Aries Horoscope Today 20 May 2026 Aaj ka Mesh Rashi Rashifal daily future prediction मेष राशिफल 20 मई 2026: आज उलझन भरी हो सकती है दिन की शुरुआत, जल्दबाजी में न लें फैसला, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मेष राशिफल 20 मई 2026: आज उलझन भरी हो सकती है दिन की शुरुआत, जल्दबाजी में न लें फैसला

Aries Horoscope Today 20 May 2026 Aaj ka Mesh Rashi Ka Rashifal: मेष राशि राशि चक्र की पहली राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मेष राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मेष मानी जाती है। आइए जानते हैं, मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 20 मई 2026 का दिन-

Tue, 19 May 2026 07:46 PMPandit Narendra Upadhyay लाइव हिन्दुस्तान
share
मेष राशिफल 20 मई 2026: आज उलझन भरी हो सकती है दिन की शुरुआत, जल्दबाजी में न लें फैसला

Aries Horoscope Today 20 May 2026, Aaj ka mesh rashifal, आज का मेष राशिफल: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है, लेकिन शाम तक स्थिति सुधर सकती है। महत्वपूर्ण कार्यों को करते समय आपका आत्मविश्वास सकारात्मक होना जरूरी है। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। सिंगल जातकों की लाइफ में किसी खास शख्स की एंट्री हो सकती है, जबकि विवाहित जातक साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आर्थिक रूप से दिन सामान्य नजर आ रहा है। खर्चों पर नजर बनाए रखें, वरना आर्थिक रूप से मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

पढ़ें मेष राशि का आज का विस्तृत राशिफल-

मेष राशि के लिए कैसा रहेगा आज का लव राशिफल: मेष राशि वालों के प्रेम जीवन में संतुलन बना रहेगा। संतान पक्ष से मन प्रसन्न करने वाली सूचना प्राप्त हो सकती है। जीवनसाथी के साथ संवाद बेहतर रहेगा और रिश्तों में आत्मीयता बढ़ेगी, हालांकि उसकी भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। रिश्ते में धैर्य और विश्वास बनाए रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:138 दिन शनि चलेंगे उलटी चाल, जुलाई में इन 4 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

मेष राशि के लिए कैसा रहेगा आज का करियर राशिफल: आज आपके व्यापारिक क्षेत्र में हल्का उतार-चढ़ाव दिखाई देगा, लेकिन अंतिम परिणाम लाभ देने वाले रहेंगे। नए कार्यों की शुरुआत धीमी हो सकती है, परंतु आगे चलकर सफलता मिलने के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का आर्थिक राशिफल: आज आपके दिन की शुरुआत थोड़ी उलझन भरी रह सकती है, लेकिन धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में आती जाएंगी। आपका अनुशासन आपको आर्थिक परेशानियों से बाहर निकालने में मदद करेगा। दिन की शुरुआत में आपको आय में कमी महसूस हो सकती है, लेकिन शाम तक स्थिति बेहतर हो जाएगी। साहस और धैर्य बनाए रखें।

मेष राशि के लिए कैसा रहेगा आज का स्वास्थ्य राशिफल: मंगल की अग्नि ऊर्जा आज आपको सक्रिय बनाए रखेगी। शरीर में फुर्ती बनी रहेगी, हालांकि मानसिक स्तर पर थोड़ी बेचैनी महसूस हो सकती है। अधिक जल्दबाजी से बचना उचित रहेगा। दिन की शुरुआत योग और ध्यान से करना लाभकारी रहेगा। पुरानी स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज न करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:20 मई को कई राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, इन्हें रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल

कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहने वाला है। आर्थिक परेशानियां आएंगी, लेकिन आप उनसे पार पा लेंगे। नौकरी की स्थिति में सुधार के संकेत हैं।

उपाय- आज मेष राशि वालों के लिए लाल वस्त्र धारण करना और सूर्यदेव को अर्घ्य देना लाभकारी रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:31 मई से इन 3 राशियों पर राहु बरसाएंगे खूब कृपा, बढ़ेगी धन-दौलत
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!