Aries Horoscope Today, 7 May 2026: Aaj Ka Mesh Rashifal, Future Predictions and Bhavishyafal मेष राशिफल 7 मई 2026: मेष राशि वालों को रहेगा काम का दबाव, गुस्से में लिया फैसला बिगाड़ सकता है बात, रखें ध्यान, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मेष राशिफल 7 मई 2026: मेष राशि वालों को रहेगा काम का दबाव, गुस्से में लिया फैसला बिगाड़ सकता है बात, रखें ध्यान

Aaj ka Mesh Rashi Ka Rashifal, Aries Horoscope 7 May 2026: राशि चक्र की यह पहली राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मेष राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मेष मानी जाती है। आइए जानते हैं, मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 7 मई 2026 का दिन…

Wed, 6 May 2026 07:18 PMIshita Kotiya लाइव हिन्दुस्तान
share
मेष राशिफल 7 मई 2026: मेष राशि वालों को रहेगा काम का दबाव, गुस्से में लिया फैसला बिगाड़ सकता है बात, रखें ध्यान

Aries Horoscope Today 7 May 2026, Aaj ka Mesh Rashifal, मेष राशिफल- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा संभलकर चलने वाला रहेगा। सुबह से ही काम का दबाव महसूस हो सकता है। ऑफिस में कोई जरूरी काम अचानक सामने आ सकता है या फिर किसी सीनियर की तरफ से जल्दी जवाब मांग लिया जाए। ऐसे में मन करेगा कि तुरंत अपनी बात रख दें, लेकिन आज जल्दबाजी नुकसान करा सकती है। पहले पूरी बात समझ लें, फिर जवाब दें। कई बार शांत रहना ही सबसे बड़ा जवाब होता है।

आज दिमाग एक साथ कई चीजों में उलझ सकता है। कोई पुराना काम भी बीच में आ सकता है जिसकी वजह से टेंशन बढ़ेगी। लेकिन धीरे-धीरे चीजें संभलती जाएंगी। अगर आप आराम से प्लान बनाकर चलेंगे तो दिन उतना मुश्किल नहीं रहेगा जितना सुबह लग सकता है। हर बात को दिल पर लेने की जरूरत नहीं है। कुछ लोग सिर्फ अपना काम निकलवाने के लिए दबाव बनाते हैं।

मेष राशि का लव राशिफल

घर और रिश्तों में भी थोड़ा ध्यान रखना पड़ेगा। काम की टेंशन घर तक लेकर जाएंगे तो छोटी बात पर बहस हो सकती है। अगर मन खराब है तो सामने वाले को साफ बता दें। चुप रहकर गुस्सा दिखाने से गलतफहमी बढ़ सकती है। शादीशुदा लोगों को पार्टनर की बात ध्यान से सुननी चाहिए। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनकी किसी नए इंसान से बातचीत शुरू हो सकती है। लेकिन आज जल्दी इमोशनल होने से बचना बेहतर रहेगा।

मेष राशि का करियर राशिफल

नौकरी करने वाले लोगों को आज थोड़ा ज्यादा सतर्क रहना होगा। कोई मेल, फाइल या जरूरी काम जल्दबाजी में गलत हो सकता है। इसलिए कुछ भी भेजने से पहले एक बार जरूर चेक करें। बिजनेस करने वालों को भी क्लाइंट्स के साथ साफ बात करनी होगी। अगर किसी काम में देरी है तो उसे छिपाने की बजाय पहले ही बता देना सही रहेगा।

मेष राशि का आर्थिक राशिफल

पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा, लेकिन फालतू खर्च बढ़ सकते हैं। खासकर दिखावे या जल्दबाजी में खरीदारी करने से बचें। कोई जरूरी चीज खरीदनी है तो पहले बजट देख लें। निवेश करने का मन बने तो तुरंत फैसला न लें। थोड़ा सोच-विचार करना सही रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8 मई से शुरू होंगे इन 3 राशियों के अच्छे दिन, शुक्र की चाल बदलने से होगा लाभ

मेष राशि का स्वास्थ्य राशिफल

आज तनाव का असर शरीर पर दिख सकता है। सिर भारी रह सकता है, आंखों में जलन या नींद कम आने जैसी परेशानी हो सकती है। ज्यादा सोचने से खुद को थका सकते हैं। बीच-बीच में थोड़ा आराम करें। पानी ज्यादा पिएं और रात में देर तक मोबाइल चलाने से बचें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? मेष, कुंभ और मीन राशि वाले जान लें अपनी डेट

मेष राशि के लिए सलाह

आज का दिन आपको एक बात सिखा सकता है कि हर चीज ताकत से नहीं, समझदारी से संभलती है। अगर धैर्य रखेंगे तो शाम तक हालात काफी बेहतर लगने लगेंगे।

लकी नंबर: 8

लकी कलर: सफेद

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:14 मई को मिथुन राशि में जाएंगे शुक्र, जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा असर

इशिता कोटिया

(वैदिक ज्योतिषी, टैरो कार्ड रीडर, तांत्रिक विद्या विशेषज्ञ, लाइफ कोच, मनोवैज्ञानिक)

ईमेल: healingwithishita@gmail.com

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!