aries horoscope today 24 december 2025 aaj ka mesh rashi ka rashifal daily future predictions मेष राशिफल 24 दिसंबर: आज शॉर्टकट के चक्कर में ना लें रिस्की फैसले, डाइट में जरूर शामिल करें ये 2 चीजें, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मेष राशिफल 24 दिसंबर: आज शॉर्टकट के चक्कर में ना लें रिस्की फैसले, डाइट में जरूर शामिल करें ये 2 चीजें

Aaj ka Mesh Rashi Ka Rashifal, Aries Horoscope 24 December 2025: 12 राशियों के राशिचक्र में पहली राशि मेष होती है। जिनके जन्म समय में चन्द्रमा मेष राशि में गोचर करता है, उनकी राशि मेष होती है। जानें आज यानी 24 दिसंबर का दिन मेष राशि वालों के लिए कैसा जाने वाला है?

Tue, 23 Dec 2025 07:56 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान, डॉ. जे.एन. पांडेय
share
मेष राशिफल 24 दिसंबर: आज शॉर्टकट के चक्कर में ना लें रिस्की फैसले, डाइट में जरूर शामिल करें ये 2 चीजें

Aries Horoscope Today 24 December 2025, Aaj ka Mesh Rashifal, मेष राशिफल: आज मेष राशि के जातकों का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। आप अपनी ऊर्जा सही जगह पर लगाएंगे। छोटे-छोटे सही कदम के साथ आप अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। आज के दिन अपनों से मुलाकात होगी तो मन खुश रहेगा। अगर आज आप सोच-समझकर फैसले लेंगे तो हो सकता है कि आपको नए मौके मिलें। बस आज इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी रिस्की काम नहीं करना है। नीचे विस्तार से जानें कि आज आपका दिन कैसा जाने वाला है?

मेष लव राशिफल

पर्सनल लाइफ के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आज रिश्ते और भी गहरे होंगे। हालांकि ऐसा तभी संभव होगा जब आप पार्टनर की बात को धैर्य से सुनने की कोशिश करें। आप भी खुलकर अपने दिल की बात उनके साथ शेयर करें। आपको किसी भी तरह का प्रेशर लेने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है। नेचुरल रहेंगे तो चीजें आसानी से आगे बढ़ती जाएंगी। बड़े वादे करने की बजाय अपने छोटे-छोटे जेस्चर से पार्टनर का दिल जीतने की कोशिश करें। साथ ही काम के दौरान पार्टनर का हाथ बंटाने की भी कोशिश करें। अगर आप सिंगल हैं तो किसी ग्रुप के जरिए नए लोगों से मिलने की कोशिश करें। यहां पर आपको अपने जैसे ही लोग मिलेंगे।

मेष करियर राशिफल

आज प्रोफेशनल लाइफ में आप कट टू कट काम करते जाएंगे। आप सुबह से ही चीजों को लेकर क्लियर रहेंगे। काम में सफलता भी मिलने के चांस हैं। इस बात का ध्यान रखें कि सबसे पहले जरूरी काम पूरा हो जाए। अगर किसी को जरूरत हो तो अपनी ओर से बिना पूछे मदद ना करें। जब मदद मांगी जाए तभी आगे जाएं। लोगों के साथ क्लैरिटी से बात करें। शॉर्टकट के चक्कर में रिस्की फैसले ना लें। अगर कोई दिक्कत आए तो धैर्य के साथ समाधान खोजें। ज्यादा हड़बड़ी के चक्कर में चीजें खराब होने का डर होगा। किसी को उल्टा-सीधा ना कहें। अगर जरूरत लगे तो बिना हिचक के सवाल जरूर पूछें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: घर की इस दिशा में रखें क्रिसमस ट्री, छूमंतर हो जाएगा वास्तु दोष
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: पॉजिटिव एनर्जी के लिए नए साल पर घर में लगाएं ये पौधे

मेष आर्थिक राशिफल

आर्थिक स्थिति आज सही रहेगा लेकिन हड़बड़ी में फैसला ना लें। रिस्की फैसला लेने से बचें। छोटे-छोटे खर्चों को नोट करें। कोशिश करें कि अपना बजट बना पाएं। आज के दिन फालतू का खर्चा ना करें। प्रियॉरिटी के हिसाब से शॉपिंग करें। आज हो सकता है कि थोड़ी मेहनत से ही आपको बड़ा लाभ मिल जाए। खर्चे के वक्त चीजों का ध्यान रखें। साथ ही खर्चे और बचत लिस्ट पर एक बार नजर जरूर मार लें। आज के दिन रिस्की इन्वेस्टमेंट ना करें।

मेष स्वास्थ्य राशिफल

आज के दिन हल्की-फुल्की एक्सरसाइज ही सही रहने वाली है। हल्की स्ट्रेचिंग से फायदा मिलेगा। थोड़ी दूर टहल लेंगे तो भी आराम रहेगा। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पिएं। अगर थकान लगे तो आराम जरूर करें। आज बाहर का खाना खाने से बचें। मसालेदार खाना ना खाएं। कोशिश करें कि हल्का और वेज खाना ही खाएं। अगर तनाव महसूस हो तो ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें। डाइट में ताजे फल और गर्म सूप शामिल करें। स्क्रीन टाइमिंग सही करें। सोने से पहले फोन ना देखें। नींद पूरी करने की कोशिश करें। इससे दिन भर अच्छा ही जाएगा।

मेष राशि के गुण

ताकत: आशावादी, ऊर्जावान, ईमानदार, बहुप्रतिभाशाली, साहसी, उदार, हंसमुख, जिज्ञासु

कमजोरी: लापरवाह, तर्क-वितर्क करने वाला, जोर से बोलने वाला, अधीर

प्रतीक: राम

तत्त्व: अग्नि

शरीर का भाग: सिर

राशि स्वामी: मंगल

शुभ दिन: मंगलवार

शुभ रंग : लाल

भाग्यशाली अंक: 5

शुभ रत्न: माणिक्य

मेष अनुकूलता चार्ट-

स्वाभाविक झुकाव: मिथुन, सिंह, धनु, कुंभ

अच्छी अनुकूलता: मेष, तुला

औसत अनुकूलता: वृषभ, कन्या, वृश्चिक, मीन

किस राशि के साथ कम जमेगी: कर्क, मकर

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तुविशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!