gemstone top 3 benefits of wearing panna for mercury avoid these mistakes रत्न शास्त्र: पन्ना पहनते ही बुध ग्रह होगा मजबूत, मिलेंगे ये 3 लाभ, पहनते वक्त ना करें ये गलतियां, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

रत्न शास्त्र: पन्ना पहनते ही बुध ग्रह होगा मजबूत, मिलेंगे ये 3 लाभ, पहनते वक्त ना करें ये गलतियां

रत्नशास्त्र के हिसाब से पन्ना ऐसा रत्न है जोकि जिंदगी को पूरी तरह से बदल सकता है। इसे बुध ग्रह से जोड़कर देखा जाता है। हालांकि इसे पहनते वक्त कुछ गलतियां नहीं करनी चाहिए। 

Tue, 14 April 2026 04:31 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
रत्न शास्त्र: पन्ना पहनते ही बुध ग्रह होगा मजबूत, मिलेंगे ये 3 लाभ, पहनते वक्त ना करें ये गलतियां

रत्न शास्त्र की दुनिया काफी बड़ी है। इस दुनिया में कई ऐसे रत्न हैं जो किसी का भी जिंदगी को सही ट्रैक पर ला सकते हैं। पन्ना भी इन्हीं में एक है। शास्त्र के अनुसार इस रत्न का सीधा-सीधा संबंध बुध ग्रह से होता है। बुध ग्रह को कम्यूनिकेशन स्किल और दिमाग से जोड़कर देखात जाता है। साथ ही इसे धारण करने से सोच भी मजबूत बनती है। पन्ना देखने में खूबसूरत होता है और ऐसे में कई लोग इसे पहनने की इच्छा रखते हैं लेकिन ये हर किसी को सूट नहीं करता है। जो लोग बिजनेस से जुड़े हैं या फिर एजुकेशन के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनके लिए पन्ना लाभकारी साबित हो सकता है। आइए फिलहाल जानते हैं कि आखिर पन्ना पहनने से जिंदगी में कौन से 3 मेजर बदलाव आते हैं?

काम में बढ़ता है फोकस

रत्नशास्त्र के हिसाब से पन्ना धारण करते ही सोचने-समझने की क्षमता बेहतर हो जाती है। जिन लोगों को पढ़ाई या काम में ध्यान लगाने में परेशानी होती है उनके लिए यह रत्न फायदेमंद माना जाता है। फोकस बढ़ते ही जिंदगी के बाकी पहलू भी ठीक होने लगेंगे। जिन लोगों को किसी भी फैसले को लेने में दिक्कत आती है तो उनके लिए भी पन्ना काम आ सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रत्नशास्त्र: दिन में धारण नहीं करना चाहिए मोती? जान लें पहनने का सही तरीका

करियर और बिजनेस में फायदा

पन्ना पहनने से कम्युनिकेशन स्किल बेहतर हो सकती है। जिन लोगों का भी काम बोलने, लिखने, पढ़ाने या बिजनेस से जुड़ा है उन्हें पन्ना पहनने की सलाह दी जाती है। पन्ना की एनर्जी इतनी असरदार होती है कि इससे नए-नए मौके मिलने की संभावना बढ़ जाती है। रत्न शास्त्र के हिसाब से पन्ना करियर और बिजनेस में काफी लाभदायक साबित होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रत्न शास्त्र: पुखराज पहनने के बाद ना करें ये 4 गलतियां, इस दिन करें धारण

कॉन्फिडेंस बढ़ाने में मदद

शास्त्र के हिसाब से पन्ना कॉन्फिडेंस भी बूस्ट अप करता है। पन्ना पहनने से सेल्फ कॉन्फिडेंस भी अच्छा बढ़ता है। बुध के नाते पन्ना बोलने वाली क्षमता को प्रभावित करता है। जब इंसान कॉन्फिडेंट होता है तो वो खुलकर अपनी बात कह लेता है। साथ ही अपनी बात सामने रखने में लोगों के सामने झिझक कम होती है। वहीं सोच में क्लैरिटी तो आती है। ऐसे में कॉन्फिडेंस अपने आप ही बढ़ने लगता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रत्न शास्त्र: इस रत्न को पहनते ही करियर में मिलेगी ग्रोथ, पहनने से बचें इस राश

पन्ना धारण करते वक्त ना करें ये गलती

पन्ना पहनते वक्त कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। पन्ना हो या फिर कोई और रत्न इसे ज्योतिष की सलाह के बिना कभी भी धारण नहीं करना चाहिए। एक ओर जहां पन्ना से कई लाभ मिल सकते हैं। वहीं इसे जब गलत राशि वाले लोग पहनते हैं तो ये खराब असर भी छोड़ सकता है। वहीं शास्त्र के हिसाब से गलत धातु में जड़वाकर पहनने से या फिर गलत उंगली में इसे धारण करने से बचना चाहिए। इसे हमेशा चांदी में बनवाकर छोटी उंगली में पहनने की सलाह दी जाती है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए रत्नशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!