bada mangal 2026 today puja samagri items full list donation Bada Mangal 2026: आज पूजा सामग्री में रखें ये चीजें, इनका करें दान, भूलकर भी ना करें ये गलतियां, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Bada Mangal 2026: आज पूजा सामग्री में रखें ये चीजें, इनका करें दान, भूलकर भी ना करें ये गलतियां

आज बड़ा मंगल है और इस विशेष दिन पर की गई पूजा का बहुत महत्व होता है। तो चलिए जानते हैं कि आज की पूजा में किन-किन चीजों को शामिल करना है? साथ ही जानेंगे कि आज दान में क्या चीजें देना शुभ होता है। साथ ही जानेंगे कि आज किन चीजों को करने से हमें बचना है?

Tue, 5 May 2026 08:56 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Bada Mangal 2026: आज पूजा सामग्री में रखें ये चीजें, इनका करें दान, भूलकर भी ना करें ये गलतियां

आज साल 2026 का पहला बड़ा मंगल है। भगवान हनुमान के भक्तों को इस खास दिन का इंतजार बेसब्री से होता है। आज के दिन विशेष रूप से भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की जाती है। बता दें कि ज्येष्ठ माह में कुल 8 बड़े मंगलवार पड़ते हैं। माना जाता है कि पहले बड़ा मंगलवार के दिन पूरे विधि-विधान से पूजा की जाए तो भगवान हनुमान की विशेष कृपा मिलती है। ऐसे में पूजा में हर एक सामग्री को शामिल करना जरूरी है। वहीं आज के दिन सच्चे मन से किए गए दान से भगवान हनुमान प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों के सारे दुख हर लेते हैं। इसी के साथ घर में सुख-समृद्धि आती है। तो चलिए जानते हैं कि आज पहले बड़ा मंगल की पूजा में कौन-कौन सी सामग्री लगेगी। साथ ही जानेंगे कि आज किन चीजों का दान करना शुभ होता है।

क्यों मनाते हैं बड़ा मंगल?

बड़ा मंगल भगवान हनुमान की भक्ति और उनकी कृपा पाने के लिए मनाया जाता है। मान्यता है कि ज्येष्ठ महीने के मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करने से जिंदगी से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इसी के साथ आत्मविश्वास बढ़ता है ताकि पूरे साहस के साथ जिंदगी में आगे बढ़ा जा सके। पौराणिक मान्यता के अनुसार इसी दिन भगवान राम और हनुमानजी की पहली मुलाकात हुई थी। ऐसे में ये दिन और भी खास हो जाता है। साथ ही एक कथा ये भी है कि आज के ही दिन भगवान हनुमान ने भीम के अंहकार को तोड़ा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज है पहला बड़ा मंगल, पूजा के 2 मुहूर्त करें नोट, जानें आसान विधि और सावधानियां

बड़ा मंगल पूजा सामग्री

दीया-बाती

घी या सरसों

अगरबत्ती या धूप

गंगाजल

लाल फूल

लाल कपड़ा

सिंदूर

चमेली का तेल

गुड़-चना

बूंदी या बेसन के लड्डू

केला

हनुमान चालीसा

जाप की माला

दान की चीजें (श्रद्धानुसार)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंगल दोष वालों को बड़ा मंगल पर हनुमान जी के क्या उपाय करने चाहिए?

बड़ा मंगल पर क्या करें दान

बड़ा मंगल पर कुछ विशेष चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। आज के दिन पूड़ी-सब्जी या फिर हलवा प्रसाद के रूप में बांटना शुभ होता है। वहीं कई लोग आज के दिन लोगों को पानी या फिर शरबत भी पिलाते हैं। इससे भी काफी पुण्य मिलता है। आप लोगों को सीजनल फल भी दान के रूप में भेंट कर सकते हैं। इसके अलावा बंदू के लड्डू, गुड़-चना या फिर कपड़े दान के रूप में देना अच्छा होता है। गर्मी में राहत देने वाली चीजें जैसे छाता या फिर पंखे भी आप दान में देंगे तो इससे खूब पुण्य मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Bada Mangal: पहले बुढ़वा मंगल पर इस विधि से करें बजरंग बाण पाठ, ये दोष होंगे दूर

आज ना करें ये काम

बड़ा मंगल पर किसी का अपमान ना करें। कोशिश करें कि आज के दिन किसी से लड़ाई ना हो। साथ ही आज किसी के बारे में ना तो झूठ बोलें और ना ही कोई ऐसा काम करें जिससे किसी को दुख पहुंचे। शांत रहें और पॉजिटिव ही सोचें।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!