Vastu Tips: पॉजिटिव एनर्जी के लिए नए साल पर घर में लगाएं ये पौधे, भूलकर भी ना करें ये गलती
Vastu Tips for New Year 2026: नए साल के मौके पर कुछ पौधों को लगाकर घर की एनर्जी को बदला जा सकता है। नए साल की शुरुआत करने के लिए कुछ पौधों को घर में लाकर आप आसपास के वातावरण को भी बदल सकते हैं।

New Year Vastu Tips: वास्तु शास्त्र की मदद से घर की एनर्जी को पूरी तरह से बदल सकते हैं। अगर घर में हमेशा कलह की स्थिति बनी रहती है और सारे अच्छे काम होते-होते रुक जा रहे हैं तो कहीं ना कहीं इसमें वास्तु दोष वजह बनता है। ऐसे में जरूरत होती है घर को वास्तु के अनुसार ढालने की। नया साल अब आने वाला है और इस खास मौके पर घर के हवा को बदला जा सकता है ताकि नए साल की शुरुआत पॉजिटिव तरीके से हो। बात करें अगर घर के डेकॉर की तो पौधों का इसमें सबसे बड़ा रोल होता है जोकि किसी भी घर की रंगत मिनटों में बदल देते हैं। तो आज जानेंगे कि आखिर नए साल पर हम किन पौधों को घर पर लगा सकते हैं।
नए साल पर लगाएं ये पौधे
शास्त्र के अनुसार नए साल पर कुछ पौधों को घर पर लाकर वातावरण को आसानी से पॉजिटिव बनाया जा सकता है। नए साल पर कुछ नया और अच्छा करने की चाह में लोग पौधे को लाकर घर में लगाते हैं। अगर आप भी ऐसी ही प्लानिंग कर रहे हैं तो घर पर कुछ पौधों को ला सकते हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर तुलसी का नाम आता है। इसके अलावा नए साल के मौके पर मनी प्लांट, एलोवेरा, शामी का पौधा और जेड प्लांट लगाया जा सकता है। इन पौधों की एनर्जी घर के माहौल को हल्का बनाती हैं और धीरे-धीरे सारी नेगेटिव एनर्जी छूमंतर हो जाती है।
नए साल पर ना लगाएं ये पौधे
शास्त्र में कुछ ऐसे पौधों का भी जिक्र है, जिसे नए साल या किसी भी शुभ मौके पर नहीं लगाना चाहिए। शास्त्र के अनुसार नए साल पर तो भूलकर भी गुलाब का पौधा नहीं लाना चाहिए। नए साल के मौके पर गुलाब के साथ-साथ बोन्साई का पौधा लगाना भी शुभ नहीं माना जाता है। मान्यता के अनुसार घर पर इस पौधे को लाने से ग्रोथ में बाधा आती है। साथ ही रुके हुए कामों में और भी देरी होने लगती है। नए साल के शुभ मौके पर घर पर कोई भी कांटेदार पौधा लाने से बचना चाहिए। इन पौधों की वजह से घर में नेगेटिव एनर्जी आ जाती है।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन