Horoscope Venus Transit In Gemini Shukra Gochar Mithun Rashi Mein Rashifal Future Predictions and Venus Transit 2026: 14 मई को मिथुन राशि में जाएंगे शुक्र, जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा असर, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Venus Transit 2026: 14 मई को मिथुन राशि में जाएंगे शुक्र, जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा असर

14 मई 2026 को शुक्र ग्रह अपनी राशि वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष में शुक्र को प्यार, पैसा, सुंदरता, सुख-सुविधा और लग्जरी का कारक माना जाता है। मिथुन राशि में शुक्र का यह गोचर कई राशियों की लाइफ में बदलाव ला सकता है।

Wed, 6 May 2026 06:58 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Venus Transit 2026: 14 मई को मिथुन राशि में जाएंगे शुक्र, जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा असर

14 मई 2026 को शुक्र ग्रह अपनी राशि वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष में शुक्र को प्यार, पैसा, सुंदरता, सुख-सुविधा और लग्जरी का कारक माना जाता है। मिथुन राशि में शुक्र का यह गोचर कई राशियों की लाइफ में बदलाव ला सकता है। किसी को करियर में फायदा मिलेगा तो किसी की लव लाइफ बेहतर हो सकती है।

आइए जानते हैं सभी 12 राशियों पर इसका असर।

मेष राशि

शुक्र का गोचर आपके तीसरे भाव में होगा। इस दौरान आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने और छोटी यात्राओं के योग बनेंगे। सोशल लाइफ एक्टिव रहेगी। कला, लेखन या क्रिएटिव काम से जुड़े लोगों को फायदा मिल सकता है। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी, लेकिन पार्टनर से बात करते समय शब्दों का ध्यान रखें।

वृषभ राशि

शुक्र आपकी राशि के स्वामी हैं और अब दूसरे भाव में जाएंगे। इस दौरान धन से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है। रुका पैसा वापस मिल सकता है। आपकी बातों से लोग जल्दी इंप्रेस होंगे। घर में खुशी का माहौल रहेगा। नौकरी करने वालों को सम्मान या इंक्रीमेंट मिलने के संकेत हैं।

मिथुन राशि

शुक्र आपकी ही राशि में प्रवेश करेंगे। इससे आपका आकर्षण बढ़ेगा और लोग आपकी तरफ खिंचे चले आएंगे। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। इस दौरान आप खुद पर और सुख-सुविधाओं पर ज्यादा खर्च कर सकते हैं। वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना सकते हैं। शादीशुदा जिंदगी में प्यार बढ़ेगा।

कर्क राशि

शुक्र का गोचर आपके 12वें भाव में होगा। खर्च अचानक बढ़ सकते हैं, लेकिन साथ में कमाई के नए रास्ते भी खुल सकते हैं। घर की सजावट या रेनोवेशन पर पैसा खर्च हो सकता है। विदेश से जुड़े कामों में फायदा मिल सकता है। रिश्तों में समझदारी बढ़ेगी।

सिंह राशि

शुक्र आपके लाभ भाव में जाएंगे। इस दौरान रुके हुए काम बनने लगेंगे। करियर में फायदा और अधिकारियों का सपोर्ट मिल सकता है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। हालांकि काम की व्यस्तता के बीच सेहत का ध्यान रखना जरूरी रहेगा।

कन्या राशि

शुक्र आपके करियर भाव में प्रवेश करेंगे। नौकरी और बिजनेस दोनों में अच्छे मौके मिल सकते हैं। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। व्यापार में विस्तार हो सकता है। समाज में आपकी इमेज मजबूत होगी और परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा।

तुला राशि

शुक्र आपके भाग्य भाव में जाएंगे। किस्मत का साथ मिलने से कई काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति या पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। धार्मिक यात्रा के योग हैं। भाई-बहनों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। ऑफिस में मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक राशि

शुक्र का गोचर आपके आठवें भाव में होगा। अचानक धन लाभ या पुराने निवेश से फायदा हो सकता है। रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। हालांकि खर्चों पर कंट्रोल रखना जरूरी रहेगा। पार्टनर से बहस करने से बचें और गुस्से में कोई फैसला न लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8 मई से शुरू होंगे इन 3 राशियों के अच्छे दिन, शुक्र की चाल बदलने से होगा लाभ

धनु राशि

शुक्र आपके विवाह और साझेदारी वाले भाव में प्रवेश करेंगे। शादीशुदा लोगों के रिश्ते मजबूत होंगे। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। बिजनेस में नई पार्टनरशिप फायदा दे सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

मकर राशि

शुक्र आपके छठे भाव में गोचर करेंगे। इस दौरान हेल्थ का खास ध्यान रखना होगा। खान-पान बिगड़ने से परेशानी हो सकती है। हालांकि नौकरी करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। ऑफिस में आपकी पकड़ मजबूत होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को फायदा मिल सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:12 अगस्त 2026 को लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा असर

कुंभ राशि

शुक्र आपके पंचम भाव में जाएंगे। लव लाइफ के लिए यह समय अच्छा माना जा रहा है। रिश्तों में चल रही दूरियां कम हो सकती हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे मौके मिल सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पेट से जुड़ी समस्या को नजरअंदाज न करें।

मीन राशि

शुक्र आपके सुख भाव में प्रवेश करेंगे। घर में नई चीजें खरीदने या वाहन लेने का योग बन सकता है। परिवार में छोटी-मोटी गलतफहमियां हो सकती हैं, इसलिए बातचीत साफ रखें। दोस्तों और रिश्तेदारों का सपोर्ट मिलेगा। बिजनेस में भी फायदा होने के संकेत हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? मेष, कुंभ और मीन राशि वाले जान लें अपनी डेट

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!