Aries Horoscope Today, 30 March 2026: Aaj Ka Mesh Rashifal- Love, Career, Money and Health मेष राशिफल 30 मार्च 2026: मेष राशि वालों के लिए दिन रहेगा सामान्य, काम और रिश्तों में बनाए रखें संतुलन, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मेष राशिफल 30 मार्च 2026: मेष राशि वालों के लिए दिन रहेगा सामान्य, काम और रिश्तों में बनाए रखें संतुलन

Aaj ka Mesh Rashi Ka Rashifal, Aries Horoscope 30 March 2026: राशि चक्र की यह पहली राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मेष राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मेष मानी जाती है। आइए जानते हैं, मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 30 मार्च 2026 का दिन…

Sun, 29 March 2026 07:14 PMDr JN Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
मेष राशिफल 30 मार्च 2026: मेष राशि वालों के लिए दिन रहेगा सामान्य, काम और रिश्तों में बनाए रखें संतुलन

Aries Horoscope Today 30 March 2026, Aaj ka Mesh Rashifal, मेष राशिफल- आज का दिन सामान्य रहेगा। काम भी चलेगा और निजी जीवन भी ठीक रहेगा। कोई बड़ी परेशानी नहीं दिख रही है, लेकिन लापरवाही से बचना जरूरी है। दिन की शुरुआत थोड़ी धीमी रह सकती है, लेकिन जैसे-जैसे समय आगे बढ़ेगा, स्थिति संभलती जाएगी।

आगे पढ़ें, मेष राशि का लव, करियर, आर्थिक और स्वास्थ्य राशिफल-

मेष राशि का लव राशिफल- प्यार के मामले में दिन ठीक है। पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। बातचीत भी होगी और मन की बात कहने का समय भी मिलेगा। अगर पिछले कुछ दिनों से कोई बात अटकी हुई है तो आज उसे सुलझाने की कोशिश करें। ज्यादा सोचने से बात बिगड़ सकती है। कुछ लोगों को रिश्ते में दूरी महसूस हो सकती है, ऐसे में खुद पहल करना बेहतर रहेगा। घर-परिवार में किसी बात को लेकर हल्का तनाव हो सकता है। किसी सदस्य के रिश्ते को लेकर चर्चा हो सकती है। बेहतर होगा कि आप इसमें ज्यादा न उलझें। जहां जरूरत हो, वहीं अपनी बात रखें।

मेष राशि का करियर राशिफल- काम की बात करें तो ऑफिस में दिन ठीक रहेगा। कुछ लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। शुरुआत में थोड़ा दबाव महसूस होगा, लेकिन धीरे-धीरे चीजें संभल जाएंगी। ऑफिस में राजनीति भी देखने को मिल सकती है। कुछ लोग आपके काम में कमी निकालने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में शांत रहना जरूरी है। मीटिंग में बोलते समय शब्दों का ध्यान रखें। छोटी बात भी बड़ा मुद्दा बन सकती है। आईटी, बैंकिंग, हेल्थ, हॉस्पिटैलिटी और एचआर से जुड़े लोगों के लिए दिन ठीक है। नए मौके मिल सकते हैं। जो लोग बिजनेस कर रहे हैं, वे आज कोई नया प्लान बना सकते हैं, लेकिन तुरंत फैसला लेने से बचें।

मेष राशि का आर्थिक राशिफल- पैसों के मामले में दिन ठीक है। पैसा आएगा, लेकिन खर्च भी रहेगा। आज का दिन सोच-समझकर खर्च करने का है। बचत पर ध्यान दें। बेवजह खर्च करने से बचें। कुछ लोगों को परिवार से जुड़ी संपत्ति का फायदा मिल सकता है। बैंक से जुड़े काम भी पूरे हो सकते हैं। शेयर बाजार में पैसा लगाने से पहले सोच लें। बिना जानकारी के निवेश न करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अप्रैल राशिफल : चमकेगी किस्मत या बढ़ेंगी परेशानियां? जानें सभी 12 राशियों का हाल

मेष राशि का स्वास्थ्य राशिफल- सेहत की बात करें तो दिन ठीक रहेगा। कोई बड़ी दिक्कत नहीं दिख रही है। जो लोग पहले से बीमार हैं, उन्हें थोड़ा आराम मिल सकता है। घुटनों का दर्द कम हो सकता है। कुछ लोगों को हल्की एलर्जी या वायरल की शिकायत हो सकती है। बच्चों को आंख या नाक से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज भारी सामान उठाने से बचें। खाने-पीने पर ध्यान दें। ज्यादा तला-भुना खाने से बचें। जिन लोगों को दिल से जुड़ी परेशानी है, वे खास ध्यान रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:11 अप्रैल को मीन राशि में बुध का प्रवेश, जानिए सभी 12 राशियों पर क्या पड़ेगा असर

कुल मिलाकर दिन ठीक रहेगा। छोटी बातों को नजरअंदाज करें। काम पर ध्यान दें और जल्दबाजी से बचें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती कब खत्म होगी? जानें पूरी टाइमलाइन और असर

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तुविशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!