ank jyotish these mulank people are experts in money management live luxury life अंक ज्योतिष: मनी मैनेजमेंट में एक्सपर्ट होते हैं इस मूलांक के लोग, रईसी में कटती है लाइफ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

अंक ज्योतिष: मनी मैनेजमेंट में एक्सपर्ट होते हैं इस मूलांक के लोग, रईसी में कटती है लाइफ

हर एक अंक का संबंध किसी ना किसी ग्रह से जरूर होता है। कुछ मूलांक वाले बहुत भाग्यशाली होते हैं और उनकी लाइफ रईसी में कटत है। इन्हीं में से एक है मूलांक 4। आज हम मूलांक 4 से जुड़े लोगों के बारे में बात कर रहे हैं।

Fri, 13 March 2026 04:11 PMDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share
अंक ज्योतिष: मनी मैनेजमेंट में एक्सपर्ट होते हैं इस मूलांक के लोग, रईसी में कटती है लाइफ

अंक ज्योतिष के अनुसार हर अंक का अपना अलग महत्व होता है। व्यक्ति की जन्मतिथि के आधार पर उसके स्वभाव, गुण और जीवन से जुड़ी कई बातों के बारे में जानकारी मिल सकती है। इतना ही नहीं, अंक ज्योतिष के माध्यम से व्यक्ति के भविष्य से जुड़े संकेत भी समझे जा सकते हैं। हर एक अंक का संबंध किसी ना किसी ग्रह से जरूर होता है। कुछ मूलांक वाले बहुत भाग्यशाली होते हैं और उनकी लाइफ रईसी में कटत है। इन्हीं में से एक है मूलांक 4। आज हम मूलांक 4 से जुड़े लोगों के बारे में बात कर रहे हैं।

जन्म तारीख
अंक ज्योतिष के मुताबिक जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को होता है, उनका मूलांक 4 माना जाता है। इस मूलांक का संबंध राहु ग्रह से जोड़ा गया है। ऐसे में माना जाता है कि इस अंक के लोगों के व्यक्तित्व और जीवन पर राहु का प्रभाव देखने को मिलता है। ऐसे में ये बिंदास लाइफ जीना पसंद करते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंक ज्योतिष: किसी भी माह की 11 तारीख को जन्मे जातक कैसे होते हैं? इस काम में होत

मूलांक 4 के लोगों का स्वभाव
अंक ज्योतिष के मुताबिक मूलांक 4 वाले बेहद प्लानिंग से चलते हैं। ये लोग काफी प्रैक्टिकल होते हैं। ये थोड़े से कम इमोशनल होते हैं। मूलांक 4 वाले जातक थोड़े जिद्दे स्वभाव के होते हैं। जिस वजह से ये कई बार गलत आदतों में भी पड़ जाते हैं। मूलांक 4 के लोग ज्ञान, मेहनत और पूर्ण योजना से कामयाबी हासिल करने में माहिर होते हैं। ये बहुत जल्द अपने लक्ष्यों को हासिल कर लेते हैं।

रिस्क से नहीं घबराते हैं ये लोग
मूलांक वाले जातक अपने जीवन पर किसी का प्रतिबंध स्वीकार नहीं करते। आजाद ख्यालों के होते हैं अपने जीवन को खुलकर जीना पसंद करते हैं। साथ ही ये लो हर चीज को अपने हिसाब से सोचते हैं। दूसरों की बातों को न तो समझते हैं न ही उनकी बात सुनते हैं। यदि लोग इनको कोई सलाह भी दें तो यह सलाह सुनना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन ये लोग नारियल की तरह सख्त दिखाई देते हैं पर अंदर से नरम दिल होते हैं। ये लोग रिस्क लेने से नहीं घबराते और नए-नए प्रयोग करने की हिम्मत रखते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जन्म तारीख के अनुसार पॉकेट में रखें ये एक चीज, पैसों की बनी रहेगी बरकत

मूलांक 4 की आर्थिक स्थिति
मूलांक 4 वालों की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती है। ये सभी काम बहुत ही योजनाएं बनाकर करते हैं। इसलिए कई बार राहु इन्हें बहुत सारा पैसा भी दिलाता है। मनी मैनेजमेंट में ये एक्सपर्ट होते हैं। साथ ही इनका जीवन रईसी में कटता है। इनकी लाइफ में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।

करियर
चार मूलांक वाले जातक अच्छे लेखक भी होते हैं। ये इंजीनियरिंग, अकाउंटेंट या फाइनेंस प्रोफेशनल, आर्किटेक्ट, प्रोजेक्ट मैनेजर, सरकारी नौकरी, कानून व प्रशासन में अच्छा काम करते हैं। राहु के प्रभाव के कारण इस मूलांक के लोग अत्यंत चतुर रणनीतिकार होते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रहस्यमयी स्वभाव के होते हैं इस मूलांक के जातक, शनि देव रहते हैं मेहरबान

गुप्त शत्रु बहुत होते हैं
देखा गया है की इनके गुप्त शत्रु बहुत होते हैं। इनके खिलाफ काफी षड्यंत्र करते हैं लेकिन अंत में जीत इन्हीं की होती है। क्योंकि चार नंबर पर राहु का प्रभाव होता है राहु का सिर्फ मस्तक है इसलिए इनके जीवन में हर फैसले में दिमाग की अहम भूमिका होती है। इनसे मुकाबला करना कठिन होता है, इसलिए सलाह दी जाती है कि इनके साथ हमेशा मित्रतापूर्ण और स्पष्ट व्यवहार रखें।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!