Kark Rashi mein Guru Gochar 2026 kya rahega zodiac par asar kaisa rahega samay Guru Gochar: जिस कर्क राशि में जा रहे हैं गुरु, उसके लिए कैसा रहेगा समय, कहां मिलेगा भाग्य का साथ,कैसे रहें अलर्ट, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Guru Gochar: जिस कर्क राशि में जा रहे हैं गुरु, उसके लिए कैसा रहेगा समय, कहां मिलेगा भाग्य का साथ,कैसे रहें अलर्ट

Guru Gochar Rashifal in hindi: कर्क राशि में गुरु का गोचर हो रहा है। कर्क राशि केलिए स्थिति बहुत अच्छी है, लेकिन कर्क राशि के लिए इससे क्या बदलाव आएंगे, आइए यहां पढ़ें विस्तार से

Thu, 28 May 2026 07:35 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
Guru Gochar: जिस कर्क राशि में जा रहे हैं गुरु, उसके लिए कैसा रहेगा समय, कहां मिलेगा भाग्य का साथ,कैसे रहें अलर्ट

सबसे पहले कर्क राशि के बारे में भी जानना जरूरी है। कर्क राशि चंद्रमा की राशि है। इस तरह चंद्रमा और गुरु का मिलन हो रहा है, क्योंकि गुरु दो जून को कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं, यहां इस राशि में गुरु अक्टूबर तक रहेंगे। 12 साल बाद ऐसा मौका आ रहा है, जब गुरु इस राशि में आ रहे हैं। आपको बता दें कि गुरु अभी अतिचारी हैं, वो सिंह राशि में भी आएंगे,इसी साल तो गुरु अपनी चाल से तेज गति से चलकर जल्दी-जल्दी राशि बदल रहे हैं, आइए जानते हैं कि इसका असर सभी राशियों पर क्या होगा।

कर्क राशि के लिए क्या धन और पैसा ही इस गोचर का मतलब

आपको पहले इस गोचर के मायने भी समझने होंगे। ये आपके लिए शक्तिशाली भाग्य तो ला रही है, साथ ही धार्मिक तौर पर भी आप अपने आंतरिक मन में भी कंट्रोल कर पा रहे हैं। आपको इसे सिर्फ धन से लेकर नहीं जोड़ना चाहिए। इसे अपनी ओवरऑल ग्रोथ से लेकर जोड़ना चाहिए।

कर्क राशि की लवलाइफ कैसी रहेगी?

कर्क राशि के लिए गुरु का गोचर लाभकारी साबित होगा। इस राशि के लिए सलाह दी जाती है कि लवलाइफ में किसी भी प्रकार की बहस आपके लिए परेशानी हो जाएगी, ईगो को लवलाइफ में ना ही लाएं तो आपके लिए अच्छा होगा। इस दौरान आपकी बच्चों के लिए हितकारी समय होगा, पढ़ाई से लेकर नौकरी तक की दिक्कतें दूर होंगी। गुरु विवाह के लिए माने जाते हैं, इसलिए अगर आपका विवाह नहीं हो रहा है, तो इस दौरान विवाह भी पक्का हो सकता है। आपको थोड़ा धैर्य तो रखना ही होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जून में गुरु का राशि परिवर्तन, कुंभ राशि के लिए कैसा रहेगा समय, क्या होंगे बदलाव

कर्क राशि के लिए मनी लाइफ कैसी रहेगी

आपको इस समय जिस एक काम में खास ध्यान देना है, वो इस समय किसी ऐसे काम में हाथ ना डालें जो सट्टा, लॉटरी से जुड़ा हो, अगर निवेश को बिना सोचे समझे करेंगे, तो आपके लिए परेशानियां खड़ी हो जाएंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तुला राशिफल 28 मई 2026: तुला राशि के लिए करियर, निवेश में लाभकारी दिन

और क्या है गुरु का आपके लिए लाभ

गुरु गोचर के कारण आपका भाग्य चमकेगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं कि कुछ चमत्कार होगा, लेकिन आपको फील होगा। जो लोग बाहर घूमने जाना चाहते हैं, उनकी विश पूरी हो सकती है। आपके संबंध पिता के साथ बहुत घनिष्ठ होंगे। अगर आप इमोशनली थोड़ा ठीक महसूस नहीं कर रहे हैं, तो इस दौरान ये समस्याएं भी सही होंगी। आप पहले से सशक्त महसूस करेंगे। लेकिन गुरु आपके लिए बहुत कुछ जिम्मेदारियां भी ला रहे हैं, आपको हेल्थ को लेकर ध्यान देना है, आपको नौकरी से लेकर अपने कर्ज, विवादों, प्रतियोगिता को भी इग्नोर नहीं करना है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि के दो बड़े बदलाव जुलाई और अक्टूबर में, किन 3 राशियों पर बड़ा असर
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!