February Horoscope 2026 Monthly Masik Rashifal Future Predictions for All Zodiac Signs फरवरी का महीना आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें 1 से 28 फरवरी का विस्तृत राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

फरवरी का महीना आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें 1 से 28 फरवरी का विस्तृत राशिफल

February Horoscope 2026 Monthly Masik Rashifal: फरवरी का महीना इस बार कई लोगों के लिए अहम रहने वाला है। ग्रहों की चाल का असर सिर्फ निजी जिंदगी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि नौकरी, कारोबार, सेहत, रिश्ते और पैसों से जुड़े फैसलों पर भी साफ दिखेगा।

Fri, 30 Jan 2026 04:30 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
फरवरी का महीना आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें 1 से 28 फरवरी का विस्तृत राशिफल

Monthly Horoscope Masik Rashifal February 2026: फरवरी का महीना इस बार कई लोगों के लिए अहम रहने वाला है। ग्रहों की चाल का असर सिर्फ निजी जिंदगी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि नौकरी, कारोबार, सेहत, रिश्ते और पैसों से जुड़े फैसलों पर भी साफ दिखेगा। कुछ राशियों के लिए यह महीना आगे बढ़ने के मौके लेकर आएगा, तो कुछ को हर कदम सोच-समझकर उठाने की जरूरत होगी। फरवरी ऐसा महीना हो सकता है, जहां पुरानी बातें सामने आएंगी और कुछ नए रास्ते भी खुलेंगे। आइए जानते हैं, फरवरी का महीना आपके लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए फरवरी की शुरुआत थोड़ी उलझी हुई रह सकती है। मेहनत पूरी करेंगे, लेकिन शुरुआती दिनों में उसका पूरा नतीजा नहीं मिलेगा। इससे मन थोड़ा खिन्न रह सकता है। हालांकि घबराने की जरूरत नहीं है। दूसरे हफ्ते से हालात धीरे-धीरे आपके पक्ष में आने लगेंगे। कामकाज में आप ज्यादा समझदारी से फैसले लेंगे और इसका फायदा भी दिखेगा। दफ्तर में सीनियर आपके काम को नोटिस कर सकते हैं। महीने के बीच तक आत्मविश्वास बढ़ेगा। महीने के आखिरी दिनों में पैसों की स्थिति सुधरती दिखेगी। निवेश या किसी फायदे वाले सौदे की बात आगे बढ़ सकती है। घर-परिवार और रिश्तों में माहौल सामान्य रहेगा। सेहत को लेकर ज्यादा लापरवाही न करें, खासकर थकान और नींद पर ध्यान दें।

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए फरवरी थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। महीने की शुरुआत खर्च बढ़ाने वाली हो सकती है। घर या परिवार से जुड़ी किसी जरूरत पर पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं, जिससे बजट बिगड़ सकता है। करियर के लिहाज से दूसरा सप्ताह थोड़ा भारी रह सकता है। कामकाज में दबाव रहेगा और विरोधियों से भी सतर्क रहना होगा। हालांकि महीने के बीच से स्थिति संभलने लगेगी। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। विदेश से जुड़े काम या यात्राएं फायदेमंद हो सकती हैं। रिश्तों में शुरुआत में खटास रह सकती है, लेकिन बाद में बात संभल जाएगी। जीवनसाथी की सेहत को लेकर महीने के अंत में थोड़ी चिंता रह सकती है।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए फरवरी की शुरुआत काफी भागदौड़ वाली रहेगी। काम का दबाव रहेगा और दिनभर किसी न किसी काम में उलझे रहेंगे। छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं, तो पैसे के लेन-देन में खास सावधानी रखें। जल्दी मुनाफा कमाने के चक्कर में गलत फैसला नुकसान दे सकता है। दूसरे हफ्ते से चीज़ें बेहतर होती दिखेंगी। अटके काम आगे बढ़ेंगे। महीने के आखिर में निजी जीवन से जुड़ी कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। रिश्तों में कभी अच्छा तो कभी खट्टा माहौल रहेगा, लेकिन परिवार का साथ बना रहेगा।

कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए फरवरी की शुरुआत अच्छी रहेगी। जो काम आप काफी समय से टाल रहे थे, वे पूरे हो सकते हैं। धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा। अगर कोई कोर्ट-कचहरी का मामला चल रहा है, तो उसमें राहत मिलने की संभावना है। करियर के लिहाज से दूसरा सप्ताह खास तौर पर अच्छा रहेगा। प्रमोशन या कारोबार में फायदा हो सकता है। हालांकि महीने के बीच में खर्च अचानक बढ़ सकते हैं। आखिरी दिनों में पैसों से जुड़े मामलों में सतर्क रहना जरूरी होगा। रिश्तों में भी थोड़ा तनाव आ सकता है, इसलिए बातचीत में संयम रखें।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए फरवरी का ज्यादातर समय अच्छा रहने वाला है। कामकाज में चीज़ें आपके पक्ष में जाएंगी। आत्मविश्वास बना रहेगा और लोग आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे। महीने के बीच में आर्थिक फायदा हो सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है या आय का कोई नया जरिया बन सकता है। पुराने कर्ज चुकाने में भी राहत मिलेगी। रिश्तों की बात करें तो प्रेम जीवन और पारिवारिक जीवन दोनों ही ठीक रहेंगे। घर में खुशी का माहौल रहेगा और संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।

कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए फरवरी की शुरुआत थोड़ी मेहनत वाली रहेगी। काम पूरा करने के लिए ज्यादा कोशिश करनी पड़ेगी। खर्च बढ़ने से आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है।दूसरे सप्ताह में लापरवाही या अहंकार नुकसान करा सकता है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है। रिश्तों में भी उतार-चढ़ाव रह सकता है। हालांकि महीने के दूसरे हिस्से में हालात सुधरेंगे। बड़े फैसले लेने के लिए यह समय बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों, खासकर कामकाजी महिलाओं के लिए आगे बढ़ने के मौके बन सकते हैं। प्रेम संबंधों में भी मजबूती आएगी।

तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए फरवरी सामान्य रहने वाली है। महीने की शुरुआत में दफ्तर या सरकारी कामों में ज्यादा सावधानी रखने की ज़रूरत होगी। अपने काम किसी और के भरोसे छोड़ना भारी पड़ सकता है। मध्य महीने में खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे मन परेशान रहेगा। लेकिन तीसरे सप्ताह से हालात बेहतर होंगे। करियर और कारोबार में धीरे-धीरे प्रगति दिखेगी। रिश्तों में थोड़ी खटास रहेगी, लेकिन करीबी लोगों का साथ आपको संभाले रखेगा।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए फरवरी का महीना थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। महीने की शुरुआत यात्रा और भागदौड़ के साथ होगी। कामकाज में आगे बढ़ने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। माह के मध्य में परिवार से जुड़ी कोई चिंता सामने आ सकती है। हालांकि महीने के आखिरी हिस्से में हालात बदलेंगे। किस्मत का साथ मिलेगा और करियर में अच्छी प्रगति दिखेगी। रिश्तों में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुक्र के उदय होने से इन राशियों का होगा भाग्योदय, देखें क्या आपको भी होगा फायदा

धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए फरवरी आगे बढ़ने का महीना रहेगा। प्रमोशन या नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को अच्छे मौके मिल सकते हैं। महीने के बीच में आत्मविश्वास बढ़ेगा और प्रभावशाली लोगों की मदद से अटके काम पूरे होंगे। कारोबार में भी तेजी आएगी। परिवार और रिश्तों में तालमेल बना रहेगा और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुंभ राशि में शुक्र और बुध के प्रवेश से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए फरवरी की शुरुआत अच्छी रहेगी। काम समय पर पूरे होंगे और करियर से जुड़ी योजनाएं आगे बढ़ेंगी। परिवार में शुभ काम या रिश्तों की बात चल सकती है। हालांकि महीने के मध्य में कारोबार में थोड़ी सुस्ती आ सकती है। आखिरी दिनों में सेहत और रिश्तों पर ध्यान देने की जरूरत होगी, खासकर खानपान को लेकर।

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए फरवरी काफी सकारात्मक रहेगा। काम को लेकर साफ सोच रहेगी और मेहनत का नतीजा मिलेगा। कारोबार में विस्तार या नई साझेदारी से फायदा हो सकता है। रिश्तों में भी संतुलन बना रहेगा। परिवार और प्रेम जीवन में समझ और सहयोग मिलेगा।

मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए फरवरी मिला-जुला रहेगा। महीने की शुरुआत अच्छी रहेगी, लेकिन दूसरे सप्ताह से मेहनत बढ़ानी पड़ेगी। महीने के मध्य में कामकाज से जुड़ी परेशानियां सामने आ सकती हैं। आखिरी दिनों में सेहत और खर्च को लेकर सावधानी जरूरी होगी। रिश्तों में जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आने वाले सप्ताह में होंगे बड़े बदलाव, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!