april pink full moon 2026 date time meaning significance details in hindi Pink Full Moon 2026: क्या है पिंक मून के पीछे का राज? अप्रैल में किस दिन दिखेगा ये खूबसूरत चांद, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Pink Full Moon 2026: क्या है पिंक मून के पीछे का राज? अप्रैल में किस दिन दिखेगा ये खूबसूरत चांद

Pink Moon in 2026: अप्रैल के महीने में पड़ने वाली पूर्णिमा को दिखने वाले चांद को पिंक मून कहा जाता है। इसके पीछे का राज क्या है? आइए विस्तार से समझते हैं।

Tue, 31 March 2026 10:48 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Pink Full Moon 2026: क्या है पिंक मून के पीछे का राज? अप्रैल में किस दिन दिखेगा ये खूबसूरत चांद

Pink Moon In April: अप्रैल के महीने में पड़ने वाली पूर्णिमा को पिंक मून के नाम से जाना जाता है। इस फुल मून को बेहद ही खास माना जाता है। नाम सुनकर ऐसा लगता है कि इस पूर्णिमा का चांद गुलाबी रंग का होता है लेकिन सच बात ये है कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। असल में ऐसा नहीं होता है। दरअसल इसका नाम पिंक मून वसंत ऋतु में खिलने वाले गुलाबी रंग के जंगली फूलों की वजह से पड़ा है। इन फूलों की वजह से मौसम के बदलने और नई शुरुआत के संकेत के रूप में देखा जाता है। इसी वजह से अप्रैल के महीने में पड़ने वाली इस पूर्णिमा को पिंक मून कहा जाने लगा।

तो ऐसे में पिंक मून का मतलब चांद के गुलाबी होने से नहीं बल्कि बसंत ऋतु के आगमन से है। इस फुल मून को बसंत ऋतु के आगमन ही नहीं बल्कि पॉजिटिव एनर्जी से भी जोड़कर देखा जाता है। तो आइए जानते हैं कि आखिर पिंक मून इस महीने में किस दिन दिखने वाला है और इसके पीछे की खास वजह क्या है?

इस दिन दिखेगा फुल मून

हिंदू पंचांग के हिसाब से पूर्णिमा यानी फुल मून के तिथि की शुरुआत 1 अप्रैल की सुबह से हो जाएगी। इस तिथि की शुरुआत का समय 7:06 बजे से है। पंचांग के हिसाब से इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 2 अप्रैल को होगा। समापन की तिथि का समय सुबह 7:41 बजे तक होगा।

पिंक मून का राज

बता दें कि हर साल पिंक मून आता है। अप्रैल के महीने में जो फुल मून दिखता है उसे ही पिंक मून कहा जाता है। इसका धार्मिक महत्व है और इसे काफी खास माना जाता है। नाम सुनकर कई लोग धोखा खा जाते हैं और उन्हें लगता है कि इस पूर्णिमा का चांद पिंक यानी गुलाबी होगा। बता दें कि इस पूर्णिमा का संबंध गुलाबी रंग के उन फूलों से है जोकि जंगल में पाए जाते हैं। उत्तरी अमेरिका में बसंत ऋतु की शुरुआत में ये फूल नजर आते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सारे कष्ट हर लेंगे बजरंगबली, हनुमान जयंती पर लगा दें इन 5 चीजों का भोग

नए बदलाव के संकेत

इस फूल के खिलने के साथ ही प्रकृति में एक अलग तरह की ताजगी आती है और इसे नए संकेत और बदलाव के रूप में देखा जाता है। पिंक मून को बडिंग मून और ब्रेकिंग आइस मून के नाम से भी जाना जाता है। कई जगहों पर इसे एग मून और पाश्चल मून भी कहा जाता है।

पिंक मून का महत्व

पिंक मून को पॉजिटिव बदलाव के तौर भी देखा जाता है। माना जाता है कि इसके बाद से जिंदगी में अच्छे बदलाव आने शुरू होते हैं। अगर कुछ भारीपन सा था तो वो समय बदलता है और ये समय हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। लोग इसे पुराने नेगेटिव ख्याल को छोड़कर आगे बढ़ने के मौके के रूप में भी देखते हैं। लोग इसे आगे बढ़ने के लिए सबसे सही समय मानते हैं। ऐसा कहा जाता है कि नई प्लानिंग औऱ नई सोच, नई शुरुआत के लिए ये समय सबसे अच्छा होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Numerology: अप्रैल के महीने में सतर्क रहें इन तारीखों पर जन्मे लोग, देखें लिस्ट

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!