Dussehra 2025 Pujan and Ravan Dahan Muhurat 2 October Thursday ko ravan dahan kab hoga Ravan Dahan: दशहरा पूजा का दोपहर 03:44 बजे तक रहेगा मुहूर्त, जान लें रावण दहन का उत्तम समय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Ravan Dahan: दशहरा पूजा का दोपहर 03:44 बजे तक रहेगा मुहूर्त, जान लें रावण दहन का उत्तम समय

Dussehra Puja Time: दशहरा के दिन शस्त्र पूजन व शमी पूजन का विधान है। इस दिन देवी अपराजिता की भी पूजा की जाती है। जानें दशहरा पर पूजा का शुभ मुहूर्त व रावण दहन कब किया जाएगा।

Wed, 1 Oct 2025 03:26 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Ravan Dahan: दशहरा पूजा का दोपहर 03:44 बजे तक रहेगा मुहूर्त, जान लें रावण दहन का उत्तम समय

Dussehra Puja and Ravan Dahan Timing: हिंदू धर्म में दशहरा का खास महत्व है। दशहरे का पर्व असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। दशहरा को विजयादशमी भी कहा जाता है। यह त्योहार हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल दशहरा 2 अक्टूबर, गुरुवार को है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध किया था। साथ ही मां दुर्गा ने महिषासुर राक्षस का मर्दन किया था। दशहरा के दिन शुभ मुहूर्त में शमी व शस्त्र पूजन के साथ प्रदोष काल में रावण दहन करने की परंपरा है। जानें दशहरा पूजा का समय व रावण दहन का मुहूर्त।

दशहरा पूजा का समय: हिंदू पंचांग के अनुसार, दशमी तिथि 01 अक्तूबर को शाम 07 बजकर 01 मिनट से शुरू होगी और दशमी तिथि 02 अक्टूबर को शाम 07 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। दशहरा पूजा का विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 09 मिनट से दोपहर 02 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। अपराह्न पूजा का समय दोपहर 01 बजकर 21 मिनट से दोपहर 03 बजकर 44 मिनट तक रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दशहरा क्यों मनाया जाता है? यहां पढ़ें पौराणिक कथाएं व रावण दहन का समय

दशहरे के दिन बन रहे ये शुभ मुहूर्त: मान्यता है कि विजय मुहूर्त में किए गए कार्यों का कई गुना फल मिलता है। कहते हैं कि इस दिन दसों दिशाएं खुली रहती हैं। इस मुहूर्त में नए काम की शुरुआत करना या खरीदारी करना शुभ होता है।

ब्रह्म मुहूर्त- 04:38 ए एम से 05:26 ए एम

अभिजित मुहूर्त- 11:46 ए एम से 12:34 पी एम

विजय मुहूर्त- 02:09 पी एम से 02:56 पी एम

गोधूलि मुहूर्त- 06:06 पी एम से 06:30 पी एम

अमृत काल- 11:01 पी एम से 12:38 ए एम, अक्टूबर 03

रवि योग- पूरे दिन

रावण दहन का शुभ मुहूर्त: 2 अक्टूबर, गुरुवार को रावण दहन का सबसे उत्तम मुहूर्त शाम 06 बजकर 06 मिनट से 07 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!