Monthly Horoscope February 2026: फरवरी में किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें अपना राशिफल
फरवरी का महीना ज्योतिषशास्त्र के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है। इस दौरान कई बड़े ग्रह अपनी चाल और राशि बदलने जा रहे हैं, जिसका सीधा असर हर व्यक्ति के जीवन पर देखने को मिलेगा। ग्रह-नक्षत्रों के इन बदलावों से किसी की किस्मत चमक सकती है।

Masik Rashifal Monthly Horoscope February 2026 : फरवरी का महीना ज्योतिषशास्त्र के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है। इस दौरान कई बड़े ग्रह अपनी चाल और राशि बदलने जा रहे हैं, जिसका सीधा असर हर व्यक्ति के जीवन पर देखने को मिलेगा। ग्रह-नक्षत्रों के इन बदलावों से किसी की किस्मत चमक सकती है तो किसी को सतर्क रहने की जरूरत पड़ सकती है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, ग्रहों का गोचर सभी 12 राशियों को प्रभावित करता है। कुछ राशि वालों के लिए यह महीना तरक्की, धन और खुशियों के नए मौके लेकर आएगा, जबकि कुछ राशियों को फैसले सोच-समझकर लेने और धैर्य बनाए रखने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं फरवरी माह में कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का हाल। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का पूरा मासिक राशिफल…
मेष राशि- फरवरी का महीना मेष राशि वालों के लिए तरक्की वाला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को नए मौके मिल सकते हैं और काम में सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। बिज़नेस करने वालों के लिए भी यह समय अच्छा है, पुराने अटके काम आगे बढ़ सकते हैं। पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए महीना फायदेमंद रहेगा, खासकर जो प्रोफेशनल कोर्स कर रहे हैं। परिवार में आपसी समझ बनी रहेगी और महीने के दूसरे हिस्से में कोई खुशी का मौका आ सकता है। सेहत ठीक रहेगी, बस काम के दबाव में खुद को थकाने से बचें।
वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए फरवरी मेहनत का फल देने वाला महीना है। करियर में आपकी कोशिशें रंग लाएंगी और कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जो लोग नया बिज़नेस शुरू करने की सोच रहे हैं, उनके लिए समय अनुकूल है। पढ़ाई में भी फोकस अच्छा रहेगा। परिवार में मेहमानों का आना-जाना बना रह सकता है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। लव लाइफ में भी मिठास रहेगी, खासकर महीने के दूसरे हिस्से में। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन शुरुआती दिनों में नींद और आराम पर ध्यान दें।
मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए यह महीना पैसों के लिहाज से मिला-जुला रहेगा। कमाई के मौके मिलेंगे, लेकिन खर्च भी बढ़ सकता है। बिजनेस में शुरुआत में थोड़ा संघर्ष रहेगा, लेकिन महीने के अंत तक हालात सुधरेंगे। लव लाइफ में पहले हिस्से में गलतफहमी हो सकती है, बाद में बातचीत से सब ठीक हो जाएगा। परिवार का सहयोग बना रहेगा। सेहत को लेकर कोई बड़ी परेशानी नहीं दिखती, बस तनाव से बचना जरूरी है।
कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए करियर में उतार-चढ़ाव वाला समय रह सकता है। काम में रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन महीने के दूसरे हिस्से में राहत मिलेगी। परिवार में कभी-कभी तनाव हो सकता है, लेकिन आप समझदारी से हालात संभाल लेंगे। लव लाइफ में शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी, लेकिन बाद में रिश्तों में गर्मजोशी आएगी। पैसों को लेकर सोच-समझकर खर्च करना जरूरी है। सेहत के लिए योग, ध्यान और सही खानपान फायदेमंद रहेगा।
सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए फरवरी औसत रहने वाला महीना है। कामकाज में गति थोड़ी धीमी रह सकती है। पढ़ाई में मन भटक सकता है, इसलिए मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। परिवार में मतभेद हो सकते हैं, इसलिए बातचीत में संयम रखें। शादीशुदा लोगों को रिश्तों में धैर्य रखना होगा। सेहत के मामले में पेट या पैरों से जुड़ी दिक्कत हो सकती है, लापरवाही न करें।
कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए यह महीना मेहनत भरा रहेगा। नौकरी में दबाव रहेगा, लेकिन आप अपनी समझ से काम निकाल लेंगे। पढ़ाई में ध्यान भटक सकता है, खासकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को ज्यादा फोकस करना होगा। लव और शादी से जुड़े मामलों में महीने के दूसरे हिस्से से सुधार दिखेगा। खर्च बढ़ सकता है, लेकिन बाद में आर्थिक स्थिति संभल जाएगी। सेहत के लिए खानपान पर ध्यान देना जरूरी है।
तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए करियर में शुरुआत थोड़ी भारी रह सकती है। काम का दबाव और उलझन बनी रह सकती है, लेकिन अनुभव से फायदा मिलेगा। पढ़ाई में भी उतार-चढ़ाव रहेगा। परिवार में गलतफहमियां हो सकती हैं, लेकिन आप सुलझाने में सफल रहेंगे। लव लाइफ में कभी खुशी, कभी तनाव की स्थिति रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी, बस मानसिक तनाव से दूरी रखें।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए फरवरी फोकस और मेहनत का महीना है। कामकाज में आपका ध्यान बढ़ेगा और बिजनेस में फायदा हो सकता है। परिवार में कभी-कभी बातों को लेकर भ्रम हो सकता है, लेकिन हालात बिगड़ेंगे नहीं। लव लाइफ में महीने के पहले हिस्से में परेशानी, बाद में सुधार देखने को मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन सिरदर्द या गले से जुड़ी समस्या हो सकती है।
धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए फरवरी काफी अच्छा रहेगा। करियर और बिज़नेस में नए मौके मिल सकते हैं। पढ़ाई में भी अच्छे नतीजे मिलने के योग हैं। परिवार में खुशी और सहयोग बना रहेगा। लव और शादी से जुड़े मामलों में सकारात्मक बदलाव आएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और निवेश से फायदा हो सकता है। सेहत भी अच्छी बनी रहेगी।
मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए यह महीना थोड़ा संभलकर चलने का है। करियर में उम्मीद के मुताबिक नतीजे नहीं मिल सकते। पढ़ाई करने वाले छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। लव लाइफ में दूरी महसूस हो सकती है और शादी के फैसले टालना बेहतर रहेगा। महीने के दूसरे हिस्से में सेहत में सुधार होगा और मन थोड़ा हल्का महसूस करेगा।
कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए फरवरी चुनौती भरा रह सकता है। नौकरी और बिज़नेस में दबाव रहेगा और मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल सकता। पढ़ाई में ध्यान भटक सकता है। परिवार में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन घर का माहौल बिगड़ेगा नहीं। लव लाइफ में महीने के दूसरे हिस्से से सुधार आएगा। सेहत को लेकर कमर दर्द या थकान हो सकती है।
मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए फरवरी उतार-चढ़ाव वाला महीना है। करियर में बदलाव या तनाव रह सकता है। परिवार में गलतफहमी हो सकती है, लेकिन समय के साथ सब ठीक होगा। लव लाइफ में भी दिक्कतें रहेंगी, लेकिन धीरे-धीरे सुधार होगा। सेहत को लेकर कमजोरी या थकान महसूस हो सकती है, इसलिए खुद का ध्यान रखें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन