mesh kumbh meen shani ki sade khatam kab hogi Aries, Aquarius & Pisces Shani Sade Sati शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? मेष, कुंभ और मीन राशि वाले जान लें अपनी डेट, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? मेष, कुंभ और मीन राशि वाले जान लें अपनी डेट

शनि की साढ़ेसाती का नाम आते ही ज्यादातर लोग टेंशन में आ जाते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह इसका लंबा समय माना जाता है। करीब साढ़े सात साल तक चलने वाली यह स्थिति इंसान की जिंदगी में कई बदलाव लेकर आती है। हालांकि हर किसी के लिए यह समय सिर्फ परेशानी भरा हो, ऐसा जरूरी नहीं है।

Wed, 6 May 2026 05:54 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? मेष, कुंभ और मीन राशि वाले जान लें अपनी डेट

शनि की साढ़ेसाती का नाम आते ही ज्यादातर लोग टेंशन में आ जाते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह इसका लंबा समय माना जाता है। करीब साढ़े सात साल तक चलने वाली यह स्थिति इंसान की जिंदगी में कई बदलाव लेकर आती है। हालांकि हर किसी के लिए यह समय सिर्फ परेशानी भरा हो, ऐसा जरूरी नहीं है। कई लोगों को इसी दौरान मेहनत का अच्छा रिजल्ट भी मिलता है। बस फर्क इतना होता है कि चीजें थोड़ी देर से मिलती हैं और धैर्य रखना पड़ता है।

इस समय मेष, कुंभ और मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। तीनों राशियों के लिए इसका असर और खत्म होने का समय अलग-अलग है।

मेष राशि

मेष राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती 29 मार्च 2025 से शुरू हुई है। अभी इसका पहला चरण चल रहा है। शुरुआत के समय अक्सर जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। काम का दबाव महसूस हो सकता है और मन भी थोड़ा परेशान रह सकता है। आने वाले कुछ सालों में धीरे-धीरे हालात संभलने लगेंगे। मेष राशि वालों को पूरी राहत 31 मई 2032 के बाद मिलेगी, जब शनि मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए राहत की खबर है। इनकी साढ़ेसाती अब आखिरी चरण में पहुंच चुकी है। इस दौर में धीरे-धीरे परेशानियां कम होने लगती हैं और रुके काम भी बनने लगते हैं। 3 जून 2027 को शनि के राशि परिवर्तन करते ही कुंभ राशि वालों की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कर्क राशि में गुरु के प्रवेश से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, होगा लाभ

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए अभी थोड़ा कठिन समय बाकी माना जा रहा है। 3 जून 2027 से इन पर दूसरा चरण शुरू होगा। ज्योतिष में इसे सबसे भारी चरण माना जाता है। इस दौरान पैसों, काम और मानसिक तनाव को लेकर ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत पड़ सकती है। मीन राशि वालों को 8 अगस्त 2029 के बाद राहत मिलने लगेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8 मई से शुरू होंगे इन 3 राशियों के अच्छे दिन, शुक्र की चाल बदलने से होगा लाभ

शनि की साढ़ेसाती के आसान उपाय

शनिवार को शनि देव की पूजा करें।

पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

जरूरतमंद लोगों को काला तिल, उड़द दाल या काले कपड़े दान करें।

हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ माना जाता है।

शनि मंत्र “ॐ शं शनैश्चराय नमः” का जाप करें।

किसी का दिल दुखाने और गलत कामों से बचें।

मेहनत और अनुशासन बनाए रखें।

बुजुर्गों और गरीब लोगों की सेवा करें।

शनिवार को लोहे की चीजें दान करना भी अच्छा माना जाता है।

गुस्से और जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:12 अगस्त 2026 को लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा असर

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!