Aquarius Kumbh Rashi Rahu Budh Yuti Horoscope Rashifal Lucky Zodiac Signs राहु–बुध युति 2026: फरवरी में बनेगा खास संयोग, , इन 3 राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ के बड़े मौके, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

राहु–बुध युति 2026: फरवरी में बनेगा खास संयोग, , इन 3 राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ के बड़े मौके

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की युति को जीवन पर गहरा असर डालने वाला माना जाता है। साल 2026 के फरवरी महीने में एक अहम ग्रह संयोग बनने जा रहा है, जब राहु और बुध की युति होगी। यह संयोग इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि यह कुंभ राशि में पूरे 18 साल बाद बन रहा है।

Fri, 30 Jan 2026 09:21 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान
share
राहु–बुध युति 2026: फरवरी में बनेगा खास संयोग, , इन 3 राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ के बड़े मौके

Rahu Budh Yuti: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की युति को जीवन पर गहरा असर डालने वाला माना जाता है। साल 2026 के फरवरी महीने में एक अहम ग्रह संयोग बनने जा रहा है, जब राहु और बुध की युति होगी। यह संयोग इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि यह कुंभ राशि में पूरे 18 साल बाद बन रहा है। ज्योतिषियों के मुताबिक, इस युति का असर कुछ राशियों के लिए काफी सकारात्मक रह सकता है और करियर, धन व जीवन के अहम फैसलों में नए मौके लेकर आ सकता है।

क्यों खास है राहु–बुध युति?

बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणना और व्यावसायिक समझ का कारक माना जाता है। वहीं राहु को अप्रत्याशित घटनाओं, अचानक बदलाव, जोखिम और अलग सोच से जोड़ा जाता है। जब ये दोनों ग्रह एक साथ आते हैं, तो व्यक्ति की सोच तेज होती है और नए रास्ते खुलने लगते हैं। फरवरी 2026 में यह युति कुंभ राशि में बन रही है, जो नवाचार, तकनीक और बड़े बदलावों की राशि मानी जाती है। ऐसे में इसका असर कुछ राशियों के लिए खासतौर पर फायदेमंद माना जा रहा है। आइए जानते हैं, राहु-बुध युति से किन राशियों को होगा लाभ-

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए यह युति आय और लाभ भाव में असर दिखाएगी। इस दौरान कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई नौकरी मिलने की संभावना बन रही है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी के संकेत हैं। दोस्तों और जान-पहचान वालों से सहयोग मिलेगा, जिससे रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं।

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए राहु-बुध युति कर्म भाव को प्रभावित करेगी। इसका सीधा मतलब है कि आपकी मेहनत और प्रयास अब रंग ला सकते हैं। लंबे समय से अटके काम पूरे होने के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में पहचान मिल सकती है और नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। कारोबार करने वालों के लिए नए अवसर खुलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। परिवार के माहौल में भी शांति और संतुलन बना रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फरवरी का महीना आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें 1 से 28 फरवरी का विस्तृत राशिफल

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए यह युति लग्न भाव में बनेगी, यानी इसका असर सीधे आपके व्यक्तित्व और जीवन के फैसलों पर पड़ेगा। इस दौरान आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और करियर को लेकर नए मौके सामने आ सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा और जीवन में नई शुरुआत के लिए समय अनुकूल माना जा रहा है। यह दौर व्यक्तिगत विकास के साथ-साथ आध्यात्मिक सोच को भी मजबूत कर सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आने वाले सप्ताह में होंगे बड़े बदलाव, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुंभ राशि में शुक्र और बुध के प्रवेश से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!