Weekly Horoscope 26 January- 1 February 2026 Saptahik Rashifal for All 12 Zodiac Signs Bhavishyafal Weekly Horoscope: 26 जनवरी से 1 फरवरी तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें विस्तृत साप्ताहिक राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Weekly Horoscope: 26 जनवरी से 1 फरवरी तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें विस्तृत साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope : ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, 26 जनवरी से 1 फरवरी तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा…

Sun, 25 Jan 2026 09:56 AMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Weekly Horoscope: 26 जनवरी से 1 फरवरी तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें विस्तृत साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope, Saptahik Rashifal,साप्ताहिक राशिफल (26 जनवरी- 1 फरवरी, 2026): वैदिक ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, आने वाला सप्ताह (26 जनवरी- 1 फरवरी, 2026) तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- इस हफ्ते परिस्थितियां थोड़ी मध्यम बनी रहेंगी। स्वास्थ्य को लेकर हल्का डिस्टर्बेंस रह सकता है और मानसिक तौर पर भी बेचैनी महसूस हो सकती है। बहुत ज्यादा एनर्जी या उत्साह वाला समय नहीं है, इसलिए खुद पर दबाव न डालें। प्रेम और संतान पक्ष इस हफ्ते ठीक रहेगा, जिससे मन को थोड़ी राहत मिलेगी। कामकाज और व्यापार में संतुलन बना रहेगा, न ज्यादा फायदा, न ज्यादा नुकसान। कुल मिलाकर हफ्ता निकल जाएगा, लेकिन बहुत मजेदार या हल्का महसूस नहीं होगा। इस हफ्ते रोज सुबह सूर्य को जल देना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि- इस हफ्ते आय को लेकर उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पैसा आएगा, लेकिन खर्च भी साथ-साथ रहेगा, जिससे संतोष कम महसूस हो सकता है। व्यापार और आमदनी पूरी तरह साथ नहीं दे पाएंगे, इसलिए बड़े फैसले टालना बेहतर रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी और भावनात्मक सपोर्ट मिलेगा। परिवार से जुड़ी बातें मन को संभालेंगी। काम को लेकर धैर्य रखें और जल्दबाज़ी न करें। इस हफ्ते शनिदेव को प्रणाम करते रहना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

मिथुन राशि- इस हफ्ते व्यापार या काम से जुड़े किसी भी तरह के रिस्क से बचना जरूरी है। मान-प्रतिष्ठा को लेकर सतर्क रहें, छोटी बातों पर विवाद हो सकता है। आय की स्थिति बहुत मजबूत नहीं रहेगी, इसलिए खर्च सोच-समझकर करें। प्रेम और संतान पक्ष इस हफ्ते अच्छा रहेगा और निजी रिश्तों से राहत मिलेगी। स्वास्थ्य लगभग ठीक रहेगा, लेकिन लापरवाही न करें। किसी भी तरह की जल्दबाज़ी नुकसान दे सकती है। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह? पढ़ें 25 से 31 जनवरी तक का राशिफल

कर्क राशि- इस हफ्ते स्वास्थ्य अभी भी पूरी तरह सही नहीं दिख रहा है। थकान, मन की बेचैनी या पुराने स्वास्थ्य से जुड़े मामले परेशान कर सकते हैं। व्यापार की स्थिति मध्यम रहेगी। सिर्फ भाग्य के भरोसे कोई बड़ा काम करने से बचें। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक रहेगी और भावनात्मक तौर पर सपोर्ट मिलेगा। काम में धीरे-धीरे आगे बढ़ना सही रहेगा। इस हफ्ते लाल वस्तु अपने पास रखना आपके लिए शुभ संकेत देगा।

सिंह राशि- इस हफ्ते किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें। खुद के स्वास्थ्य के साथ-साथ जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। प्रेम और संतान पक्ष ठीक रहेगा और निजी रिश्तों से सुकून मिलेगा। व्यापार की स्थिति मध्यम रहेगी, न बहुत अच्छी न बहुत खराब। गुस्से या जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। इस हफ्ते पीली वस्तु पास रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

कन्या राशि- इस हफ्ते नौकरी और कामकाज की स्थिति मध्यम रहेगी। बहुत ज्यादा प्रगति की उम्मीद न रखें, लेकिन काम रुकेगा भी नहीं। स्वास्थ्य प्रभावित रह सकता है, इसलिए अपनी दिनचर्या पर ध्यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति भी औसत रहेगी। व्यापार लगभग ठीक-ठाक चलता रहेगा। इस हफ्ते धैर्य और अनुशासन सबसे जरूरी रहेगा। शनिदेव को नियमित प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेष साप्ताहिक राशिफल: मेष राशि के लिए कैसा रहेगा 25-31 जनवरी तक का समय?

तुला राशि- इस हफ्ते शत्रुओं पर आपका दबदबा बना रहेगा और विरोधी कमजोर पड़ सकते हैं। ज्ञान और समझ बढ़ेगी, बुजुर्गों का आशीर्वाद भी मिलेगा। हालांकि मन में डिस्टर्बेंस बना रह सकता है। स्वास्थ्य पूरी तरह सही नहीं रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी, इसलिए बातचीत में संयम रखें। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। इस हफ्ते नीली वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि- इस हफ्ते खुद के स्वास्थ्य और बच्चों के स्वास्थ्य पर खास ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम संबंधों में तू-तू, मैं-मैं से बचें, नहीं तो बात बढ़ सकती है। घर-परिवार की कलह मानसिक स्थिति को प्रभावित कर सकती है। कोशिश करें कि खुद को इन बातों से अलग रखें। व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी और काम चलता रहेगा। इस हफ्ते पीली वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ संकेत देगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल : 25 से 31 जनवरी तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा?

धनु राशि- इस हफ्ते मां के स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी रहेगा। खुद की सेहत भी पूरी तरह मजबूत नहीं रहेगी। भूमि, भवन या वाहन से जुड़ी किसी भी खरीदारी में रुकावट या परेशानी आ सकती है। व्यापार मध्यम गति से चलेगा। स्वास्थ्य और काम दोनों में संतुलन बनाए रखना जरूरी है। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक रहेगी, जिससे मानसिक सहारा मिलेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

मकर राशि- इस हफ्ते रुपये-पैसे किसी को उधार देने से बचें। अपनी जुबान पर काबू रखना बहुत जरूरी रहेगा, वरना रिश्तों में तनाव आ सकता है। व्यापार और कामकाज मध्यम गति से चलेंगे। स्वास्थ्य भी औसत रहेगा और मुख से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं। प्रेम, स्वास्थ्य और व्यापार- तीनों ही इस हफ्ते धीमी रफ्तार से आगे बढ़ेंगे। इस हफ्ते सफेद वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ रहेगा।

कुंभ राशि- इस हफ्ते मन और तन दोनों ही प्रभावित दिख रहे हैं। नकारात्मक सोच या बेचैनी बनी रह सकती है। कोशिश करें कि खुद को बेवजह की चिंताओं से दूर रखें। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी और इससे राहत मिलेगी। व्यापार मध्यम रहेगा और काम चलता रहेगा। खुद को शांत रखने की कोशिश करें। गणेश जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुंभ वालों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह? पढ़ें 25 से 31 जनवरी तक का राशिफल

मीन राशि- इस हफ्ते स्वास्थ्य प्रभावित बना रह सकता है। मन में उदासी या अवसाद जैसी स्थिति रह सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत मजबूत नहीं रहेगी, इसलिए भावनाओं में बहने से बचें। व्यापार मध्यम गति से चलेगा। खुद को व्यस्त और सकारात्मक रखने की कोशिश करें। इस हफ्ते लाल वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फरवरी में तीन बार बदलेगी सूर्य की चाल, इन 5 राशियों की खुल सकती है किस्मत

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!