chaitra navratri 2026 day 7 maa kalratri wishes in hindi top 10 quotes images to share on WhatsApp with family friends 'हर अंधेरा दूर हो जाए'...नवरात्रि के 7वें दिन भेजें चुनिंदा संदेश, मां कालरात्रि का बना रहेगा आशीर्वाद, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

'हर अंधेरा दूर हो जाए'...नवरात्रि के 7वें दिन भेजें चुनिंदा संदेश, मां कालरात्रि का बना रहेगा आशीर्वाद

Navratri Day 7 Wishes in Hindi : चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन अगर आप भी अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं, तो यहां दी गई चुनिंदा विशेज और मैसेज आपके काम आ सकती हैं।

Wed, 25 March 2026 07:03 AMManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share
'हर अंधेरा दूर हो जाए'...नवरात्रि के 7वें दिन भेजें चुनिंदा संदेश, मां कालरात्रि का बना रहेगा आशीर्वाद

Chaitra Navratri 2026 Day 7 Maa Kalratri Wishes In Hindi : हिंदू धर्म के अनुसार चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप की पूजा की जाती है। मां का यह स्वरूप दुष्टों का विनाश करने वाला और भक्तों को शुभ फल देने वाला माना जाता है। यही वजह है कि मां के इस स्वरूप को शुभंकरी भी कहा जाता है। मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना करने से साधक के भीतर के हर तरह के भय, रोग और शोक का नाश होता है। अगर आप भी मां कालरात्रि का आशीष अपनों तक पहुंचाना चाहते हैं तो नवरात्रि के सातवें दिन के मैसेज, कोट्स और विशेज उन्हें भेज सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मां दुर्गा के इन टॉप 10 मैसेज और कोट्स के साथ अपनों को कहें 'शुभ नवरात्रि'

नवरात्रि के सातवें दिन की शुभकामनाएं देने के लिए विशेज (Navratri Day 7 Wishes in Hindi)

1- गधे की सवारी सोहे, खुले केश विशाल,

दुष्टों का संहार करे, मां कालरात्रि है विकराल।

जय माता दी! नवरात्रि की शुभकामनाएं।

2- या देवी सर्वभूतेषु माँ कालरात्रि रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

चैत्र नवारत्रि के सातवें दिन की शुभकामनाएं

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Chaitra Navratri 2026: भक्ति के रंग में डूबे हैं चैत्र नवरात्रि के चुनिंदा मैसज

3- रक्तबीज मर्दिनी का, मिले सबको आशीष,

सफलता की सीढ़ी चढ़ें, नत मस्तक हो शीश।

जय माता दी! नवरात्रि के सातवें दिन की शुभकामनाएं।

4- आकस्मिक संकटों से रक्षा करती माता कालरात्रि

भय, दुख, शत्रु से मुक्ति का मार्ग दिखाती माता

देवी कालात्रि की शरण में जो भी आता

हर तकलीफ भूल है जाता

चैत्र नवारत्रि के सातवें दिन की शुभकामनाएं

5 - हाथ में खड्ग और कांटा, गले में बिजली की माला,

मां की कृपा से मिट जाए, जीवन का सब अंधियारा।

जय माता दी! नवरात्रि के सातवें दिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

6 - अंधकार को चीर कर, फैलाती हैं जो प्रकाश,

श्रद्धा से जो शीश झुकाए, हो दुखों का पूर्ण विनाश।

जय माता दी! नवरात्रि की शुभकामनाएं।

7- हर अंधेरा दूर हो जाए,

मां का प्रकाश फैल जाए।

सातवें नवरात्र के पावन अवसर पर,

यही पावन शुभकामना हमारी

चैत्र नवारत्रि के सातवें दिन की शुभकामनाएं

8- नकारात्मकता दूर हो, साहस का हो संचार,

मां कालरात्रि खोल दें, खुशियों के सब द्वार।

जय माता दी! नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

9- क्लीं ऐं श्री कालिकायै नम:।

10- माँ दुर्गा आपको सभी चुनौतियों से पार पाने का साहस,

सही निर्णय लेने की बुद्धि और अपने सपनों को

साकार करने की शक्ति प्रदान करें.

आपको नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!