहीं पूर्ण रूप से ग्रहण शाम को 4 बजकर 34 मिनट से लेकर 5 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। भारत में ये ग्रहण कुछ ही देर के लिए दिखेगा। इसका समय शाम को 6 बजकर 22 मिनट से लेकर 6 बजकर 47 मिनट तक रहने वाला है। ये ग्रहण यहां पर कुल 25 मिनट तक दिखेगा।

सूतक का समय

ज्योतिषीय गणना के आधार पर चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले ही सूतक काल शुरू हो जाता है और इस दौरान कुछ विशेष कार्यों को करने की मनाही होती है। सूतक का समय आज सुबह 6 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 47 मिनट तक होगा।

पंचांग

तिथि पूर्णिमा - 05:07 पी एम तक

नक्षत्र मघा - 07:31 ए एम तक

योग सुकर्मा - 10:25 ए एम तक

बव - 05:07 पी एम तक

बालव - 04:54 ए एम, मार्च 04 तक

वार मंगलवार

पक्ष शुक्ल पक्ष

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण:भारत में आज ग्रहण,जानें सूतक नियम, कहां-कहां दिखेगा
ये भी पढ़ें:Chandra Grahan 2026 :आज सुबह लगेगा चंद्रग्रहण का सूतक, मंदिर होंगे बंद
ये भी पढ़ें:चंद्रग्रहण के दौरान किन कामों को करने से बचना चाहिए

राशि और नक्षत्र

चन्द्र राशि सिंह

मघा - 07:31 ए एम तक

सूर्य राशि कुम्भ

पूर्वाफाल्गुनी - 01:30 पी एम तक

सूर्य नक्षत्र शतभिषा

पूर्वाफाल्गुनी - 07:31 पी एम तक

सूर्य नक्षत्र पद शतभिषा

पूर्वाफाल्गुनी - 01:34 ए एम, मार्च 04 तक

जानें मंगलवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त

आज के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त 05:05 ए एम से 05:55 ए एम

प्रातः सन्ध्या 05:30 ए एम से 06:44 ए एम

अभिजित मुहूर्त 12:10 पी एम से 12:56 पी एम

विजय मुहूर्त 02:29 पी एम से 03:16 पी एम

गोधूलि मुहूर्त 06:20 पी एम से 06:44 पी एम

सायाह्न सन्ध्या 06:22 पी एम से 07:36 पी एम

अमृत काल 01:13 ए एम, मार्च 04 से 02:49 ए एम, मार्च 04

निशिता मुहूर्त 12:08 ए एम, मार्च 04 से 12:57 ए एम, मार्च 04

आज के अशुभ मुहूर्त

राहुकाल 03:28 पी एम से 04:55 पी एम

यमगण्ड 09:39 ए एम से 11:06 ए एम

आडल योग 06:44 ए एम से 07:31 ए एम

दुर्मुहूर्त 09:04 ए एम से 09:50 ए एम, 11:19 पी एम से 12:08 ए एम, मार्च 04

गुलिक काल 12:33 पी एम से 02:00 पी एम

वर्ज्य 03:34 पी एम से 05:10 पी एम

गण्ड मूल 06:44 ए एम से 07:31 ए एम

बाण मृत्यु - 01:02 ए एम, मार्च 04 से पूर्ण रात्रि तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

सूर्योदय 06:44 ए एम

सूर्यास्त 06:22 पी एम

चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

चन्द्रोदय 06:21 पी एम

चन्द्रास्त चन्द्रास्त नहीं

दिन का चौघड़िया मुहूर्त

रोग - अमंगल 06:44 ए एम से 08:12 ए एम

उद्वेग - अशुभ 08:12 ए एम से 09:39 ए एमवार वेला

चर - सामान्य 09:39 ए एम से 11:06 ए एम

लाभ - उन्नति 11:06 ए एम से 12:33 पी एम

अमृत - सर्वोत्तम 12:33 पी एम से 02:00 पी एम

काल - हानि 02:00 पी एम से 03:28 पी एमकाल वेला

शुभ - उत्तम 03:28 पी एम से 04:55 पी एम

रोग - अमंगल 04:55 पी एम से 06:22 पी एम

रात का चौघड़िया मुहूर्त

काल - हानि 06:22 पी एम से 07:55 पी एम

लाभ - उन्नति 07:55 पी एम से 09:27 पी एमकाल रात्रि

उद्वेग - अशुभ 09:27 पी एम से 11:00 पी एम

शुभ - उत्तम 11:00 पी एम से 12:33 ए एम, मार्च 04

अमृत - सर्वोत्तम 12:33 ए एम से 02:05 ए एम, मार्च 04

चर - सामान्य 02:05 ए एम से 03:38 ए एम, मार्च 04

रोग - अमंगल 03:38 ए एम से 05:11 ए एम, मार्च 04

काल - हानि 05:11 ए एम से 06:43 ए एम, मार्च 04

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!